योगा सेंटर बिजनेस की संपूर्ण जानकारी | Yoga Centre Business
आजकल गांव से लेकर शहर तक कई योगा क्लासेस (योग सेंटर) खुल रहे हैं। इन योगा क्लास में हजारों की भीड़ भी जमा हो रही है।
Yoga Centre business: आजकल लोग इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए ना जाने क्या-क्या करते हैं। लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। अच्छा आहार से लेकर दिनचर्या में भी कई तरह के बदलाव करते हैं। इसमें योगा (yoga) सबसे महत्वपूर्ण कारक है। योगा हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
इसी को ध्यान में रखकर गांव से लेकर शहर तक कई योगा क्लासेस (योग सेंटर) खुल रहे हैं। इन योगा क्लास में हजारों की भीड़ भी जमा हो रही है। इससे पता चलता है कि योगा बिजनेस (Yoga Centre business) बहुत ही ट्रेंडिग में है। यदि आप भी योगा सेंटर खोलना चाहते हैं। तो यह आपके लिए सबसे अच्छा बिजनेस ऑप्शन हो सकता है।
अगर आप योगा टीचर है तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा है। आप योगा सिखा कर मशहूर भी हो सकते हैं और पैसे भी कमा सकते हैं।
तो आइए, द रुरल इंडिया के इस ब्लॉग में योग सेंटर के बिजनेस (yoga centre business in hindi) की पूरी जानकारी जानें।
इस ब्लॉग में आप जानेंगे
- योगा सेंटर बिजनेस में स्कोप
- योगा सेंटर कैसे शुरू करें
- योगा को व्यापार का विकल्प कैसे बनाएं
- लोगों तक अपनी योगा कला कैसे पहुंचाएं
- योगा क्लास कैसे चलाएं
- योगा बिजनेस सेंटर कहां खोलें
- योगा क्लास का नाम कैसा रखें
- योगा क्लासेस का विज्ञापन कैसे करें
- योगा क्लास का इंटीरियर कैसा रखें
- योगा क्लासेस के लिए कोई रजिस्ट्रेशन
- योगा सेंटर बिजनेस में लागत
- योगा क्लास के बिजनेस में मुनाफा
योग पर एक नज़र
- हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
- योगा की शुरुआत भारत से मानी जाती है।
- भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रस्ताव को अमेरिका ने मंजूरी दी।
- जिसके बाद सर्वप्रथम 21 जून 2015 को पूरे विश्व में विश्व योग दिवस के नाम से मनाया गया।
योगा सेंटर बिजनेस में स्कोप (Scope in Yoga Center Business)
अगर आपको योगा की हर जानकारी आती है तो आप बाबा रामदेव की तरह मशहूर हो सकते हैं। आप चाहे तो अन्य लोगों को भी प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर सकते हैं। और अच्छे पैसे कमा सकते हैं। इसके अलावा और भी योगा से जुड़े बिजनेस को करके अच्छी जीविकोपार्जन कर सकते हैं।
योगा क्लास कैसे शुरू करें (How to start yoga class)
अगर आपको योगा क्लास (yoga centre business) शुरू करना है तो पहले योगा का प्रशिक्षण ले लें। उसके बाद ही योगा सेंटर का बिजनेस शुरू करें। अगर आपको योगा ट्रेनर बनना है तो आपको योगा का पूरा ज्ञान होना चाहिए। आप पहले से ही शिक्षित है तो आप यह काम अपने घर के छत पर ही शुरु कर सकते हैं। जो लोग दिलचस्पी रखते हैं उन्हें घर बुलाएं और सुबह योगा कराएं।
योगा को व्यापार का विकल्प कैसे बनाएं (How to make Yoga a business option)
आप चाहें तो योगा से जुड़कर ही पैसे कमाने का रास्ता भी निकाल सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप योगा ही सिखाएं। पैसे कमाने के लिए योगा से जुड़े निम्नलिखित कामों को भी कर सकते हैं।
- योगा स्टूडियो
- योगा क्लासेस
- ऑनलाइन योगा क्लासेस
- योगा से जुड़े ब्लॉग
- सेहत के लिए लाभदायक पौधों की खेती
- योगा में इस्तेमाल होने वाले कपड़ों का बिजनेस
- योगा टूर प्रोग्राम
लोगों तक अपनी योग कला कैसे पहुंचाएं (How to take your art of yoga to the masses)
- लोगों तक अपनी योगा की कला पहुंचाने के लिए आपको शुरुआत के कुछ दिन मुफ्त में लोगों के सामने योगा करके उन्हें सिखाना होगा।
- जैसे सरकारी स्कूलों में आप जाएं और बच्चों को योगा से प्रेरित करें।
- आप चाहे तो विद्यालयों से टाईअप करके योगा से जुड़े कुछ प्रोग्राम भी स्कूल कॉलेज सच में करवा सकते हैंI
- सामाजिक आयोजनों में भी भाग लेकर वहां पर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। जिससे आपको लोग जानें।
- संगोष्ठी कर के भी योगा का प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
योगा सेंटर बिजनेस कैसे खोलें (How to Open a Yoga Center Business)
आप चाहे तो कहीं मार्केट में अच्छी जगह देखकर या आपका घर अच्छी जगह पर है तो घर से ही अपना योगा सेंटर शुरु कर सकते हैं। अगर धीरे-धीरे आपको ज्यादा लोग जानने लगे तो आप अपना यूट्यूब चैनल बनाकर ऑनलाइन योगा क्लास भी चला सकते हैं। जिससे आपको जानने वालों की संख्या बढ़ेगी। और आप अच्छे योगा ट्रेनर होंगे तो आपके आपसे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ना भी चाहेंगे। क्योंकि योगा कभी भी पूरी तरह से बंद नहीं होगा। चाहे जितने भी बड़ी भागदौड़ भरी जिंदगी क्यों ना हो जाए।
