पशुपालनबिजनेस आइडिया

पशुपालन से जुड़े टॉप 5 व्यवसाय | Top 5 animal husbandry business

हमारे देश में सदियों से गाय-भैंस का पालन किया जाता है। इस बिजनेस में केवल दूध ही नहीं, पनीर, घी, आदि तैयार करके भी अच्छी कमाई की जा सकती है।

पशुपालन से मुनाफा कमाना चाहते हैं तो करें ये 5 व्यवसाय

5 animal husbandry business in hindi: किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुधन (livestock) सबसे अच्छा विकल्प है। कई क्षेत्रों में आज भी पशु पालन आजीविका का मुख्य स्रोत है। हमारे देश में सदियों से गाय, भैंस, बकरी, भेड़, ऊंट, बतख, मुर्गी, बटेर, मछली, रेशम कीट, मधुमक्खी, आदि का पालन किया जाता रहा है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं किसानों के लिए सबसे अधिक लाभदायक पशुधन (livestock) कौन सा है? अगर नहीं जानते हैं।

तो आइए, द रुरल इंडिया के इस लेख में जानें- पशुपालन से जुड़े 5 लाभकारी व्यवसाय (5 animal husbandry business in hindi)

पशुपालन से जुड़े टॉप 5 व्यवसाय | Top 5 profitable animal husbandry business in hindi

1.डेयरी फार्मिंग (dairy farming)

दुग्ध उत्पादन के लिए हमारे देश में सदियों से गाय-भैंस का पालन किया जाता है। केवल दूध ही नहीं, दूध से पनीर, घी, आदि तैयार कर के भी अच्छी कमाई की जा सकती है। इसके साथ ही जैविक खेती के बढ़ते चलन के साथ गोबर की भी मांग भी होने लगी है। इस व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति गोबर की बिक्री कर के भी मुनाफा कमा सकते हैं।

2. बकरी पालन (goat farming)

बकरी पालन किसानों की आय को बढ़ाने का एक अच्छा स्रोत है। बकरी के मांस की मांग बाजारों में हमेशा बनी रहती है। इसके साथ ही बकरी का दूध बेचकर भी किसान मोटी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। अन्य पशुओं की तुलना में बकरी के रख-रखाव में लागत भी कम आती है।

3. मछली पालन (fish farming)

हर दिन बढ़ती मछली की खपत के कारण इस व्यवसाय से जुड़ कर छोटे किसान भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से भी कई तरह की योजनाओं की शुरुआत की गई है। एक्वापोनिक तकनीक के द्वारा फसलों की खेती के साथ मछली पालन कर के आसानी से अतिरिक्त आय प्राप्त किया जा सकता है।

4. रेशम कीट पालन (silkworm farming)

इस व्यवसाय को सेरीकल्चर के नाम से भी जाना जाता है। रेशम कीट पालन से कम समय में अधिक आय की प्राप्ति होती है। इस उद्योग में कई गतिविधियां शामिल हैं। जिनमें कीट के आहार के लिए वृक्ष लगाना, कीट का पालन करना, रेशम की सफाई करना, सूत काटना, सूत से कपड़े का निर्माण करना, आदि शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के लिए यह रोजगार का एक अच्छा स्रोत है।

5. मोती की खेती (pearl farming)

बाजार में मोतियों की बढ़ती कीमत के कारण इन दिनों मोती की खेती की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित हो रहा है। असली मोती की कीमत हजारों में होती है। इसके अलावा सीप से कई सजावटी वस्तुएं एवं इत्र बनाई जाती हैं। किसान मोती निकालने के बाद सीप को स्थानीय बाजार में बेचकर अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button