कृषि मशीनरी

महिंद्रा कंपनी की टॉप ट्रैक्टर्स | Top 10 Popular Mahindra Tractor

महिंद्रा ट्रैक्टर (Mahindra) पर किसानों का विश्वास सबसे अधिक है। देश ही नहीं विश्व के कई देशों में महिंद्रा ट्रैक्टर का निर्यात होता है।

Mahindra Tractor New Model

Top 10 Popular Mahindra Tractor: किसानों के लिए ट्रैक्टर (Tractor) सबसे उपयोगी उपकरण है। आज के इस दौर में बिना ट्रैक्टर के खेती की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। ट्रैक्टर कृषि जगत की एक बड़ी ताकत बन गई है। खेती से लेकर सामान ढोने में ट्रैक्टर का उपयोग किया जाता है। ट्रैक्टर से लाखों लोगों को रोजगार मिला है।

भारत में ट्रैक्टर की कई कंपनियां ट्रैक्टर बनाती है। लेकिन महिंद्रा ट्रैक्टर (Mahindra Tractor) पर किसानों का विश्वास सबसे अधिक है। देश ही नहीं विश्व के कई देशों में महिंद्रा ट्रैक्टर का निर्यात होता है। महिंद्रा कंपनी को विश्वस्तरीय ट्रैक्टर निर्माण के लिए जाना जाता है।

तो आइए, द रुरल इंडिया के इस लेख में भारत में महिंद्रा कंपनी की टॉप 10 ट्रैक्टर्स (Top 10 Popular Mahindra Tractor in India) जानते हैं। इस लेख में हम आपको महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत (mahindra tractor price) की भी जानकारी देंगे।

Mahindra Tractor New Model : ये हैं महिंद्रा कंपनी की टॉप ट्रैक्टर्स

इस लेख में हम महिंद्रा ट्रैक्टर की इन मॉडलों को जानेंगे (Mahindra tractor new model)

महिंद्रा जिवो सीरीज़

  • महिंद्रा जिवो 225 DI
  • महिंद्रा जिवो 225 DI-4WD
  • महिंद्रा जिवो 245 DI-4WD
  • महिंद्रा जिवो 245 वाइनयार्ड
  • महिंद्रा जिवो 365 DI-4WD

महिंद्रा XP प्लस सीरीज़

  • महिंद्रा 275 DI XP प्लस
  • महिंद्रा 275 TU XP प्लस
  • महिंद्रा 415 DI XP प्लस
  • महिंद्रा 475 DI XP प्लस
  • महिंद्रा 575 DI XP प्लस
  • महिंद्रा 585 DI XP प्लस

महिंद्रा SP प्लस

  • महिंद्रा 275 DI SP प्लस
  • महिंद्रा 275 DI TU SP प्लस
  • महिंद्रा 415 DI SP प्लस
  • महिंद्रा 475 DI SP प्लस
  • महिंद्रा 575 DI SP प्लस

महिंद्रा जिवो मॉडल (New mahindra tractor)

महिंद्रा जिवो महिंद्रा का नया मॉडल (new mahindra tractor) है। यह ट्रैक्टर किसानों के खास जरूरतों का खास ख्याल रखता है। महिंद्रा जिवो मॉडल ट्रैक्टर किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद है। क्योंकि यह खेती के सभी काम को आसानी से पूरा कर देता है।

आपको बता दें कि महिंद्रा जिवो मॉडल का उपयोग सभी तरह की फसलों के लिए किया जाता है, जिसमें कपास, गन्ना, अंगूर के बाग जैसी फसलें भी शामिल हैं। अगर हम बात करें इस ट्रैक्टर की तो यह ट्रैक्टर फ्यूल एफिशिएंट महिंद्रा डीआई (DI) इंजन द्वारा संचालित हैं। महिंद्रा जिवो मॉडल में 4- व्हील ड्राइव सहित लेटेस्ट फीचर्स से लैस दिया गया है।

महिंद्रा जिवो 225 DI (mahindra tractor new model- Mahindra JIVO 225 DI)

