Tea Gardening tips

गार्डेन में करें चाय की खेती, यहां जानें लगाने का तरीका

हमारे किचन में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनके बगैर पूरा किचन अधूरा सा रहता है। इनमें सबकी पसंद है- चाय (Tea)

सुबह होते ही हमारे किचन की शुरुआत चाय बनाने से होती है। जिसके बाद ही हम किसी और डिश के बारे में सोचते हैं।

अगर आप अपने घर में उगायी गई चाय को अपने कप के प्याले में देखना चाहते हैं, तो आज हम आपको चाय को गार्डेन में उगाने का तरीका (Tea Gardening tips) बता रहे हैं।

इसके बाद आप भी घर की चाय के सिवाय बाहर की चाय के बारे में सोचेंगें भी नहीं। तो आइए जानते हैं कि किन-किन तरीकों से आप गार्डेन में चाय की खेती (tea gardening) कर सकते हैं।

पहाड़ों की रानी कही जाने वाली इस चाय की फसल को अपने घर के गार्डेन में आसानी से उगा सकते हैं।

चाय की फसल के लिए उपयुक्त मौसम

चाय गर्म जलवायु का पौधा है। इसके लिए 10 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है।

चाय की फसल के लिए उपयुक्त मिट्टी

चाय की खेती के लिए ढालदार दोमट मिट्टी का उपयोग करना चाहिए, जहां पानी देने के कुछ समय बाद पानी ज्यादा समय तक ना रूके। इस फसल में अगर पानी रुकता है तो बहुत ज्यादा नुकसान होने की संभावना होती है।

बीजों की सहायता से

आप चाय को अपने बगीचे में बीजों की सहायता से उगा सकते हैं। इसकी बुआई के लिए आपको बीजों को पहले भिगोकर रखना होगा। इसके बाद इन अंकुरित बीजों को मिट्टी में लगा सकते हैं।

रोपाई विधि से

अगर आप इन पौधों को बीजों की सहायता से नहीं उगाना चाहते हैं, तो आप इसे नर्सरी से भी इन पौधों को खरीद कर ला सकते हैं। आप इन पौधों की रोपाई गमले या गार्डेन में कर सकते हैं।

कलम (कटिंग) विधि से

चाय की पैदावार के लिए आप कहीं से भी उसकी कटिंग को लाकर लगा सकते हैं।

वैसे तो चाय की पैदावार गार्डेन में करना एक कठिन काम है। लेकिन आप सही तरीके से चाय की खेती करते हैं तो आप अपने बगीचे की चाय पत्ती का लुफ्त उठा सकते हैं।

ऐसे ही खेती और बागवानी की उन्नत जानकारी के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।