ट्रैकस्टार की टॉप 5 ट्रैक्टर: इसके फीचर्स और कीमत, यहां जानिए | trakstar tractors price
आइए, ‘द रूरल इंडिया’ के ट्रैक्टर संग्रह (tractor junction) सीरीज़ में ट्रैकस्टार ट्रैक्टर (trakstar Tractors) के कुछ बेहतरीन मॉडलों जानें।

trakstar tractors price: अगर आप ऐसी कंपनी के ट्रैक्टर चाहते है, जिसकी कीमत कम हो, बाजार में ब्रांड की विश्वसनीय हो और साथ ही कम डीजल में अच्छा माइलेज देता हो, तो ये लेख आज आपके लिए बेहद खास है। आज हम बात करेंगे ग्रोमैक्स कंपनी की ट्रैकस्टार ट्रैक्टर (trakstar tractors) के बारे में। यह कंपनी गुजरात के बड़ोदरा शहर में स्थापित है जो 1946 से विभिन्न नामों से ट्रैक्टर का निर्माण करती आ रही है।
तो आइए, ‘द रूरल इंडिया’ के ट्रैक्टर संग्रह (tractor junction) सीरीज़ में ट्रैकस्टार ट्रैक्टर (trakstar Tractors) के कुछ बेहतरीन मॉडलों जानें। साथ ही इस लेख में ट्रैकस्टार ट्रैक्टर की कीमत (trakstar tractor price) और उसके फीचर्स को भी जानेंगे।
ट्रैकस्टार ट्रैक्टर (Trakstar tractors) पर एक नजर
ट्रैक स्टार ट्रैक्टर तत्कालीन महिंद्रा गुजरात ट्रैक्टर लिमिटेड की कंपनी का तीसरा ब्रांड है। महिंद्रा कंपनी ट्रैक स्टार के ट्रैक्टरों का निर्माण ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट लिमिटेड (Gromax Agri Equipment Limited) के माध्यम से कराती है। जो अपनी प्रभावी और कुशल मशीनरी से पूरे देश में किसानों को संपन्न बनाती है।
आपको बता दें कि ग्रोमैक्स, एक कृषि उपकरणों की कंपनी है, जिसका लक्ष्य किफायती मैकेनाइजेशन सॉल्यूशन के साथ पूरे भारत में किसानों के जीवन को बेहतर बनाना है।
1960 में गुजरात के वडोदरा शहर में स्थापित ट्रैक्टर मेनुफैक्चर कंपनी आज के समय में ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट लिमिटेड (Gromax Agri Equipment Limited) के नाम से पूरे देश में जानी जाती है।
गुजरात के वड़ोदरा शहर की 55 एकड़ में फैली यह यह कंपनी 30 से 50 हार्सपावर के रेंज में ट्रैक स्टार ट्रैक्टरों को बनाती है।
ट्रैक स्टार ट्रैक्टर (TrakStar Tractor) 31 HP, 36 HP, 40 HP, 45 HP और 50 HP (हॉर्स पावर) श्रेणी में आते है। ये ट्रैक्टर कम कीमत में अच्छी माइलेज और मजबूती के साथ ज्यादा काम देते है।
बाजार में ट्रैक स्टार ट्रैक्टर (trakstar tractor price) की कीमत 4.80 लाख रुपए से शुरू होकर 6.80 लाख रुपए तक है। ट्रैकस्टार कंपनी का सबसे महंगा ट्रैक्टर 50 HP (हॉर्स पावर) में ट्रैक स्टार 550 है जिसकी भारतीय बाजार में कीमत 6.80 लाख रुपए तक है।
ट्रैक स्टार ट्रैक्टर के टॉप 5 ट्रैक्टर्स (Top TrakStar Tractor)
1. ट्रैकस्टार 531 (Trakstar 531)
2. ट्रैकस्टार 536 (Trakstar 536)
3. ट्रैकस्टार 540 (Trakstar 540)
4. ट्रैकस्टार 545 (Trakstar 545)
5. ट्रैकस्टार 550 (Trakstar 550)
1. ट्रैकस्टार 531( Trakstar 531)
ट्रैकस्टार 531 ट्रैक्टर किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद है। क्योंकि यह कम डीजल खपत और उच्चतम पावर (शक्ति) के साथ खेतों में अच्छा प्रदर्शन करता है। साथ ही अधिक लंबे समय तक यह आसानी से कार्य कर सकता है।
इस ट्रैक्टर में कम इंजन घिसाव के लिए 3 सिलेंडर और 31 HP (हॉर्स पावर) दिया गया है। इसके इंजन में डूबे हुए डिस्क ब्रेक और 8 फॉरवर्ड व 2 रिवर्स गियर बॉक्स के साथ आता है। इस ट्रैक्टर मैनुअल और पावर स्टीयरिंग के दोनों विकल्प और सिंगल क्लच दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 63 लीटर के डीजल टैंक की क्षमता दी गई है।
इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1805 kg और भार उठाने की अधिकतम क्षमता 1400 किलोग्राम है। भारतीय बाजार में ट्रैकस्टार 531 ट्रैक्टर की कीमत 4.90 लाख से लेकर 5.20 लाख रुपए तक है।
2. ट्रैकस्टार 536 (Trakstar 536)
ट्रैकस्टार 536 में किसानों को बेहतरीन पुलिंग पॉवर यानी की खींचने की बेहतर शक्ति मिलती है, जो किसान भाइयों के लिए खेत में और सड़क पर सुरक्षित संचालन प्रदान करता है।