इस ट्रैक्टर को विशेष रूप से किसानों के लिए ही बनाया गया है। यह उन्नत जुताई, खींचने और ढुलाई के फ़ीचर्स, अपने बहुआयामी इम्प्लीमेन्ट्स के द्वारा दिया जाता है। इसलिए इसे किसान भाई बहुत ही पसंद करते हैं।

यह ट्रैक्टर 2 सिलेंडर के साथ 20 HP(हॉर्स पावर) और 4WD शक्तिशाली इंजन क्षमता के साथ आता है। इसमें 8 गियर आगे की तरफ और 4 पीछे की तरफ दिए होते है। इस ट्रैक्टर में हैवी ड्यूटी तेल में डूबे हुए ब्रेक ब्रेक दिए गए हैं और इसमें 22 लीटर डीजल टैंक की क्षमता दी गई है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत कम से कम 4.50 लाख रुपए है।

महिंद्रा जिवो 225 DI-4WD (mahindra tractor new model- Mahindra JIVO 225 DI-4WD)

यह ट्रैक्टर किसान को एक नई तकनीक के साथ मिलता है। इस ट्रैक्टर की मुख्य विशेषता यह है कि यह ट्रैक्टर के सभी पहियों को शक्ति देता है। गड्ढे और कीचड़ वाली मिट्टी में यह ट्रैक्टर सबसे ज्यादा कम्फर्ट और नियंत्रण बनाए रखता है।

महिंद्रा जिवो 225 DI-4WD ट्रैक्टर 2 सिलेंडर और 20 HP (हॉर्स पावर) के शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इसके अलावा इसके इंजन की रेट RPM 2300 और तेल में डूबे हुए ब्रेक होते है। इसमें 8 गियर आगे की तरफ और 4 पीछे की तरफ दिए होते है। यह ट्रैक्टर सिंगल क्लच और 22 लीटर डीजल टैंक के साथ आता है।

कंपनी इस ट्रैक्टर की वारंटी 2000 घंटे या 2 साल तक देती है। महिंद्रा जिवो 225 DI-4WD ट्रैक्टर की कीमत 3.35 लाख से लेकर 4 लाख तक होती है।

महिंद्रा जिवो 245 DI 4WD (mahindra tractor new model- Mahindra JIVO 245 DI 4WD)

इस ट्रैक्टरों को किसान इसलिए सबसे ज्यादा खरीदते है, क्योंकि इस ट्रैक्टर में कम रखरखाव, अपनी श्रेणी में सबसे अच्छे माइलेज देता है।

महिंद्रा जिवो 245 DI 4WD ट्रैक्टर में 2 सिलेंडर और 24 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसमें 8 गियर आगे की तरफ और 4 पीछे की तरफ दिये गये है। इसकी अधिकतम स्पीड आगे की तरफ 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक और 23 लीटर डीजल टैंक के साथ आता है। इसे भी कंपनी 2 साल तक की वारंटी के साथ देती है। महिंद्रा जिवो 245 DI 4WD ट्रैक्टर की कीमत 4 लाख से लेकर 4.50 लाख तक है।

महिंद्रा जिवो 245 वाइनयार्ड (mahindra tractor new model- Mahindra JIVO 245-vineyard)

महिंद्रा के इस ट्रैक्टर को इसके बेहतर इंजन क्षमता और खेतों में शानदार माइलेज के लिए जाना जाता है।

महिंद्रा जिवो 245 वाइनयार्ड ट्रैक्टर क्लच और 8 गियर आगे की और 4 पीछे के लिए दिए गए है। इसकी अधिकतम स्पीड 2.08 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रैक्टर साधारण ब्रेक और 2 सिलेंडर, 24 HP (हॉर्स पावर) बेहतरीन इंजन के साथ आता है। महिंद्रा जिवो 245 वाइनयार्ड की कीमत 4.50 लाख से 5 लाख तक है।

महिंद्रा जिवो 365 DI 4WD (mahindra tractor new model- Mahindra JIVO 365 DI 4WD)

यह ट्रैक्टर अपनी हल्की बनावट और 4WD का आयोजन होने से यह किसी भी भारी से भारी ट्रैक्टर को आसानी से खींचने में सक्षम है।

