भारत की टॉप 10 ट्रैक्टर कंपनियां और कीमत | top 10 tractors in India
ट्रैक्टर देश के किसानों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ट्रैक्टर (Tractor) की कृषि में एक अलग पहचान है।

top 10 tractors in india: भारत कृषि मशीनीकरण (agricultural mechanization) में तेजी से आगे बढ़ रहा है। किसानों को आधुनिक खेती करने के लिए कई तरह की मशीनों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में किसानों के लिए ट्रैक्टर (Tractor) सबसे उपयोगी यंत्र है। किसान ट्रैक्टरों को सबसे ज्यादा पसंद भी करते है। क्योंकि यह खेत के बड़े से बड़े काम को आसानी से कर देते है।
ट्रैक्टर देश के किसानों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ट्रैक्टर (Tractor) ने कृषि क्षेत्रों में एक अलग पहचान बना रखी है। भारत में कई बड़ी कंपनियां ट्रैक्टर बनाती है। लेकिन कुछ ही कंपनियां का नाम देश के अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में शामिल हैं। जो किसानों की जरूरतों के हिसाब से ट्रैक्टर का उत्पादन करती है। इन कंपनियों के ट्रैक्टरों की कीमत बेहद किफायती और किसान भाइयों के बजट में भी होते हैं।
तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में भारत में टॉप 10 ट्रैक्टर (Top 10 Tractors in India 2023) कंपनियों के बारे में विस्तार से जानें।
Top 10 Tractors in India: भारत की टॉप 10 ट्रैक्टर कंपनियां
- महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी (Mahindra & Mahindra)
- TAFE ट्रैक्टर्स (TAFE tractors)
- सोनालिका ट्रैक्टर्स (Sonalika international tractors limited)
- स्वराज ट्रेक्टर्स कंपनी (Swaraj Tractor)
- जॉन डियर ट्रेक्टर्स (John Deere tractors)
- न्यू हॉलेंड ट्रेक्टर्स (New Holland tractors)
- कुबोटा ट्रेक्टर्स (Kubota tractors)
- इंडो फार्म (Indo Farm Tractor)
- प्रीत ट्रैक्टर (PREET Tractor)
- कैप्टन ट्रैक्टर्स (Captain tractor)
भारत में ट्रैक्टर पर एक नजर
- भारत में ट्रैक्टर की शुरुआत आजादी के बाद से शुरू हो गई थी, लेकिन तेजी से विकास का क्रम हरित क्रांति के बाद शुरू हुई।
- आजादी से पहले भारत ट्रैक्टर का आयात रूस से करता था।
- वर्तमान समय में भारत दुनिया का बड़ा ट्रैक्टर निर्यातक देश है।
- भारत में ट्रैक्टर लगभग 2.5 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक की कीमत में उपलब्ध है।
- कृषि मशीनरीकरण में ट्रैक्टर लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा की भूमिका है।
1. महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी (Mahindra & Mahindra)
महिंद्रा एंड महिंद्रा एक अंतरराष्ट्रीय कृषि उपकरण निर्माता कंपनी है। साल 2010 में महिंद्रा दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर बन गया था। यह कंपनी देश ही बल्कि विदेश में भी नंबर-1 कंपनी है, जिसने किसानों के विश्वास को बनाए रखा है। क्योंकि यह अपने ग्राहकों ट्रैक्टर में नई टेक्नोलोजी के फीचर्स उपलब्ध कराती है, जो सिर्फ किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टर का उत्पादन करती है।
महिंद्रा ट्रैक्टर 15 hp से 75 hp तक के अलग-अलग मॉडल के साथ बनाती है। किसानों में सबसे लोकप्रिय मॉडल महिंद्रा युवो 575 डीआई, महिंद्रा युवो 415 डीआई और महिंद्रा जीवो 225 डीआई हैं। महिंद्रा अपने ट्रैक्टरों पर 6 साल की वारंटी के साथ देता है।
महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत (Mahindra tractor price) 3.50 लाख रुपए से शुरू होकर 22.50 लाख रुपए तक होती है।
आपको बता दें, महिंद्रा कंपनी की स्थापना (Establishment of Mahindra company) 1945 में केसी महिंद्रा, जेसी महिंद्रा और मलिक गुलाम मोहम्मद ने लुधियाना में की थी। सर्वप्रथम यह कंपनी स्टील का कारोबार करती थी। लेकिन आजादी के बाद मोहम्मद पाकिस्तान चले गए और वे पाकिस्तान के पहले वित्त मंत्री बनाए गए। लेकिन फिर 1948 में 1948 में महिंद्रा ऐंड मोहम्मद का नाम बदलकर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा कर दिया गया।
1955 के दशक में महिंद्रा कंपनी ने ट्रैक्टर को बनाना शुरू किया। आज के समय में यह कंपनी ट्रैक्टर उद्योग में सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। 2020-21 में महिंद्रा कंपनी ने लगभग 8067 यूनिट्स ट्रैक्टर की ब्रिकी हुई। महिंद्रा ट्रै्क्टर भारत में सबसे अधिक बिकने वाली ट्रैक्टर है।
