कृषिकृषि मशीनरी

स्वराज 960 FE ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स | swaraj 960 fe price

आइए, आज द रूरल इंडिया के इस लेख में स्वराज 960 एफ ई ट्रैक्टर की कीमत (Swaraj 960 FE Tractor Price) और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें।

swaraj 960 fe :स्वराज 960 FE ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स

swaraj 960 fe price: स्वराज देश की स्वदेशी ट्रैक्टर कंपनी है। इसके ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद है। स्वराज 960 एफ ई (swaraj 960 fe) एक नई तकनीक का बेहतरीन ट्रैक्टर में से एक है। स्वराज के इस मॉडल का उपयोग हर एक तरह की बड़ी और छोटी मशीनों में आसानी से किया जा सकता हैं। रोटावेटर, जेनसेट कंप्रेसर, थ्रेसर और कंबाइन हार्वेस्टर ऑपरेशन आदि मशीनों के लिए तो स्वराज 960 FE उत्तम माना जाता है। स्वराज का यह ट्रैक्टर दिखने में भी बेहद सुंदर है।

तो आइए, आज द रूरल इंडिया के इस लेख में स्वराज 960 एफ ई ट्रैक्टर की कीमत (Swaraj 960 FE Tractor Price) और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें।

स्वराज 960 FE (swaraj 960 fe) ट्रैक्टर पर एक नजर

कंपनी ब्रांड 

स्वराज ट्रैक्टर

मॉडल

स्वराज 960 FE

सिलेंडर संख्या

3

इंजन हॉर्स पावर

55 HP

गियर

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

ब्रेक

तेल में डूबे हुए ब्रेक

वारंटी

2000 घंटे या 2 साल

Swaraj 960 FE Tractor Price

7.55 लाख से 7.85 लाख* रुपए तक

स्वराज 960 FE ट्रैक्टर (Swaraj 960 FE Tractor) में 3 सिलेंडर और 55 HP के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 3480 CC का बेहतर इंजन दिया गया है, जो खेत के काम को अच्छे से पूरा करता है। इसके अलावा इसमें 2000 इंजन रेटेड RPM की क्षमता दी गई है। साथ ही इसमें 51 PTO HP दिया गया है, जो इस ट्रैक्टर को प्रभावशाली बनाता है।

स्वराज 960 एफई (swaraj 960 fe) सिंगल और ड्यूल क्लच दोनों ऑप्शन के साथ आता है।  यह ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर और हैवी ड्यूटी आयल इमरसेड ब्रेक के साथ आता है, जो खेत में इसे मजबूत पकड़ में मदद करते है। साथ ही इस ट्रैक्टर में शानदार पावर स्टीयरिंग स्टीयरिंग भी दिया गया है, जिसका उपयोग किसान बेहतर तरीके से कर सकते है। स्वराज 960 एफई में ईंधन टैंक की क्षमता 61 लीटर है।

अगर हम बात करें इसके माइलेज की तो स्वराज का यह ट्रैक्टर खेतों के काम में अच्छा माइलेज देता है। साथ ही इस ट्र्र्रैक्टर में 3 पाइंट लिंकेज के लिए ऑटो ड्राफ्ट और गहराई नियंत्रण (ADDC) है, जिससे यह खेतों में लंबे और अच्छे से काम करते है। इसमें 12V 99Ah बैटरी क्षमता दी गई है।

स्वराज 960 FE ट्रैक्टर की आगे की तरफ अधिकतम स्पीड 33.5 किलोमीटर प्रति घंटा है और पीछे की तरफ 12.9 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

स्वराज 960 FE ट्रैक्टर का कुल वजन 2330 किलोग्राम है और सामान उठाने की अधिकतम क्षमता 2000 किलोग्राम तक है। स्वराज 960 एफई ट्रैक्टर(swaraj 960 fe) पर कंपनी 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी देती है।

भारतीय बाजार में स्वराज 960 FE ट्रैक्टर की कीमत (Swaraj 960 FE Tractor Price) लगभग 7.55 लाख से शुरू होकर 7.85 लाख* रुपए तक है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न- स्वराज 960 FE ट्रैक्टर में कितनी एचपी है?

उत्तर- स्वराज 960 FE 55 HP का ट्रैक्टर है।

प्रश्न-  स्वराज 960 FE ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

उत्तर- स्वराज 960 FE ट्रैक्टर की कीमत 7.55 से 7.85 लाख* रुपए है।

प्रश्न- स्वराज 960 FE ट्रैक्टर में कितने गियर होते हैं?

उत्तर- स्वराज 960 FE ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर हैं।

Related Articles

Back to top button