ये हैं देश के टॉप 5 ट्रैक्टर | Top 5 tractors in India
इस लेख में हम आपको भारत के टॉप 5 ट्रैक्टर और उसकी कीमत (top 5 tractors in India and their price) बता रहे हैं।

Top 5 tractors in India: किसानों के विकास में ट्रैक्टरों (tractors) की अहम भूमिका रही है। ट्रैक्टर किसानों की शान कहलाता है। खेती के लगभग हर काम में ट्रैक्टर (tractors) का उपयोग होता है।
ट्रैक्टर के उपयोग से कम समय और कम मेहनत में अधिक काम किया जा सकता है। इससे उपज बढ़ती है। भारतीय बाजार में ट्रैक्टर की कई कंपनियां बेहतरीन मॉडल लॉन्च करती रहती हैं।
यदि आप भी एक किसान हैं और नई ट्रैक्टर खरीदने को सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको भारत के टॉप 5 ट्रैक्टर और उसकी कीमत (top 5 tractors in India and their price) बता रहे हैं। आप अपने बजट, काम और खेत के हिसाब से खरीद सकते हैं।
फार्मट्रैक 60 क्लासिक ईपीआई टी 20 (Farmtrac 60 Classic EPI T20)

फार्मट्रैक कंपनी का फार्मट्रैक 60 क्लासिक ईपीआई टी 20 ट्रैक्टर अभी टॉप पर चल रहा है। यह ट्रैक्टर 50 हॉर्सपावर के साथ आता है। इसमें 3 सिलेंडर का शक्तिशाली इंजन है।
भारतीय बाजार में फार्मट्रैक 60 क्लासिक ईपीआई टी 20 की कीमत 7.00 से 7.25 लाख रुपए तक है।
महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 475 DI XP Plus)

बाजार में अभी महिंद्रा का महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर दूसरे नंबर पर है। यह 42 हॉर्सपावर के साथ आता है। इसके शक्तिशाली हाइड्रोलिक्स विभिन्न उपकरणों के साथ आसानी से काम करते हैं।
भारतीय बाजार में महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत 5.75 से 6.10 लाख रुपए तक है।
जॉन डियर 5310 (John Deere 5310)
.jpg)
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर तीसरे नंबर पर है। यह उच्च इंजन बैकअप के लिए जाना जाता है। इसमें 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स सिंक्रोमेश/कॉलर शिफ्ट ट्रांसमिशन है।
भारतीय बाजार में जॉन डियर 5310 कीमत 7.89 से 8.50 लाख रुपए तक है।
सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर (Sonalika 745 DI III Sikander)

सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर भारत में चौथे नंबर पर है। इसमें भी 50 एचपी का इंजन होता है। यह एक भरोसेमंद ब्रांड माना जाता है। लंबे समय तक काम करने के लिए यह काफी अच्छा ट्रैक्टर है।
भारतीय बाजार में सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर की कीमत 5.70 से 6.30 लाख रुपए है।
मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई (Massey Ferguson 1035 DI)

ट्रैकटरों की लिस्ट में मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई पांचवें नंबर पर है। यह 36 एचपी के इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर को भारी वजन ढोने के लिए बनाया गया है।
भारतीय बाजार में मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई की कीमत 5.20 से 5.65 लाख रुपए तक है।