2. TAFE ट्रैक्टर्स (TAFE tractors Ltd.)
टाफे- ट्रैक्टर एंड फार्म इक्विपमेंट्स लिमिटेड के ट्रैक्टर भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर कंपनी है। इस कंपनी के ट्रैक्टर काफी मजबूत और टिकाऊ माने जाते हैं। क्योंकि यह कंपनी अपने ट्रैक्टरों को बेहतर और नई तकनीक के साथ बनाती है।
आपको बता दें, TAFE के अंतर्गत 4 बड़ी कंपनियां आती है।
- Massey Ferguson,
- Eicher,
- IMT Tractors
- और TAFE Tractors
भारतीय बाजार में इस कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर मॉडल Eicher और Massey Ferguson है। यह दोनों ट्रैक्टर मॉडल 18 से 75 hp के साथ आते है।
Eicher और Massey Ferguson के ट्रैक्टर की कीमत (Eicher and Massey Ferguson tractor price) बाजार में लगभग 5 लाख से लेकर 12.15 लाख रुपए तक है।
आपको बता दें कि TAFE ट्रैक्टर्स की शुरुआत (Launch of TAFE Tractors) 1960 के दशक में की गई थी। वर्तमान समय में इसका प्लांट चेन्नई में स्थित है।
3. सोनालिका ट्रैक्टर्स (Sonalika international tractors limited)
सोनालिका भारत में एक अग्रणी ट्रैक्टर ब्रांड है। यह भारत की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली ट्रैक्टर कंपनी है। यह कंपनी किसानों को बेहतर और शक्तिशाली ट्रैक्टर प्रदान करती है। इस कंपनी के ट्रैक्टर 20 hp से लेकर 90 hp तक की श्रेणी में आते है। किसानों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मॉडल सोनालिका ट्रैक्टर डीआई 745 III, सोनालिका 35 डीआई सिकंदर और सोनालिका डीआई 60 हैं।
सोनालिका ट्रैक्टर की कीमत (Sonalika tractor price) 3.20 लाख से शुरू होकर 21.20 लाख रुपए तक है।
आपको बता दें, सोनालिका ट्रैक्टर कंपनी की स्थापना(Sonalika Tractor Company established) पंजाब के लक्ष्मण दास मित्तल ने 1969 में की थी। तब यह कंपनी सिर्फ कृषि उपकरण बनाती थी। लेकिन 1995 में सोनालिका कंपनी ने ट्रैक्टर बनाना शुरू किया। इसका मुख्यालय पंजाब के जालंधर में स्थापित है। आज के समय यह कंपनी 120 देशों में अपने ट्रैक्टरों का निर्यात करती है।
4. स्वराज ट्रैक्टर्स (Swaraj Tractor)
स्वराज ट्रैक्टर भारतीय किसानों के लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक है। यह एक स्वदेशी कंपनी है। स्वराज कंपनी 15 HP से 60 HP (हॉर्स पावर) के ट्रैक्टर बनाती है। इसके ट्रैक्टर काफी मजबूत और किफायती होते हैं। यह कंपनी अपने ग्राहकों के हिसाब से बेहतर और सस्ते ट्रैक्टर का निर्माण करती है।
स्वराज ट्रैक्टर की कीमत (Swaraj tractor price) बाजार में लगभग 3.50 लाख से 18.40 लाख रुपए तक उपलब्ध है।
आपको बता दें, स्वराज कंपनी की स्थापना (Establishment of Swaraj Company) 1972 में मोहाली में की गई थी। लेकिन फिर 2007 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस कंपनी को अपने में मिला लिया और इसका नाम बदलकर स्वराज डिवीजन कर दिया। स्वराज को पंजाब ट्रैक्टर्स लिमिटेड के नाम से भी जाना जाता है। स्वराज अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर और सस्ते ट्रैक्टर बनाने के लिए भी जानी जाती है।
5. जॉन डियर ट्रैक्टर (John Deere tractors)
जॉन डियर ट्रेक्टर्स भारतीय बाजार में लोकप्रिय ब्रांड में से एक है। यह कंपनी सबसे पुराने कृषि उपकरण निर्माताओं में से एक मानी जाती है। जॉन डियर कंपनी की स्थापना (Establishment of John Deere Company) 1837 में की गई थी। लेकिन 1998 में इस कंपनी ने ट्रैक्टर बनाना शुरू किया। यह कंपनी अब तक 35 से अधिक मॉडल के ट्रैक्टरों का उत्पादन कर चुकी है। इस कंपनी के ट्रैक्टर की डिजाइन और क्वालिटी अंतरराष्ट्रीय होते है। इसलिए किसान जॉन डियर के ट्रैक्टरों के सबसे ज्यादा पसंद करते है। इस कंपनी के ट्रैक्टर 28 hp से 120 hp श्रेणी में आते है। जॉन डियर कंपनी के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर जॉन डियर 5105, जॉन डियर 5050 डी और जॉन डियर 5310 है।
जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत (john deere price) लगभग 4.70 लाख से 29.20 लाख रुपए तक है।
6. न्यू हॉलैंड ट्रेक्टर्स (New Holland tractors)
न्यू हॉलैंड ट्रेक्टर्स देश ही नहीं बल्कि विश्व में भी लोकप्रिय कंपनी है। इस कंपनी को आप वैश्विक कृषि मशीनरी ब्रांड भी कहा जाता है। यह कंपनी अपने ग्राहकों को सबसे अच्छा ट्रैक्टर और सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं के साथ देती है।
न्यू हॉलेंड में 35 hp से 90 hp के ट्रैक्टर मौजूद है। किसानों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर मॉडल 3600-2 TX, 3630 TX, 3230 हैं। न्यू हॉलेंड ट्रैक्टर्स की कीमत (New holland tractors price) 5 लाख से 25.3 लाख रुपए तक है।
आपको बता दें कि न्यू हॉलेंड ट्रेक्टर्स कंपनी की शुरुआत (New Holland Tractors Company started) 1895 में एब जिम्मरमैन ने की थी। वर्तमान समय में यह कंपनी 70 से अधिक देशों में अपने ट्र्रैक्टरों का निर्यात करती है।
7. कुबोटा ट्रैक्टर्स (Kubota tractors)
कुबोटा ट्रैक्टर्स को देश ही नहीं विश्व स्तर पर भी सबसे महंगे ट्रैक्टर में जाना जाता है। कुबोटा कंपनी की स्थापना (Establishment of Kubota Company) 1890 में गोशिपो कुबोता ने की थी। अब तक यह पूरे भारत में किसानों की सहायता के लिए लगभग 210 अपनी ब्रांच को खोल चुका है। किसान इस कंपनी के ट्रैक्टरों को बेहद पसंद करते है। इसका कारण है इसका बेहतरीन इंजन जो काफी लंबे समय तक बिना किसी रूकावट के चलता है। कुबोटा ट्रेक्टर्स 21 hp से 55 hp के साथ आते है। किसानों में कुबोटा का सबसे लोकप्रिय मॉडल कुबोटा नीओ स्टॉर बी 2741, कुबोटा एमयू 5501 और कुबोटा एमयू 4501 है।
कुबोटा ट्रेक्टर्स की कीमत (kubota tractors price) 4.15 लाख से 20.12 लाख रुपए तक है।
8. इंडो फार्म (Indo Farm Tractor)
इंडो फार्म के ट्रैक्टर का व्यावसायिक उत्पादन 2000 में हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से शुरू किया था। यह पूरी कंपनी 34 एकड़ में फैली है। यह कंपनी अपने ट्रैक्टर में कई तरह के अलग-अलग फीचर्स के लिए भी जानी जाती है। जैसे मोबाइल चार्जर स्लॉट आदि। इसके अलावा इंडो फार्म के ट्रैक्टर आराम से भारी-भरकम उपकरण को खींच सकता है। इंडो फार्म 26 HP से 90 HP की श्रेणी के ट्रैक्टर का उत्पादन करती है। भारतीय किसानों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मॉडल इंडो फार्म 1026 एनजी और इंडोफार्म 3048 डीआई हैं।
भारतीय बाजार में इंडो फार्म ट्रैक्टर की कीमत (Indo Farm tractor price) 3.90 लाख रुपए से शुरू होकर 22.60 लाख रुपए तक है।
9. प्रीत ट्रैक्टर (PREET Tractor)
प्रीत ट्रैक्टर अपने बेहतर डिजाइन और वैरायटी के लिए मशहूर है। प्रीत ग्रुप कंपनी की शुरुआत(Preet group company started) 1980 में हरी सिंह ने पंजाब के नाभा जिला में की थी। यह कंपनी देश की कंबाइन और ट्रैक्टर उत्पादन करने वाली अग्रणी कंपनी है।
यह कंपनी छोटे से लेकर बड़े हर एक तरह के ट्रैक्टर बनाती है। यह 25 HP से 100 HP के आते है। आपको बता दें कि PREET 10049 – 4WD 100 HP ट्रैक्टर प्रीत कंपनी के सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर माने जाते है।
भारत में प्रीत ट्रैक्टरों की कीमत (Preet Tractors Price) 3.80 लाख से शुरू होकर 22.10 लाख रुपए तक है।
10. कैप्टन ट्रैक्टर्स (Captain tractor)
कैप्टन ट्रैक्टर्स की शुरुआत भारत में 1994 में हुई थी। यह कंपनी मिनी ट्रैक्टर्स और खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों को बनाने के लिए जानी जाती है। इस कंपनी के ट्रैक्टर 15 HP से 26 HP की श्रेणी में आते है। कैप्टन ट्रैक्टर्स खेत में अच्छे माइलेज देते है।
कैप्टन ट्रैक्टर्स में किसानों के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय मॉडल कैप्टन 120 डीआई पीडब्ल्यूडी और कैप्टन 250 डीआई है।
कैप्टन ट्रैक्टर्स की कीमत (Captain tractors price) 2.85 लाख से शुरू होकर 14.50 लाख रुपए तक है।
ये भी देखें-👇