कृषिकृषि मशीनरी

वीएसटी 932 शक्ति ट्रैक्टर की कीमत और मुख्य विशेषताएं

वीएसटी 932 शक्ति सुपर ट्रैक्टर (Vst shakti 932 tractor) छोटे किसानों के लिए बहुत ही शानदार ट्रैक्टर है। 

Vst shakti 932 tractor price: वीएसटी ट्रैक्टर टिलर्स (VST) भारत में सबसे पुरानी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है। यह कंपनी छोटे किसानों के लिए एक से बढ़कर एक टैक्टरों का निर्माण करती है। यह कंपनी पिछले 110 सालों से किसानों की विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही है। इस कंपनी की वीएसटी 932 शक्ति सुपर ट्रैक्टर (Vst shakti 932 tractor) छोटे किसानों के लिए बहुत ही शानदार ट्रैक्टर है। 

 

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में वीएसटी 932 शक्ति ट्रैक्टर की कीमत (Vst shakti 932 tractor price) और मुख्य विशेषताएं जानें। 

 

वीएसटी 932 सुपर 30 एचपी का ट्रैक्टर है, जो अपनी बेहतर लुक, उच्च इंजन क्षमता और कुशल माइलेज के लिए भारतीय किसानों में लोकप्रिय है। यह बेहतर इंजन क्षमता के कारण लंबे समय तक खेतों में काम कर सकता है।

 

स्टीयरिंग 

वीएसटी 932 सुपर ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। इसमें आरामदायक सीट दी गई है। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही ट्रैक्टर का प्लेटफार्म भी काफी बड़ा है।

 

ट्रांसमिशन 

वीएसटी 932 सुपर ट्रैक्टर में सिंक्रोमेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 9 फॉरवर्ड गियर और 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड 1.79 से 22.03 किलोमीटर प्रतिघंटा तक है। इस ट्रैक्टर में डबल क्लच दिया गया है।

 

वीएसटी 932 की इंजन 

इस ट्रैक्टर में 30 एचपी, 1758 सीसी और 4 सिलेंडर का इंजन लगा हुआ है। वीएसटी 932 सुपर ट्रैक्टर में वाटर कुल्ड कूलिंग लगा हुआ है। इसके अलावा ये ड्राई टाइप एलिमेंट एयर फिल्टर के साथ आता है। 

 

हाइड्रोलिक्स 

वीएसटी 932 सुपर ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक क्षमता 1250 किलोग्राम है।

 

टायर 

वीएसटी 932 सुपर ट्रैक्टर में 4 डबल्यू डी टायर दिया गया है। इसमें अगले टायर 6.0 x 12 और पीछे के टायर 9.5 x 20 साइज में दिया गया है। 

 

पीटीओ 

वीएसटी 932 सुपर ट्रैक्टर की पीटीओ पॉवर 25 एचपी है। इसमें 25 लीटर का डीजल टैंक दिया गया है। 

वीएसटी शक्ति 932 ट्रैक्टर की कीमत

भारतीय बाजार में वीएसटी 932 सुपर ट्रैक्टर की कीमत 5.40 से 5.70 लाख रुपए तक है। यह कीमत राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी वीएसटी ट्रैक्टर के डीलर से संपर्क करें। 

Related Articles

Back to top button