महिंद्रा जिवो 365 DI 4WD ट्रैक्टर 3 सिलेंडर , 36 HP (हॉर्स पावर) और RPM 2600 रेटेड इंजन  के साथ आता है। इसमें 8 गियर आगे की तरफ और 8 पीछे की तरफ दिए गए है। इसकी अधिकतम स्पीड आगे की तरफ 1.7 x 23.2 किलोमीटर प्रति घंटा है।

यह ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग स्टीयरिंग और 35 लीटर डीजल  टैंक के साथ आता है। महिंद्रा जीवो 365 डीआई की कीमत 4.80 लाख से लेकर 5.50 लाख रुपए तक आता है।

महिंद्रा XP प्लस मॉडल (New mahindra tractor)

महिंद्रा XP प्लस के ट्रैक्टर्स अपनी श्रेणी में सबसे कम ईंधन खपत के साथ बेहद पावरफुल इंजन भी देता है। अपने पावरफुल ELS DI इंजन, ज़्यादा मैक्स टॉर्क और शानदार बैकअप टॉर्क की वजह से यह खेती के सभी उपकरणों के साथ किसानों के लिए फायदेमंद है।

महिंद्रा 275 DI XP प्लस (mahindra tractor new model- Mahindra 275 DI XP Plus)

बेमिसाल परफॉर्मेन्स इजंन के साथ ट्र्रैक्टर इंडस्ट्री में पहली बार 6 साल की वारंटी के साथ महिंद्रा XP प्लस सही मायनों एक सफल ट्र्रैक्टर है।

महिंद्रा 275 DI XP प्लस खेत के कार्य हो या कोई अन्य कार्य हो यह ट्रैक्टर अपने शक्तिशाली ELS इंजन के साथ, 275 DI XP प्लस सभी कार्य को आसानी से कर सकता है। इस ट्रैक्टर का मुख्य कार्य गेहूं, चावल, गन्ने आदि को लचीला बनाना है।

महिंद्रा XP प्लस के ट्रैक्टर 3 सिलेंडर जनरेटर 37 HP (हॉर्स पावर) और 2235 CC इंजन क्षमता के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में पॉवर/मैकेनिकल दोनों वैकल्पिक के साथ स्टेयरिंग दिया गया है। किसान अपनी जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल कर सकता है। इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक और आगे की तरफ 8 गियर और पीछे की तरफ 2 गियर दिए गए है। इस ट्रैक्टर को उठाने की क्षमता कम से कम 1500 किलोग्राम है। महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी की कीमत 5.15 से लेकर 5.30 लाख रुपए है।

महिंद्रा 275 TU XP प्लस (mahindra tractor new model- Mahindra 275 TU XP Plus)

यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 39 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसके अलावा इसमें Single / Dual with RCRPTO (Optional) क्लच  भी दिया गया है। इसमें आगे की तरफ 8 गियर और पीछे की तरफ 2 गियर दिए गए है। अधिकतम  स्पीड आगे के लिए 29-31.2 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इस ट्रैक्टर में पॉवर और मैकेनिकल दोनों  स्टेयरिंग दिए गए हैं। महिंद्रा 275 डीआई टी यू एक्सपी प्लस की कीमत 5.40 से लेकर 5.60 लाख रुपए तक आते है।

महिंद्रा 415 DI XP प्लस (mahindra tractor new model- Mahindra 415 DI XP Plus)

यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडर और 42 HP (हॉर्स पावर) इंजन  के साथ आता है। इसमें 8 गियर आगे की तरफ और 2 गियर पीछे की तरफ दिए गए है। इसकी अधिकतम स्पीड 29 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रैक्टर  मल्टी डिस्क ऑयल इमरसेड ब्रेक और पावर और मैनुअल  दोनों  स्टेयरिंग दिए गए हैं। महिंद्रा 415 डी आई एक्स पी प्लस की कीमत 5.40 से लेकर 5.65 लाख रुपए तक है।

महिंद्रा 475 DI XP प्लस (mahindra tractor new model- Mahindra 475 DI XP Plus)

यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडर और 39 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में सिंगल/डुअल क्लच और तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए है। इसमें 8 गियर आगे की तरफ और 2 पीछे की तरफ दिये गए है। कंपनी इस ट्रैक्टर को 6 साल की वारंटी के साथ देती है। महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत 5.70 से लेकर 6.00 लाख रुपए तक है।

महिंद्रा 575 DI XP प्लस (mahindra tractor new model- Mahindra  575 DI XP Plus)

महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर और 47 HP (हॉर्स पावर) के शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में  तेल में डूबे हुए ब्रेक और डीजल टैंक की क्षमता 65 लीटर दी गई है। कंपनी इस ट्रैक्टर को 6 साल की वारंटी के साथ देती है।

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी की 2021 में कीमत 6.70 से लेकर 7.10 लाख रुपए तक है।

महिंद्रा 585 DI-XP प्लस (mahindra tractor new model- Mahindra  585 DI XP Plus)

यह ट्रैक्टर किसान खरीदारों के लिए बहुत अच्छा साबित होता है। क्योंकि यह हर एक कार्य को करने में सफल है। महिंद्रा 575 DI- XP एक 50 HP (हॉर्स पावर) इंजन का ट्रैक्टर है। इसके इंजन की क्षमता 3054 सीसी है और इसमें 4 सिलेंडर से जनरेटर इंजन RPM 2100  रेटेड का दिया गया है। कंपनी इस ट्रैक्टर को  6000 Hour या 6 साल की वारंटी के साथ देती है। महिंद्रा ट्रैक्टर 585  DI- XP प्लस की ऑन रोड कीमत 6.70 से लेकर 7.00 लाख रुपए तक है।

महिंद्रा SP प्लस मॉडल  (New mahindra tractor)

महिंद्रा SP प्लस के ट्रैक्टरों को महिंद्रा के टॉप ट्रैक्टरों में गिना जाता हैं। इस ट्रैक्टर के आधुनिक ELS DI इंजन हर तरह के कार्य को आसानी से करने में सफल बनाते हैं। इस मॉडल  के ट्रैक्टरों में पहले से ज्यादा पावर और बेहतरीन माइलेज के साथ आता है। इसके अलावा इस मॉडल में सर्वोत्तम टॉर्क और ब्रेकअप टॉक दिया गया है।

यह ट्रैक्टर अपने बेहतर आकर्षक और आधुनिक स्टाइलिंग के लिए भी जाना जाता है। कंपनी इस मॉडल पर भी 6 साल की वारंटी देती है।

महिंद्रा 275 DI-SP प्लस (mahindra tractor new model- Mahindra  275 DI-SP Plus)

यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 37 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसमें आगे की तरह 8 गियर और पीछे की तरफ 2 गियर दिये जाते है। इसकी अधिकतम स्पीड 2.8 से 28.5 किलोमीटर प्रति घंटा है। भारत में महिंद्रा 275 डीआई एसपी प्लस की कीमत 5.28 से लेकर 5.49 लाख  रुपए तक है।

महिंद्रा 275 DI TU SP प्लस (mahindra tractor new model- Mahindra 275 DI TU SP Plus)

यह ट्रैक्टर महिंद्रा के सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों में से एक है। महिंद्रा 275 DI-TU एक बहुउद्देशीय ट्रैक्टर भी है। इस ट्रैक्टर में रखरखाव बहुत ही कम लगता है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 32 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसमें आगे के लिए 8 गियर और पीछे के लिए 2 गियर दिए गए है।

भारत में महिंद्रा 275 डीआई एसपी प्लस की कीमत 5 लाख से लेकर 5.50 लाख रुपए है।

महिंद्रा 275 DI-TU ट्रैक्टर (mahindra tractor new model- Mahindra   275 DI-TU)

किसान इस ट्रैक्टर सबसे ज्यादा पसंद करते है। क्योंकि इसका रखरखाव बाकी ट्रैक्टरों से कम होता है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 39 (हॉर्स पावर) और 2038 शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की इंजन रेट RPM 2100 है। इसमें इंजन कुलिंग के लिए वाटर कुलड और यह ड्राई टाइप एयर फिल्टर के साथ आता है।

