आज का मौसमकृषिमौसमसमाचार

संपूर्ण भारत में आज का मौसम पूर्वानुमान | Aaj ka mausam 8 जून, 2023

द रूरल इंडिया के मौसम अपडेट्स में जानते हैं- संपूर्ण भारत में आज का मौसम कैसा रहेगा 2023 (aaj ka mausam kaisa rahega)

Aaj ka mausam (8 जून, 2023 का मौसम): भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

इसके साथ ही अगले 2-3 दिनों के दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड सहित कई राज्यों के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में लू चलने की संभावना है।

आइए, जानते हैं- संपूर्ण भारत में आज का मौसम कैसा रहेगा (aaj ka mausam kaisa rahega)

वर्तमान में देशभर में बनी मौसम की जानकारी (weather update today)

  • एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर पर बना हुआ है।
  • एक ट्रफ रेखा मध्य प्रदेश से लेकर कर्नाटक के बीच स्थित है।
  • दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण अरब सागर और मालदीव के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर का मौसम (Past Weather in 24 Hours)

  • पिछले 24 घंटे के दौरान विदर्भ के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
  • पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप के कई स्थानों पर बारिश हुई है। 
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल, बिहार, दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलीं। 

अगले 24 घंटे में मौसम पूर्वानुमान (weather forecast for next day) 

  • अगले 24 घंटे के दौरान केरल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडू में छिटपुट वर्षा की संभावना है।
  • अगले 5 दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 
  • अगले 5 के दौरान मणिपुर, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश, केरल और आंध्र प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

देशभर की ताजा मौसम अपडेट्स के साथ-साथ कृषि संबधित जानकारी के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।

Via
Mausam Tak Devendra Tripathiskymet weather
Source
India Meteorological Department

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button