वीएसटी MT 270 विराट 4WD प्लस ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स | vst shakti
आइए, इस लेख में वीएसटी MT 270- विराट 4WD प्लस ट्रैक्टर की कीमत (vst shakti mt 270 viraat 4w plus price) और अन्य फीचर्स को जानें।

vst shakti mt 270 viraat 4w plus price: छोटे किसानों के लिए वीएसटी MT 270- विराट 4WD प्लस 27 एचपी का शानदान ट्रैक्टर है। यह सभी एडवांस तकनीक के साथ आता है। यह अपनी आकर्षक डिजाइन, लुक और उच्च इंजन क्षमता के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय है। इसमें आरामदायक सीट भी दी गई है, जो किसानों को लम्बे समय तक काम करने में मदद करती है।
तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में वीएसटी MT 270- विराट 4WD प्लस ट्रैक्टर की कीमत (vst shakti mt 270 viraat 4w plus price) और अन्य फीचर्स को जानें।
ट्रांसमिशन
वीएसटी MT 270- विराट 4WD प्लस ट्रैक्टर में फुल कॉन्स्टेंट मेश और मैकेनिकल टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। यह सिंगल क्लच के साथ आता है, साथ ही ड्यूल क्लच ऑप्शन भी दिया गया है।
स्पीड
वीएसटी MT 270- विराट 4WD प्लस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.6 से 25.5 किलोमीटर प्रतिघंटा और रिवर्स स्पीड 12.67 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें 12 वाल्ट 75 ए एच बैटरी भी दी गई है।
वीएसटी MT 270- विराट 4WD प्लस ट्रैक्टर की गियर
वीएसटी MT 270- विराट 4WD प्लस ट्रैक्टर में 8 रिवर्स और 4 फॉरवर्ड गियर दिए गए हैं।
स्टीयरिंग
वीएसटी MT 270- विराट 4WD प्लस ट्रैक्टर में मैकेनिकल के साथ पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन भी दिया गया है। यह ट्रैक्टर वाटर प्रूफ इंटरनल एक्सपैंडिंग शू टाइप ब्रेक पार्किंग ब्रेक के साथ आता है।
वीएसटी MT 270- विराट 4WD प्लस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक्स
वीएसटी MT 270- विराट 4WD प्लस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1000 किलोग्राम है।
वीएसटी MT 270- विराट 4WD प्लस ट्रैक्टर की वजन
इस ट्रैक्टर का कुल वजन 900 किलोग्राम है। इसकी लंबाई 2360 एमएम और चौड़ाई 1130 एमएम है। इसका व्हील बेस 1420 एमएम है। वहीं ग्राउंड क्लीयरेंस 230 एमएम है।
वीएसटी MT 270- विराट 4WD प्लस ट्रैक्टर की इंजन
वीएसटी MT 270- विराट 4WD प्लस ट्रैक्टर में 27 एचपी, 1306 सीसी और 4 सिलेंडर का इंजन लगा हुआ है। इसका इंजन रेटेड आरपीएम 2800 आरपीएम हैं। वही इसमें वाटर कूलेंट कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
टायर
वीएसटी MT 270- विराट 4WD प्लस ट्रैक्टर 4 डबल्यू डी ड्राइव में आता है। इसके फ्रंट टायर 6.00 x 16 साइज में दिए गए हैं। साथ ही पीछे के टायर की साइज 13.6 x 28/ 14.9 X 28 है। इसकी ईंधन टैंक क्षमता 18 लीटर है।
वीएसटी MT 270- विराट 4WD प्लस ट्रैक्टर की कीमत
भारतीय बाजार में वीएसटी MT 270- विराट 4WD प्लस ट्रैक्टर की कीमत करीबन 4.21 लाख से 4.82 लाख तक है। यह कीमत राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए वीएसटी ट्रैक्टर के डीलर से संपर्क करें।
👉 ट्रैक्टर संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।