योगा सेंटर कहां खोलें (where to open yoga center)
योगा सेंटर का बिजनेस (yoga centre business) आप शहर और गांव दोनों जगह कर सकते हैं। लेकिन आमदनी के लिहाज से योग सेंटर के लिए शहर ही उपयुक्त जगह होता है। गांव की तुलना में शहर के लोग अपने सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं। इसलिए आप ऐसी जगह पर खोलें जहां पर अच्छे खासे लोगों का आना जाना हो। जो हेल्थ और योगा के बारे में जानने की इच्छा रखते हों। योगा क्लास खोलने से पहले अपने योगा क्लास का नाम भी रख लें।
योगा क्लास का नाम कैसा रखें
अपने योगा क्लास (yoga centre business) का नाम ऐसा रखें जो मेडिटेशन और हेल्थ से मिलता जुलता हो। जिसका नाम सुनते ही लोग योगा की तरफ आकर्षित हो जाए। नाम लोगों को याद रखने में आसानी हो ऐसा नाम सोचे।
योगा क्लासेस का विज्ञापन कैसे करें
आप चाहे तो अपने आसपास के लोगों को खुद ही बता सकते हैं। आजकल सबसे ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। तो आप अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी पेज डिजाइन करके अपने योगा क्लास से जुड़े अपडेट करते रहें। जिससे आपके पोस्ट को लोग देखे तो समझ जाएं कि आप एक योगा सेंटर चलाने वाले हैं।
योगा सेंटर (क्लास) का इंटीरियर कैसा रखें
अगर आपके पास अगर पैसे हैं तो अपने काम के मुताबिक अपने इंटीरियर को रखना भी बहुत मददगार साबित होता है। क्योंकि लोग पहले इंटीरियर देखकर ही आपके पास आना चाहेंगे कि आप कैसे योगा टीचर होंगे। अच्छा इंटीरियर रहेगा तो लोग आपसे आकर जानकारी लेना पसंद करेंगे। अगर उन्हें पसंद आया तो आपके पास योगा सीखने भी आएंगे। इसलिए आपको अपने वॉल पेंटिंग जैसे योगा से जुड़े कुछ रखनी चाहिए। जैसे कुछ योगासन वॉल पेंटिंग रखें। अच्छी चटाई भी रखें। पानी और बिजली की भी अच्छी व्यवस्था रखें।
योगा क्लासेस के लिए कोई रजिस्ट्रेशन
योगा क्लास चलाने के लिए आपको किसी तरह के रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन, हां अगर आप नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर योगा के जरिए खुद को पहुंचाना चाहते हैं। या बाबा रामदेव की तरह योगा के साथ-साथ अपना प्रोडक्ट भी मार्केट में लाना चाहते हैं। तो आपको रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। इसके अलावा भी कई गवर्नमेंट ऑथोरिटी से परमिशन लेने होंगे।
योगा सेंटर बिजनेस में लागत (Cost in Yoga Center Business)
योगा क्लासेस (yoga centre business) चलाने के लिए आपको बहुत ज्यादा लागत लगाने की जरूरत नहीं है। अगर आप छोटे स्तर पर यह काम कर रहे हैं। तो आपको शुरुआत में लागत लगाने की जरूरत ही नहीं है। लेकिन अगर आपके पास ज्यादा लोग रहते हैं हम और आप एक अच्छी योगा टीचर बनना चाहते हैं तो आपके पास आने वाले लोगों के लिए अच्छी चटाई रखें। और समय-समय पर उनके लिए पानी की भी सुविधा उपलब्ध करवाएं। हो सके तो योगा के बाद उन्हें आयुर्वेदिक चाय की भी व्यवस्था दें।
योगा क्लासेस में मुनाफा (profit in yoga classes)
योगा का नाम सुनते ही आप समझ गए होंगे कि योगा से तो मुनाफा होगा ही। क्योंकि ज्यादातर लोग अब योगा की ओर बढ़ रहे हैं।तो अगर आप एक अच्छे योगा टीचर है तो आपका घाटा कभी नहीं हो सकता है। और योगा से जुड़कर बिजनेस करने के लिए आपको योगा टीचर ही बनने की जरूरत नहीं है। आप चाहे तो योगा में इस्तेमाल होने वाली चीजों को बेंचकर भी मुनाफा कमा सकते हैं। चाहे वह जो वह योगा में इस्तेमाल होने वाले कपड़े हो फिर योगा में इस्तेमाल होने वाली चटाई। इसके अलावा आयुर्वेदिक काढ़ा या सेहत से जुड़ी चीजें।
योग करने के फायदे (benefits of yoga)
- योगा हमारे इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में सहायक होता है।
- योगा करने से हमें किसी तरह की बीमारी नहीं होती है।
- योगा करने से अनचाहे वजन का बढ़ना भी रुक जाता है।
- इसके अलावा बालों का झड़ना और पाचन क्रिया सुधारने में भी योगा बहुत मददगार होता है।
- योगा करने से ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
ये तो थी, योगा सेक्टर में बिजनेस कैसे शुरू करें? (how to start a business in yoga sector in hindi) की बात। यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो अन्य लेख जरूर पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ने के लिए शेयर करें।