कृषि से जुड़े टॉप 10 बिजनेस आइडिया | Top 10 Agriculture Business Ideas in hindi
खेती से जुड़े ऐसे कई व्यवसाय हैं जो खेती में सहायक और रोजगार का साधन हैं। जैसे- उर्वरक, बीज की दुकान, मशरुम उत्पादन, पोल्ट्री फार्मिंग..
Top 10 Agriculture Business Ideas in hindi: कृषि (Agriculture) के बिना मानव जीवन असंभव है। पेट भरने के लिए खेती करना मानव जीवन का एक बहुत ही आवश्यक और महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेती से जुड़े ऐसे कई व्यवसाय हैं जो खेती में सहायक और रोजगार का साधन हैं। जैसे- उर्वरक का व्यवसाय, बीज की दुकान, कृषि मशीनरी का व्यवसाय, मशरुम उत्पादन, पोल्ट्री फार्मिंग इत्यादि।
तो आइए, द रुरल इंडिया के इस लेख में जानें- कृषि से जुड़े टॉप 10 बिजनेस आइडिया (Top 10 Agriculture Business Ideas in hindi)
कृषि से जुड़े टॉप 10 बिजनेस आइडिया ( top 10 agriculture business ideas)
1. कृषि फार्म व्यवसाय (Agricultural Farm Business)
- भारत में अब विदेशों की तरह कृषि फार्म का व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है।
- इस व्यवसाय में अनाज, सब्जियों और फलों का उत्पादन और निर्यात शामिल है।
- यह बहुत ही कम लागत से शुरू किया जा सकता है।
- यह भारत में सबसे अधिक लाभदायक खेती है।
- कृषि फार्म व्यवसाय में आप बागवानी फसलों का उत्पादन कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। जैसे- काले अंगूर की खेती, नाशपाती की खेती, लीची की खेती इत्यादि।
- इसके अलावा भारत में सब्जियों का निर्यात लगातार बढ़ रहा है।
- आपको बता दें, पिछले 3 वर्षों में भारत में सब्जियों के निर्यात में करीब 23 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
2. जैविक खेती (Organic Farming)
- इन दिनों हर जगह जैविक खेती की चर्चा है। इस खेती में युवा किसान भी आगे आ रह हैं।
- अब ज्यादातर लोग बेहतर स्वास्थ्य के लिए जैविक उत्पादों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे जैविक उत्पादों की मांग भी काफी बढ़ गई है।
- इस तरह आप ऑर्गेनिक फलों, सब्जियों और फूलों के उत्पादन से आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
- अगर आप जैविक खेती का व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं। इससे जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ले लें कि जैविक उत्पाद का मार्केट कहां है। क्योंकि सरकार भी किसान उत्पाद संगठन (FPO) के जरिए जैविक उत्पादों को बढ़ावा दे रही है।
3. कुक्कुट पालन (पोल्ट्री फार्मिंग- Poultry Farming)
- पोल्ट्री फार्मिंग भारतीय बाजार में सबसे तेजी से बढ़ने वाले व्यवसायों में से एक है।
- पिछले तीन दशकों में, यह पिछवाड़े की खेती से तकनीकी-व्यावसायिक खेती में बदल गया है।
4. जैविक खाद का बिजनेस (Organic Fertilizer)
- जैविक खेती के लिए जैविक खाद एक जरूरी पोषक पदार्थ है।
- जैविक उर्वरक का बिजनेस कम निवेश और अधिक उत्पादन प्रदान करता है।
- इस व्यवसाय को करने के लिए ट्रेनिंग की जरूरत पड़ती है, जिसे आप जैविक खाद के सफल किसान या कृषि विज्ञान केंद्र से ट्रेनिंग ले सकते हैं।
- जैविक खाद का बिजनेस भारत में सबसे अच्छा कृषि व्यवसाय है।
5. फूलों का बिजनेस (Flower Business)
- फूल का बिजनेस भारत के सबसे बड़े व्यवसायों में से एक है।
- इस बिजनेस लिए के लिए सभी प्रकार के फूलों की आवश्यकता होती है, विशेष रूप से सुंगधित और आकर्षित करने वाले फूल।
- फूल उगाकर और उसका प्रसंस्करण करके आप इसे उच्चे दाम पर बेचकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
6. खाद भंडार (Fertilizer Distribution)
- उर्वरक वितरण व्यवसाय भारत में सबसे अधिक लाभदायक व्यवसायों में से एक है।
- खाद भंडार के बिजनेस के लिए आपको रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होती है जिसके लिए कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
- अगर आप अपने बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको किसानों के बीच अच्छी पैठ बनाना होगा।
7. मशरूम की खेती (Mushroom Farming)
- मशरूम की खेती से आपको कम समय में अधिक लाभ मिल सकता है।
- मशरूम की खेती के लिए कम जगह और समय की आवश्यकता होती है।
- यह व्यवसाय कम से कम समय में अधिक लाभ प्रदान करता है।
- इसके लिए सरकार ने भी कई राज्यों में मशरूम की खेती के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की है।
8. सूरजमुखी की खेती (Sunflower Farming)
- सूरजमुखी को तिलहन के लिए उगाया जाता है और इसे व्यावसायिक नकदी फसल कहा जाता है।
- इसे बढ़ने में बहुत कम समय लगता है।
- सूरजमुखी की खेती विविध कृषि-जलवायु और मिट्टी में अच्छा उत्पादन देती है।
- खूरजमुखी की खेती के साथ-साथ इसकी प्रोसेसिंग करके भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
9. डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming)
- डेयरी फार्मिंग भारत में लोकप्रिय कृषि व्यवसाय में से एक है।
- समय के साथ दूध की मांग बढ़ती जा रही है।
- यह भारी मात्रा में खाद का उत्पादन करता है।
- इस व्यवसाय को पेशे के बारे में उचित ज्ञान की आवश्यकता है।
- सरकार भारत में डेयरी फार्मिंग के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रही है।
10. हाइड्रोपोनिक रिटेल स्टोर बिजनेस
- हाइड्रोपोनिक खेती हाल के दिनों में सबसे तेजी से बढ़ने वाला व्यवसाय है।
- इस व्यवसाय में बिना मिट्टी के पौधों की खेती की जाती है।
- इससे जुड़े हाइड्रोपोनिक रिटेल स्टोर बिजनेस करके आप किसानों को इसके उपकरण बेच सकते हैं।
- हाइड्रोपोनिक रिटेल स्टोर का बिजनेस शहरों में अधिक लोकप्रिय हो रहा है।
ये तो थी, कृषि से जुड़े टॉप 10 बिजनेस आइडिया (Top 10 Agriculture Business Ideas) की बात। यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो इस वेबसाइट की अन्य लेख जरूर पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ने के लिए शेयर करें।