ये हैं भारत के टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर और कीमत | Top 5 Mini Tractors in India
आइए, इस लेख में भारत के टॉप 5 मिनी ट्रैक्टरों की कीमत (top 5 mini tractors in India and its price) और उनकी विशेषताओं को जानते हैं।
Top 5 Mini Tractors in India: ट्रैक्टर की मदद से खेती के अधिक और कठिन काम कम समय और आसानी से हो जाते हैं। लेकिन ट्रैक्टर की कीमत अधिक होने से छोटे और गरीब किसान नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे में कम बजट में मिनी ट्रैक्टर छोटे किसानों के लिए वरदान की तरह है। आजकल बाजार में मिनी ट्रैक्टर अलग-अलग कंपनियों की कम कीमतों और कई विशेषताओं के साथ उपलब्ध हैं।
तो आइए, द रूरल इंडिया इस लेख में भारत के टॉप 5 मिनी ट्रैक्टरों की कीमत (top 5 mini tractors in India and its price) और उनकी विशेषताओं को जानते हैं।
1. स्वराज कोड मिनी ट्रैक्टर (Swaraj Code Mini Tractor)
%20.jpg)
11.1 एचपी (HP) का स्वराज कोड मिनी ट्रैक्टर किसानों में अपनी आकर्षक डिजाइन के लिए लोकप्रिय है। इसे बेहतर माइलेज, हाई-टेक फीचर्स, गारंटी और कम कीमत के साथ बाजार में लाया गया है। इसमें 1 सिलेंडर लगा हुआ है। यह खास तौर पर बाग-बगीचों के लिए बनाया गया है। इस ट्रैक्टर की 220 किग्रा भार उठाने की क्षमता है।
भारतीय बाजार में स्वराज कोड मिनी ट्रैक्टर की कीमत (Swaraj Code Mini Tractor price) 1.75 लाख -1.95 लाख रुपए तक है।
2. महिंद्रा जीवो 245 डीआई (Mahindra JIVO 245 DI)

महिंद्रा जीवो 245 डीआई एक मिनी ट्रैक्टर है। यह अपनी आकर्षक डिजाइन और उच्च दर्जे की इंजन क्षमता के लिए प्रसिद्ध है। महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर में 2 सिलेंडर और 1366 सीसी का इंजन लगा हुआ है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर दिए गए हैं। जो ट्रैक्टर को आसानी से कार्य करने में मदद करते हैं।
भारतीय बाजार में महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर की कीमत (Mahindra JIVO 245 DI Price) 5.15 रुपए से शुरू होकर 5.30 लाख रुपए तक है।
3. सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर (Sonalika GT 20 Tractor)
.jpg)
सोनालिका जीटी 20 एचपी का ट्रैक्टर है, जो 3 सिलेंडर, 959 सीसी की इंजन क्षमता के साथ आता है। इसे खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए बनाया गया है। इसमें 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर लगे हुए हैं।
बाजार में सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर की कीमत (Sonalika GT 20 Tractor Price) 3.25 लाख से 3.60 लाख रुपए तक है।
4. फार्मट्रैक एटम 26 मिनी ट्रैक्टर (Farmtrac Atom 26 Mini Tractor)
.jpg)
फार्मट्रैक एटम 26 मिनी 26 एचपी का ट्रैक्टर है। इसे छोटे किसानों के बजट के हिसाब से बनाया गया है। यह खेतों में अच्छा माइलेज देता है। यह 3 सिलेंडर के साथ आता है। इसमें 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर लगे हुए हैं। इसमें 24 लीटर का ईंधन टैंक लगा हुआ है, जो खेतों में लंबे समय तक काम करने में मदद करता है।
बाजार में फार्मट्रैक एटम 26 मिनी ट्रैक्टर की कीमत (Farmtrac Atom 26 Mini Tractor Price) 5.40 लाख से 5.60 लाख रुपए तक है।
5. जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर (John Deere 3028 EN Tractor)
.jpg)
जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर अपनी आकर्षक डिजाइन और अच्छा माइलेज देने के लिए जाना जाता है। यह 28 एचपी का ट्रैक्टर है। इसमें 3 सिलेंडर और 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियर लगे हुए हैं। यह 32 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता के साथ आता है, जो खेतों में लंबे समय तक काम करने में मदद करती है। इसकी वजन उठाने की क्षमता 910 किलोग्राम है।
भारतीय बाजार में जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर की कीमत (John Deere 3028 EN Tractor price) 6.70 लाख से 7.40 लाख रुपए तक है।