महिंद्रा 275 DI-TU ट्रैक्टर ट्रैक्टर में ड्राई टाइप सिंगल और डबल क्लच होता है। इसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए है। इसकी आगे की तरफ अधिकतम स्पीड  31.2 किमी प्रति घंटे और पीछे की तरफ 13.5 किमी प्रति घंटे है। इसका कुल वजन 1700 किलोग्राम है और लिफ्टिंग की क्षमता 1200 किलोग्राम की है। महिंद्रा ट्रैक्टर 275 DI-TU 5 लाख से लेकर 6 लाख रुपये तक बाजार में उपलब्ध है।

महिंद्रा 415 DI SP प्लस (mahindra tractor new model- Mahindra  415 DI SP Plus)

महिंद्रा 415 DI किसान के लिए एक विश्वसनीय ट्रैक्टर है। इसे भरोसेमंद ट्रैक्टर कहा जाता है क्योंकि इस ट्रैक्टर में सभी तरह की विशेषताएं होती है जो खेती के कामों में जरूरत होती है। किसान इसे खेती का बॉस भी कह कहते हैं। यह एक कम डीजल खपत वाला ट्रैक्टर होता है। इसे किसी भी खेत में आसानी से चलाया जा सकता है।

महिंद्रा 415 DI ट्रैक्टर 4 शक्तिशाली यह ट्रैक्टर किसानों के लिए एक विश्वसनीय ट्रैक्टर है।  इस ट्रैक्टर में सभी तरह की विशेषताएं होती है जो खेती के कामों को करने के लिए जरूरत होती है। सिलेंडर के साथ आता है। इसमें 40 HP (हॉर्स पावर) का इंजन दिया होता है।  महिंद्रा 415 DI ट्रैक्टर कम से कम 1500 किलोग्राम के वजन उठाने की क्षमता होती है।

महिंद्रा 475 DI SP प्लस (mahindra tractor new model- Mahindra  475 DI SP Plus)

महिंद्रा 475 DI SP प्लस को किसानों के बीच बहुत ही पसंद किया जाता है। यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडर और 42 HP (हॉर्स पावर) के शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इसके इंजन की क्षमता 2730 CC की है और इसके अलावा इसके इंजन की रेट RPM 1900 दी गई है। इसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए है। यह ट्रैक्टर मैनुअल और पावर स्टीयरिंग दोनों के साथ आता है। कंपनी इस ट्रैक्टर को 2 साल की वारंटी के साथ देती है।

आप यह भी कह सकते है कि यही एकमात्र ट्रैक्टर है जो सभी जरूरी विशेषताओं के साथ बाजार में उपलब्ध  है। जो खेती के हर काम को आसानी से सफल बनाता है। इसकी कीमत हर एक किसान के लिए ठीक मानी जाती है। महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर 5 लाख से 6 लाख रुपये तक आता है।

महिंद्रा 575 DI SP प्लस (mahindra tractor new model- Mahindra  575 DI SP Plus)

यह ट्रैक्टर नई तकनीक और बेहतरीन पॉवर फीचर्स के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 4 शक्तिशाली सिलेंडर इंजन और 45 HP (हॉर्स पावर) और 2730 CC इंजन क्षमता के साथ आता है। इसकी इंजन रेट RPM 1900 दी गई है।

महिंद्रा 575 DI SP प्लस में 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए है। इसकी  आगे की तरफ चलने की अधिकतम स्पीड 29.5 किमी प्रति घंटे है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1860 किलोग्राम है और लिफ्टिंग की क्षमता 1600 किलोग्राम की है। यह ट्रैक्टर बाजार में 6 लाख 20 हजार रुपये तक उपलब्ध है।

*Note- लेख में दिए गए आंकड़े महिंद्रा ट्रैक्टर्स की वेबसाइट पर आधारित है। इस लेख में दी गई कीमतें राज्यों के हिसाब से थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी महिंद्रा ट्रैक्टर (Mahindra tractor dealers) विक्रेता से संपर्क करें। 

Related Articles

Back to top button