काम की खबरकृषिकृषि मशीनरी

भारत के टॉप 10 मिनी ट्रैक्टर और कीमत | Top 10 Mini Tractors in India

आजकल मिनी ट्रैक्टरों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। मिनी ट्रैक्टर्स की कीमत बड़े ट्रैक्टर्स की तुलना में काफी कम और किफायती होते हैं।

best mini tractor in india: भारत में अधिकांश किसान छोटे और निर्धन है। उनके छोटे और कम जमीन के कारण बड़े ट्रैक्टर (Tractors) खरीद पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में मिनी ट्रैक्टरों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। मिनी ट्रैक्टर्स की कीमत (mini tractor price) बड़े ट्रैक्टर्स की तुलना में काफी सस्ते और किफायती होते हैं। छोटे ट्रैक्टरों को छोटी जोत वाली खेत में भी आसानी से काम में लाया जा सकता है। यही कारण है कि भारत में जैसे देश में मिनी ट्रैक्टरों की बिक्री काफी बढ़ गई है। ट्रैक्टर्स बनाने वाली कंपनियां भी बड़े ट्रैक्टरों के अलावा छोटी मिनी ट्रैक्टर्स (Mini Tractors) खूब लॉन्च कर रही हैं। 

 

तो आइए, इस लेख में भारत के टॉप 10 मिनी ट्रैक्टर और इसके कीमत (top 10 mini tractors in india and mini tractor price) को आसान भाषा में जानते हैं। 

Top 10 Mini Tractors in India

मिनी ट्रैक्टर्स पर एक नजर 

मिनी ट्रैक्टर्स को कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर (Compact Tractor) भी कहा जाता है। ये ट्रैक्टर्स बड़े ट्रैक्टरों की तुलना में काफी छोटे और किफायती होते हैं। इसका उपयोग खेती के अलावा बागवानी और कई व्यवसायिक कामों के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। मिनी ट्रैक्टर्स (mini tractor) 10 से 30 HP(हॉर्सपावर) के रेंज में मिल जाते हैं। मिनी ट्रैक्टर की कीमत (mini tractors price) बड़े ट्रैक्टर्स की तुलना में काफी कम होते हैं। इन ट्रैक्टरों के रखरखाव पर भी कम खर्च होते हैं। किसान भाइयों, यदि आपके कम जमीन या बागवानी का काम है तो मिनी ट्रैक्टर (mini tractor) आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इससे आप कम लागत में भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।  

 

भारत के टॉप 10 मिनी ट्रैक्टर (top 10 mini tractors in india)

  1. महिंद्रा जीवो 245 DI ( MAHINDRA JIVO- 245 DI)
  2. फार्मट्रैक एटम 26 (FARMTRAC ATOM 26)
  3. सोनालिका GT 20 RX (SONALIKA GT 20 RX)
  4. कूबोटा B2741 (KUBOTA B2741)
  5. जॉन डियर 3028 EN (John deere 3028 EN)
  6. वीएसटी शक्ति एमटी 270 विराट (VST Shakti MT 270 Virat)
  7. मैसी फर्गूसन-6028 (Massey Ferguson 6028 Tractors)
  8. कैप्टन 200 DI (Captain 200 DI)
  9. स्वराज 717 (Swaraj 717)
  10. फोर्स अभिमान (Force Abhiman)

1. महिंद्रा जीवो 245 DI (mahindra jivo 245 di)

महिंद्रा की बड़े ट्रैक्टर हों या छोटे ट्रैक्टर (small tractor), किसानों की पहली पसंद महिंद्रा के ट्रैक्टर होते हैं। महिंद्रा कंपनी की JIVO- 245 DI मिनी ट्रैक्टर (mini tractor) है। इस ट्रैक्टर में 2 सिलेंडर और 24 हॉर्सपावर का इंजन लगा हुआ है। इस इंजन की 1366 CC की क्षमता होती है। JIVO- 245 DI ट्रैक्टर की PTO पावर 22 HP की है। mahindra jivo 245 di ट्रैक्टर में आप आसानी से रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेसर्स जैसे कृषि उपकरण आसानी से लगा सकते हैं। यह भारी ट्रॉली को आसानी खींच लेता है। इसमें Constant Max Gearbox बॉक्स दिया गया है जिसमें 8 गियर आगे और 4 गियर पीछे के लिए दिया गया है। इस ट्रैक्टर में पावर स्टेरिंग और तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रैक दिए गए हैं। इसमें MULTI SPEED PTO दी गई है।  महिंद्रा JIVO- 245 DI में 2300 का टर्निंग रेडियस दिया गया है। इसके इंजन की लिफ्टिंग पावर क्षमता 750 किलोग्राम तक है।

महिंद्रा जीवो 245 डीआई की कीमत (mahindra jivo 245 di price) 3.90 लाख रुपए से 4.5 लाख रुपए तक है।  

