स्वराज 843 XM OSM ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स | swaraj 843 xm osm price
आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में स्वराज 843 XM-OSM की कीमत और फीचर्स(Swaraj 843 XM-OSM Price and Features) के बारे में विस्तार से जानें।

swaraj 843 xm osm price: स्वराज ट्रैक्टर (swaraj tractor) भारत की अग्रणी ट्रैक्टरों में से एक है। इसे भारत ही नहीं अपितु विश्व के कई देशों में पसंद किए जाते हैं। अगर आप एक मजबूत और दमदार ट्रैक्टर को खरीदना चाहते है, तो स्वराज कंपनी का स्वराज 843 XM-OSM ट्रैक्टर (swaraj 843 xm osm) ट्रैक्टर आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
स्वराज 843 XM-OSM (swaraj 843 xm osm) किसानों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर बेहद मजबूत और टिकाऊ होने के साथ साथ अच्छे माइलेज के लिए भी जाना जाता है। इसके बेहतर इंजन इसे खेत के कठिन कार्य करने में सफल बनाते है। यह ट्रैक्टर दिखने में बेहद सुंदर दिखाई देता है।
तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में स्वराज 843 XM-OSM की कीमत और फीचर्स(Swaraj 843 XM-OSM Price and Features) के बारे में विस्तार से जानें।
स्वराज 843 XM-OSM ट्रैक्टर पर एक नजर
स्वराज 843 XM-OSM एक 45 HP का ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर मजबूत और खेतों में बेहतरीन माइलेज देता है। स्वराज के इस ट्रैक्टर में 2730 CC का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो खेत के हर एक काम को आसानी से पूरा कर सकता है। साथ ही इसमें 1900 इंजन रेटेड RPM की क्षमता दी गई है, जो इस ट्रैक्टर को लंबे समय तक खेतों के कार्य करने के लिए बनाए रखती है।
इस ट्रैक्टर में कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड बिना नुकसान के टैंक के साथ और एयर फिल्टर के लिए 3 स्टेज आयल बाथ टाइप दिए गए है, जिससे इस ट्रैक्टर को चलाने में बेहद आसान हो जाता है।
स्वराज 843 XM-OSM ट्रैक्टर (Swaraj 843 XM-OSM Tractor) में 38.4 PTO HP है और साथ ही यह ट्रैक्टर सिंगल व ड्यूल दोनों (ऑप्शनल) क्लच के साथ आता है।
इसके अलावा इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए है और बैटरी 12V 88AH की क्षमता दी गई है।
स्वराज 843 XM-OSM ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड (Swaraj 843 XM-OSM Tractor Maximum Speed) 29.3 किलोमीटर तक है और पीछे की तरफ 10.6 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
स्वराज 843 XM-OSM ट्रैक्टर (Swaraj 843 XM-OSM Tractor) में मजबूत पकड़ और कम फिसलने के लिए इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए हुए है और मैनुअल व पावर स्टीयरिंग दोनों ऑप्शन के साथ आता है। जिसका इस्तेमाल खेत में किसान अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते है। इस ट्रैक्टर की RPM पावर 540 और व्हील ड्राइव 2WD है।
स्वराज 843 XM-OSM ट्रैक्टर का कुल वजन (Swaraj 843 XM-OSM Tractor Net Weight) 1920 Kg है और भार उठाने की अधिकतम क्षमता 1200 किलोग्राम तक के सामान को आसानी से उठा सकता है।
भारतीय बाजार में स्वराज 843 XM-OSM ट्रैक्टर की कीमत (Swaraj 843 XM-OSM Tractor Price) लगभग 5.75 लाख से शुरू होकर 6.10 लाख* रुपए तक उपलब्ध है।
किसानों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न- स्वराज 843 XM-OSM ट्रैक्टर में कितनी एचपी है?
उत्तर- स्वराज 843 XM-OSM 45 HP का ट्रैक्टर है।
प्रश्न- स्वराज 843 XM-OSM ट्रैक्टर की कीमत क्या है?
उत्तर- स्वराज 843 XM-OSM ट्रैक्टर की कीमत 5.75 लाख से 6.10 लाख* रुपए है।
प्रश्न- स्वराज 843 XM-OSM ट्रैक्टर में कितने गियर होते हैं?
उत्तर- स्वराज 843 XM-OSM ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर हैं।
प्रश्न- स्वराज 843 XM-OSM ट्रैक्टर में कितने सीसी का इंजन होता है?
उत्तर- स्वराज 843 XM-OSM ट्रैक्टर में 2730 CC का इंजन दिया गया है।