गर्मी के दिनों में उगाएं ये 7 पौधे

घर दिखेगा बेहद खूबसूरत और कूल

गर्मी के दिनों में अपने घर के आस पास हरियाली रखने की बड़ी चुनौती होती है।

लेकिन आज हम आपको ऐसे 7 पौधों के बारे में बता रहे हैं।

इन 7 प्रकार के पौधों को लगाकर आप अपने घर को बेहद खूबसूरत रखने के साथ-साथ गर्मी से भी निजात पा सकते हैं।

तो आइए जानें,

गुड़हल

गुड़हल एक सजावटी पौधे के रूप में जानी जाती है। इसे गर्मी में उगाना बेहतर होता है। इसे आप अपने घर के बगीचे में आसानी से लगा सकते हैं।

कन्ना

कन्ना एक चमकीला फूल है जो गर्मी के दिनों में आपके बगीचे को तरोताजा करने में मददगार होता है। कन्ना के फूल गर्मी के दिनों में बगीचे को तरोताजा और मोहक बनाने में काफी मदद करता है।

झिननिया

गर्मियों में झिननिया तेजी से उगते हैं। इसे घर के बगीचे, बालकनी, बक्से या कंटेनरों में उगाया जा सकता है।

गेंदा

यह भारत का एक प्रमुख फूल है। गेंदा की खेती पूरे देश में साल भर की जाती है। इसमें न्यूनतम निवेश और कम देखभाल की आवश्यकता होती है।

मोगरा

यह भारतीय बगीचों में उगाए जाने वाले सबसे आम फूलों में से एक है। इसकी मादक सुगंध और सफेद फूल सभी को पसंद आते हैं।

कोलियस

कोलियस एक बहुवर्षीय पौधा है जो अपने रंग-बिरंगे फूलों के लिए जाना जाता है। कोलियस ज्यादातर गमले के पौधे के रूप में उगाया जाता है।

बलसम

इसके फूल कई रंगों जैसे- गुलाबी, लाल, बकाइन, सफेद, नीला आदि में उगते हैं। बलसम के फूलों को आप बेड, गमले, छतों पर उगा सकते हैं।

ऐसे ही बागवानी और ग्रामीण विकास की जानकारी के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।