स्वराज 963 FE 4WD ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स | swaraj 963 fe 4wd price
आज हम इस लेख में स्वराज 963 FE 4WD ट्रैक्टर की कीमत(Swaraj 963 FE 4WD Tractor Price) और बेहतरीन फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें।
swaraj 963 fe 4wd price: खेती करने के लिए किसान भाइयों के लिए ट्रैक्टर बहुत ही उपयोगी यंत्र है। आज के इस आधुनिक युग में कृषि से जुड़े कार्यों को ट्रैक्टर के बिना कर पाना बेहद मुश्किल है। भारत में कई कंपनियां ट्रैक्टर बनाती है, लेकिन हमारे देश के किसानों का विश्वास स्वदेशी ट्रैक्टरों पर सबसे अधिक है।
इन्हीं ट्रैक्टरों में से स्वराज कंपनी का स्वराज 963 FE 4WD ट्रैक्टर(Swaraj 963 FE 4WD Tractor) है, जो किसानों का पसंदीदा ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर बेहद मजबूत और शक्तिशाली है, जो खेती के हर एक काम को आसानी से पूरा कर देता है और साथ ही इसमें कृषि से जुड़े अन्य उपकरणों को लगाना बेहद आसान है।
तो आइए आज हम द रूरल इंडिया के इस लेख में स्वराज 963 FE 4WD ट्रैक्टर की कीमत(Swaraj 963 FE 4WD Tractor Price) और बेहतरीन फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें।
स्वराज 963 FE 4WD (swaraj 963 fe 4wd) ट्रैक्टर पर एक नजर
स्वराज 963 FE 4WD (Swaraj 963 FE 4WD) 60 HP(हार्सपावर) का ट्रैक्टर है। इसमें 3478 cc का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो खेत के बड़े से बड़े काम से आसानी से पूरा करता है। इसके अलावा इसमें इंजन रेटेड RPM क्षमता 2100 दी गई है। साथ ही इस ट्रैक्टर में कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड और एय़र फिल्टर के लिए ड्राई टाइप दिए गए है। जो इस ट्रैक्टर को लंबे समय तक खेतों में काम करने के लिए बनाए रखते है।
स्वराज 963 एफ ई 4WD(Swaraj 963 FE 4WD) डबल क्लच क्लच और 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स दिए गए हैं। यह ट्रैक्टर 12 V 100 बैटरी क्षमता के साथ आता है। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए हुए है, जिससे यह ट्रैक्टर खेतों में कम फिसलन और मजबूत पकड़ बनाए रखें।
आपको बता दें कि स्वराज 963 एफ ई 4WD ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड(Swaraj 963 FE 4WD Tractor maximum speed) 31.70 किलोमीटर प्रति घंटा है। स्वराज के इस मॉडल के ट्रैक्टर में PTO Hp की क्षमता 53.6 दी गई है।
स्वराज 963 FE 4WD ट्रैक्टर डिफरेंशियल सिलिंडर्स स्टीयरिंग के साथ शानदार पावर स्टीयरिंग भी दिया गया है, जिसका इस्तेमाल किसान अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। इस ट्रैक्टर में 4 WD के व्हील ड्राइव दिए गए है, जिससे यह ट्रैक्टर किसी भी जगह पर आसानी से चल सकें।
स्वराज कंपनी अपने हर एक ट्रैक्टर ग्राहक को स्वराज 963 FE 4WD ट्रैक्टर(Swaraj 963 FE 4WD Tractor) पर 2000 घंटे या 2 साल तक की वारंटी देती है।
भारतीय बाजार में स्वराज 963 एफ ई 4WD की कीमत (swaraj 963 4wd price) लगभग 9.90 लाख से शुरू होकर 10.70 लाख* रुपए तक है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न- स्वराज 963 FE 4WD ट्रैक्टर में कितनी एचपी है?
उत्तर- स्वराज 963 FE 4WD 60 HP का ट्रैक्टर है।
प्रश्न- स्वराज 963 FE 4WD ट्रैक्टर की कीमत क्या है?
उत्तर- स्वराज 963 FE 4WD ट्रैक्टर की कीमत 9.90 से 10.70 लाख* रुपए है।
प्रश्न- स्वराज 963 FE 4WD ट्रैक्टर में कितने गियर होते हैं?
उत्तर- स्वराज 963 FE 4WD ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर हैं।