ट्रैकस्टार 536 ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 36 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसमें 2235 cc का दमदार इंजन क्षमता दी गई है। इसके अलावा इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स और तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक भी दिए गए है। यह ट्रैक्टर पावर/मैनुअल दोनों वैकल्पिक स्टेयरिंग के साथ आता है। 63 लीटर डीजल टैंक क्षमता और सिंगल क्लच दिया गया है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1805 Kg और भार उठाने की अधिकतम क्षमता 1400 Kg है।
कंपनी इस ट्रैक्टर को 2 साल की वारंटी के साथ अपने ग्राहकों को देती है। ट्रैकस्टार 536 की कीमत बाजार में 5.20 लाख से 5.50 लाख रुपये तक है।
3. ट्रैकस्टार 540 (Trakstar 540)
ट्रैकस्टार 540 ट्रैक्टर एक लंबे समय तक चलने वाला ट्रैक्टर है। खेत के हर एक काम को यह आसानी से पूरा कर देता है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 40 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसमें 2235 cc का शक्तिशाली इंजन और सिंगल क्लच दिया गया है। इसके अलावा इसमें मैनुअल/ पावर (वैकल्पिक) स्टेयरिंग दिए गए है, जिसे किसान अपनी सुविधानुसार उपयोग कर सकते हैं।
ट्रैकस्टार 540 ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक और 63 लीटर डीजल टैंक की क्षमता के साथ आता है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1853 Kg और अधिकतम भार उठाने की क्षमता 1400 kg है। कंपनी इस ट्रैक्टर को भी 2 साल की वारंटी के साथ देती है। बाजार में ट्रैकस्टार 540 की कीमत लगभग 5.05 लाख से लेकर 5.30 लाख रुपए तक है।
4. ट्रैकस्टार 545 (Trakstar 545)
ट्रैकस्टार 545 किसानों के लिए बेहद ही आराम दायक ट्रैक्टर माना जाता है। यह ट्रैक्टर सड़क और खेत में दोनों जगह पर स्मूथ राइडिंग (आरामदायक सवारी) का अनुभव देता है।
ट्रैकस्टार 545 ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर और 45 HP(हॉर्स पावर) दिया गया है। 2975 CC की इंजन क्षमता और सिंगल/ड्यूल (वैकल्पिक) क्लच भी दिए गए है। इसके अलावा यह 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स और तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की डीजल टैंक की क्षमता 36 लीटर और मैनुअल व पावर स्टीयरिंग (ऑप्शन) भी दिया गया है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1890 kg और अधिकतम सामान उठाने की क्षमता 1400 kg है।
ट्रैकस्टार कंपनी इस ट्रैक्टर पर 2 साल की वारंटी देती है। बाजार में ट्रैकस्टार 545 की कीमत कम से कम 6.05 लाख से 6.40 लाख रुपये तक है।
5. ट्रैकस्टार 550 (Traktar 550)
ट्रैकस्टार 550 किसान सबसे ज्यादा पसंद करते है। यह बार-बार डीजल टैंक भरवाने से छुटकारा दिलाता है। इसे खेत व सड़क दोनों पर चलाना आसान है। इस ट्रैक्टर में पावर (शक्ति) और कुशलता बढ़ाने के लिए 4 सिलेंडर और 50 HP(हॉर्स पावर) दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 फॉरवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर बॉक्स और तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए है।
ट्रैकस्टार 550 ट्रैक्टर सिंगल डायाफ्राम/ड्यूल क्लच व 63 लीटर डीजल टैंक और पॉवर स्टीयरिंग के साथ आता है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2035 kg और भार उठाने की अधिकतम क्षमता 1400 kg है। कंपनी अपने ग्राहकों को यह ट्रैक्टर 2 साल की वारंटी के साथ देती है। बाजार में ट्रैकस्टार 550 की कीमत 6.80 लाख रुपए तक है। यह ट्रैक्टर ट्रैक स्टार कंपनी का सबसे महंगा ट्रैक्टर है।
*Note- लेख में दिए गए आंकड़े ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट लिमिटेड (Gromax Agri Equipment Limited) की वेबसाइट पर आधारित है। इस लेख में दी गई कीमतें राज्यों के हिसाब से थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी ट्रैकस्टार ट्रैक्टर (Trakstar tractors) विक्रेता से संपर्क करें।
इन ट्रैक्टरों के बारे अधिक जानने के लिए Gromax range brochure डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा हो, तो इसे मित्रों तक जरूर पहुंचाए। जिससे दूसरे किसान मित्र भी ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट लिमिटेड (Gromax Agri Equipment Limited) की ट्रैकस्टार ट्रैक्टरों (Trakstar tractors) के बारे जान सकें।