 

2. फार्मट्रैक एटम 26 (farmtrac atom 26) 

FARMTRAC ATOM 26 ट्रैक्टर खेती और बागवानी के लिए बहुत ही उपयोगी है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर और 26 हार्स पावर का इंजन लगा हुआ होता है। इस ट्रैक्टर का आरपीएम (RPM) 2700 है। इसमें Constant Max Gearbox बॉक्स दिया गया है जिसमें 9 गियर आगे और 3 गियर पीछे के लिए दिया गया है। इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रैक लगा हुआ है। इसमें 1900 MM का टर्निंग रेडियस दिया गया है। इसके इंजन की लिफ्टिंग पावर क्षमता 750 किलोग्राम तक है।

फार्मट्रैक एटम 26 ट्रैक्टर की कीमत (farmtrac atom 26 price) 4.80 लाख रुपए से 5 लाख रुपए तक है।  

 

3. सोनालिका GT 20 RX (sonalika gt 20 rx)

सोनालिका के मिनी ट्रैक्टर बहुत ही किफायती होते हैं। आपको बता दें, सोनालिका ने अभी हाल ही में विश्व का पहला बैट्री से चलाने वाला ट्रैक्टर भी लॉन्च की है। बात करें SONALIKA GT 20 RX की तो इसमें 3 सिलेंडर और 20 हॉर्सपावर के इंजन लगे होते हैं। सोनालिका GT 20 RX में मैकेनिकल स्लाइडिंग मैश गियर बॉक्स है जिसमें 6 गियर आगे और 2 गियर पीछे की और लगे हैं। इसमें 32 लीटर का डीजल टैंक का उपलब्ध है। इसके इंजन में 650 किलोग्राम तक की लिफ्टिंग क्षमता है।

सोनालिका GT 20 RX की कीमत (sonalika gt 20 rx price) 3.30 से 3.60 लाख रुपए तक है। 

 

4. कूबोटा B2741 (kubota b2741)

कूबोटा जापानी कंपनी है जो अपने नई तकनीक के लिए जानी जाती है। यह भारत में एस्कॉर्ट ट्रैक्टर के साथ मिलकर ट्रैक्टर बनाती है। इसके मिनी ट्रैक्टर (mini tractor) की बाजार में भारी मांग है। यह ट्रैक्टर खेती के साथ-साथ बागवानी और कई व्यवसायिक कामों के लिए बहुत ही उपयोगी है। kubota b2741 में 3 सिलेंडर और 27 हार्सपावर का इंजन लगा होता है। इसमें 1261 CC की जबरदस्त पावर होती है। इसमें Constant Max Gearbox बॉक्स दिया गया है जिसमें 9 गियर आगे के लिए और 3 गियर पीछे के लिए है। इसमें पावर स्टेरिंग और तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रैक लगा हुआ है। इसमें मल्टी स्पीड PTO आती है। इस ट्रैक्टर का टर्निंग रेडियस 2100 MM है। इस ट्रैक्टर में आप हैरो, कल्टीवेटर, थ्रेसर, ट्रॉली इत्यादि आसानी से जोड़ सकते हैं।

कूबोटा B2741 ट्रैक्टर की कीमत (kubota b2741 price) 5.45 लाख से 6 लाख रुपए तक है। 

 

5. जॉन डियर 3028 EN (john deere 3028 en)

जॉन डियर ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके मिनी ट्रैक्टर John deere 3028 EN की लाखों संतुष्ट ग्राहक हैं। इसमें 3 सिलेंडर और 28 एचपी का इंजन लगा हुआ है। इस ट्रैक्टर की खास बात है कि इसमें COLLAR REVERSE GEAR BOX आता है। जिसमें 8 आगे की गियर और 8 ही पीछे की गियर आती है। इसमें तेल में डूब हुए डिस्क ब्रैक और 32 लीटर का डीजल टैंक उपलब्ध है। इसका टर्निंग रेडियस 2300 MM का है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 910 किलोग्राम तक की है।

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर की कीमत (john deere 3028 en price) 5.85 लाख से 6.35 लाख रुपए तक है। 

 

6. वीएसटी शक्ति एमटी 270 विराट (vst power tiller)

यह ट्रैक्टर 27 एचपी और 4 सिलेंडर इंजन के साथ आती है। इसके इंजन की ताकत 1306 CC होती है। VST Shakti MT 270 Virat में इंजन रेटेड आरपीएम (RPM) 2800 होती है। इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रैक और Constant Max Gearbox दिया गया है जिसमें 8 आगे की गियर के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर में 1000 किलोग्राम की लिफ्टिंग की क्षमता और 18 लीटर का डीजल टैंक दिया गया है। वीएसटी शक्ति एमटी 270 विराट ट्रैक्टर का टर्निंग रेडियस 2100 MM है। वीएसटी शक्ति एमटी 270 विराट ट्रैक्टर की कीमत (vst power tiller price) 4 लाख 45 हजार 4 लाख 70 हजार रुपए तक है। 

