विश्व के टॉप 10 ट्रैक्टर कंपनियां | Top 10 Tractor Companies in the World
भारत ट्रैक्टर निर्माण में एक अग्रणी देश है। आजकल भारतीय ट्रैक्टर कंपनियां विदेशी ट्रैक्टर कंपनी को भी टक्कर दे रही हैं।
Top 10 Tractor Companies in the World: ट्रैक्टर (tractor) किसानों के लिए सबसे कीमती और उपयोगी कृषि यंत्र है। आजकल बिना ट्रैक्टर खेती की कल्पना नहीं की जा सकती है। ट्रैक्टर एक मल्टीटास्किंग (बहु उपयोगी) कृषि मशीन है जो खेती के लिए वरदान से कम नहीं है।
ट्रैक्टर किसानों के जीवन में एक प्रमुख भूमिका अदा करता है। आज विश्व में एक से बढ़कर एक बेहतरीन ट्रैक्टर है। भारत ट्रैक्टर निर्माण में एक अग्रणी देश है। आजकल भारतीय ट्रैक्टर कंपनियां विदेशी ट्रैक्टर कंपनी को भी टक्कर दे रही हैं।
तो आइए, द रुरल इंडिया के ट्रैक्टर जंक्शन (tractor junction) सीरीज़ में विश्व के टॉप 10 ट्रैक्टर कंपनियों (top ten tractor company in world) के बारे में जानते हैं।
1. महिंद्रा कंपनी (Mahindra & Mahindra)
महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड (Mahindra & Mahindra) दुनिया में नंबर 1 ट्रैक्टर बेचने वाला ब्रांड है। यह एक भारत निर्माता है जो किसानों की आवश्यकता के अनुसार गुणवत्ता वाले ट्रैक्टर का उत्पादन करता है। आपको बता दें, महिंद्रा कंपनी हमेशा किसानों की भलाई के लिए काम करता आ रहा है। यह कंपनी दुनिया भर में कई प्रकार की ट्रैक्टरों की आपूर्ति करती है।
महिंद्रा दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। महिंद्रा के शक्तिशाली, टिकाऊ ट्रैक्टर और कृषि उपकरण दुनिया भर के खेतों में उत्पादकता बढ़ाने में मदद करते हैं। महिंद्रा कंपनी इस क्षेत्र में कई विश्व स्तरीय अवार्ड जीते हैं।
2. जॉन डियर (John Deere)
जॉन डीयर अमेरिका की प्रसिद्ध ट्रैक्टर कंपनी है। यह ट्रैक्टर बेहतरीन टेक्नोलॉजी और बेजोड़ शक्ति के लिए जाना जाता है। जॉन डियर कंपनी अपने ग्राहकों को अत्यधिक कुशल ट्रैक्टरों की आपूर्ति करता है। जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत भी किसानों के बजट के अनुसार किफायती और सस्ती होती है। जॉन डियर (John Deere) विश्वभर के किसानों के बीच सबसे पसंदीदा ट्रैक्टर है।
3. मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson)
मैसी फर्ग्यूसन लिमिटेड सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता है। यह कंपनी भी अमेरिकी ट्रैक्टर कंपनी है। यह अपने ग्राहकों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर का उत्पादन करने के लिए जानी जाती है। इसकी स्थापना 1953 में कृषि उपकरणों के निर्माण के लिए हुई थी। मैसी फर्ग्यूसन के ट्रैक्टरों पर किसानों का अटूट भरोसा है। बेहतरीन और टेक्नोलॉजी से युक्त मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर की दुनियाभर में भारी मांग है। यह कंपनी गुणवत्ता और उन्नत उत्पादों का निर्माण ग्राहकों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराती है।
4. केस आईएच (Case IH)
केस आईएच कृषि उपकरणों में दुनिया भर में मार्केट लीडर है। इसका मुख्यालय यूएस (अमेरिका) में है। आपको बता दें, यह ट्रैक्टर 1923 में अपने फार्म ट्रैक्टर के साथ आया था। इसके बाद लगातार किसानों का दिल जीता। यह कंपनी दुनिया के सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर का उत्पादन करती है। Case IH के पास दुनिया में सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। यह उत्तरी अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा कृषि उपकरण निर्माता है।
5. सोनालिका इंटरनेशनल (Sonalika International)
सोनालिका इंटरनेशनल पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड है। इसकी स्थापना 1969 में हुई थी और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह ट्रैक्टर किसानों और बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। यह हमेशा नेक्सट जेनरेशन के लिए दुनिया का सबसे उन्नत ट्रैक्टर बनाती है। वर्तमान में सोनालिका समूह भारत की शीर्ष तीन ट्रैक्टर कंपनियों में आता है।
