ट्रैकस्टार 536 की कीमत, और फीचर्स | Trakstar 536 Tractor Price
आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में ट्रैकस्टार 536 की कीमत (Trakstar 536 Tractor Price), फीचर्स और अन्य विशेषताओं को जानें।

Trakstar 536 Price: भारत कृषि प्रधान देश होने के साथ-साथ ट्रैक्टर के निर्माण में भी अग्रणी देश है। हमारे देश में 10 हार्स पावर से लेकर 90 हॉर्स पावर से भी अधिक पावर की ट्रैक्टरों का निर्माण होता है। आपको बता दें, एस्कॉर्ट कंपनी भी एक से एक ट्रैक्टर का निर्माण कर रही है। ट्रैकस्टार 536, 36 एचपी का ट्रैक्टर है। किफायती माइलेज के साथ इसमें व्हील ड्राइव का विकल्प भी दिया गया है। इस ट्रैक्टर में टूल, टॉपलिंक, कैनोपी, हुक, बम्पर, ड्रॉबार जैसी एक्सेसरीज दी गई हैं।
तो आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में ट्रैकस्टार 536 की कीमत (Trakstar 536 Tractor Price), फीचर्स और अन्य विशेषताओं को जानें।
हाइड्रोलिक्स
ट्रैकस्टार 536 की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1400 किलोग्राम है। यह 3 पाइंट लिंकेज ऑटो ड्राफ्ट और गहराई नियंत्रण के साथ आता है।
ट्रैकस्टार 536 ट्रैक्टर का वजन
ट्रैकस्टार 536 ट्रैक्टर का कुल वजन 2200 किलोग्राम है। इसकी कुल लंबाई 3540 एमएम और कुल चौड़ाई 1760 एमएम है। इसका व्हील बेस 1970 एमएम है। वहीं ग्राउंड क्लीयरेंस 380 एमएम है।
ट्रांसमिशन
ट्रैकस्टार 536 ट्रैक्टर में पार्शियल कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। यह सिंगल क्लच के साथ आता है, साथ ही ड्यूल क्लच ऑप्शन भी दिया गया है। इसमें 8 रिवर्स और 2 फॉरवर्ड गियर दिए गए हैं।
ट्रैकस्टार 536 ट्रैक्टर का इंजन
इस ट्रैक्टर में 36 एचपी, 2235 सीसी और 3 सिलेंडर का इंजन लगा हुआ है। इसका पीटीओ पावर 30.5 एचपी है। इसमें वाटर कूलेंट कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
टायर
ट्रैकस्टार 536 ट्रैक्टर 2 डबल्यू डी ड्राइव में आता है। इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6.00 x 16 साइज में दिए गए हैं। साथ ही पीछे के टायर की साइज 13.6 x 28 है। इसकी ईंधन टैंक क्षमता 50 लीटर है।
स्टीयरिंग
ट्रैकस्टार 536 ट्रैक्टर में मैकेनिकल स्टीयरिंग दिया गया है। यह ट्रैक्टर वाटर प्रूफ इंटरनल एक्सपैंडिंग शू टाइप ब्रेक पार्किंग ब्रेक के साथ आता है। वहीं आरामदायक एडजस्टेबल सीट भी दी गई है।
ट्रैकस्टार 536 ट्रैक्टर की कीमत (Trakstar 536 Tractor Price)
भारतीय बाजार में ट्रैकस्टार 536 ट्रैक्टर की कीमत 5.20 लाख से 5.50 लाख रु. तक है। यह कीमत राज्यों में लगने वाली टैक्स के अनुसार अलग-अलग भी हो सकती है। इसके लिए आप ट्रैकस्टार ट्रैक्टर की नजदीकी डीलर से संपर्क करें। कंपनी ट्रैकस्टार 536 ट्रैक्टर पर 2 साल की वारंटी देती है।
👉 अन्य ट्रैक्टरों की कीमत और फीचर्स जानने के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।