 

7. मैसी फर्गूसन-6028 (massey ferguson 6028)

मैसी फर्गूसन-6028 ट्रैक्टर 4 व्हील ड्राइव में आता है। शानदार डिजाइन और जबरदस्त ताकत वाला यह ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसका इंजन 3 सिलेंडर और 28 हॉर्सपावर में आता है। massey ferguson 6028 ट्रैक्टर की इंजन की क्षमता 1318 CC होती है। इसमें तेल में डूबे ब्रैक आते हैं। इस ट्रैक्टर में 25 लीटर का डीजल टैंक उपलब्ध है। Massey Ferguson 6028 की लिफ्टिंग क्षमता 739 किलोग्राम तक होती है। इस ट्रैक्टर में रोटावेटर, थ्रेसर, कल्टीवेटर आदि उपकरण आसानी से लगाए जा सकते हैं।

मैसी फर्गूसन-6028 ट्रैक्टर की बाजार में कीमत (massey ferguson 6028 price) 5 लाख 10 हजार से 5 लाख 50 रुपए* तक है। 

 

8. कैप्टन 200 DI (Captain 200 DI)

कैप्टन 200 DI ट्रैक्टर 20 एचपी और 1 सिलेंडर वाले मशीन के साथ उपलब्ध है। इसमें 895 CC का इंजन लगा होता है। इस ट्रैक्टर में 8 आगे की गियर और 2 पीछे की गियर बॉक्स लगा होता है। इसका टर्निंग रेडियस 2200 MM का है। इस ट्रैक्टर में Multi Speed PTO दी गई है। इन्हीं खासियतों के कारण कैप्टन ट्रैक्टर्स किसानों के बीच अपनी पहचान बना चुकी है। इस ट्रैक्टर का निर्यात विदेशों में भी होता है। 

 

कैप्टन 200 DI ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों वैरियंट में आता है। इसकी 2 व्हील ड्राइव की कीमत 2 लाख 70 हजार से 3 लाख रुपए तक है और इसकी 4 व्हील ड्राइव की कीमत 3.20 लाख से 3.60 लाख रुपए तक है।  

 

9. स्वराज 717 (Swaraj 717)

इस ट्रैक्टर में एक सिलेंडर और 15 एचपी का मशीन लगा होता है। स्वराज 717 में स्लाइडिंग मेस गियर बॉक्स (Sliding Mesh Gear Box) लगा होता है। इसमें 6 गियर आगे और 3 गियर पीछे के लिए दिया होता है। इसमें सूखे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

स्वराज 717 ट्रैक्टर में 780 किलोग्राम तक की लिफ्टिंग की क्षमता दी गई होती है। 

 

इस ट्रैक्टर से आप क्लटीवेटर, रोटावेटर के साथ ट्रोली भी काम में ला सकते हैं। स्वराज 717 ट्रैक्टर कीमत के मामले में बहुत ही किफायती है।

स्वराज 717 ट्रैक्टर की कीमत (sawraj 717 price) 2 लाख 70 रुपए से 3 लाख रुपए तक है। 

 

10. फोर्स अभिमान (force abhiman)

दूसरे मिनी ट्रैक्टरों की तुलना में इसकी डिजाइन बिल्कुल अलग है। यह ट्रैक्टर्स काफी आकर्षक है। फोर्स अभिमान (force abhiman) का इंजन 27 हॉर्स पावर और 3 सिलेंडर में आता है। इस ट्रैक्टर में 8 गियर आगे और 4 गियर पीछे के लिए है। इस ट्रैक्टर में पावर स्टेरिंग लगी होती है। फोर्स अभिमान (Force Abhiman) में 29 लीटर का डीजल टैंक होता है। इसके इंजन की 910 किलोग्राम तक की लिफ्टिंग की क्षमता होती है। फोर्स अभिमान (Force Abhiman) की खास विशेषता है कि आप इस ट्रैक्टर को अपने जरूरत के हिसाब से 3 फीट 2 इंच से लेकर 3 फीट 8 इंच तक कर सकते हैं।

फोर्स अभिमान ट्रैक्टर की कीमत (force abhiman tractor price) 5 लाख 60 से 5 लाख 80 रुपए तक है।

 

*Note- किसान भाइयों, लेख में दिए गए आंकड़े इन ट्रैक्टर कंपनियों की वेबसाइट पर आधारित है। ट्रैक्टरों के दिए गए क्रम किसानों से लिए फीडबैक पर आधारित है, जो राज्यों के अनुसार अलग भी हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए आप नजदीकी ट्रैक्टर विक्रेता से संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button