सोनालिका कंपनी ने उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले उत्पादों की आपूर्ति कर ग्राहकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। इसके ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन, ईंधन-कुशल, बड़े ईंधन टैंक, भारी हाइड्रोलिक उठाने की क्षमता आदि के साथ आते हैं। सोनालिका ट्रैक्टर उन सभी गुणों से युक्त होते हैं जो किसानों को संतुष्ट करते हैं।
6. एस्कॉर्ट्स ग्रुप (Escorts Group)
एस्कॉर्ट्स ग्रुप एक ट्रैक्टर निर्माता है जो दुनिया भर के 62 देशों में विश्वसनीय ट्रैक्टर प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर अपने ग्राहकों और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले ट्रैक्टरों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करते हैं। इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना और उन्हें अपने उत्पादों से वास्तव में संतुष्ट करना है। 60 साल से एस्कॉर्ट्स ने किफायती रेंज में विश्वसनीय और बेहतरीन गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराकर किसानों का विश्वास जीता है। एस्कॉर्ट पहली भारतीय ट्रैक्टर कंपनी है जो विदेशों में बनाती है। एस्कॉर्ट्स ग्रुप लगातार किसानों की उपयुक्तता और बजट के अनुसार दुनिया भर में गुणवत्तापूर्ण ट्रैक्टर उपलब्ध करा रही है।
7. कुबोटा (Kubota)
कुबोटा (Kubota) दुनिया की उन्नत ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है। 1890 से Kubota ने दुनिया भर में ट्रैक्टरों की आपूर्ति करती आ रही है। ट्रैक्टर के अलावा इसके अन्य कृषि उपकरण दुनियाभर के किसान पसंद करते हैं। कुबोटा (Kubota) हमेशा नवीनतम तकनीक और बेहतर उत्पादों की आपूर्ति करती है। दुनियाभर में किसान कुबोटा पर उसकी गुणवत्ता और टेक्नोलॉजी के लिए आंख बंद करके भरोसा करते हैं।
8. फेंड्ट ट्रैक्टर (Fendt)
फेंड्ट ट्रैक्टर दुनिया के बेहतरीन कृषि उपकरणों का निर्माता है। यह किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की आपूर्ति करके लक्ष्यों को तेजी से प्राप्त करने में मदद करते हैं। वे शक्तिशाली इंजन वाले उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला का उत्पादन करते हैं। फेंड्ट (Fendt) ट्रैक्टरों में आर्थिक लाभ के साथ उत्पादकता बढ़ाने की भी क्षमता है। फेंड्ट किसानों की सभी जरूरतों को पूरा करता है। Fendt का अनूठा डिज़ाइन और स्टाइलिश लुक के लिए भी जानी जाती है।
9. ड्यूट्ज़ फ़हर (Deutz Fahr)
ड्यूट्ज़ फ़हर (Deutz Fahr) सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर निर्माण कंपनी है। जो दुनिया भर में मांग और प्रवृत्ति के अनुसार ट्रैक्टरों की आपूर्ति करता है। यह ट्रैक्टर हमेशा अपने ग्राहकों ख्याल रखकर शानदार, गुणवत्ता और उन्नत ट्रैक्टर प्रदान करती है। Deutz Fahr 1968 में स्थापित हुआ। Deutz Fahr का उद्देश्य किसानों को उन्नत और नवीन ट्रैक्टर प्रदान करना है, ताकि वे खेत पर अपनी उत्पादकता बढ़ा सकें।
10. क्लास (Claas)
क्लास विदेशी ट्रैक्टर कंपनी कृषि उपकरण बनाने के लिए लोकप्रिय है। यह 1913 से नई तकनीक वाले ट्रैक्टर निर्माण करते हैं जो खेत की उत्पादकता को बढ़ाते हैं। क्लास ट्रैक्टर हमेशा किसानों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करता है। सुपर क्वालिटी के साथ, क्लास ट्रैक्टर अपने सभी उत्पादों को एक सुपर किफायती रेंज में उपलब्ध कराती है। यही कारण है कि किसान अपने खेतों के लिए उन पर और उनके उत्पादों पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं।
ये तो थी, विश्व के टॉप 10 ट्रैक्टर कंपनियां (top ten tractor company in world) की जानकारी। यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो अन्य लेख जरूर पढ़ें। दूसरों को भी पढ़ने के लिए शेयर करें।