स्वराज 841 एक्स एम ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स | swaraj 841 xm price
आइए, इस लेख में स्वराज 841 एक्स एम ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स (Swaraj 841 XM Tractor Price & Features) के बारे में विस्तार से जानें।
swaraj 841 xm price: स्वराज किसानों का लोकप्रिय ट्रैक्टर है। स्वराज 15 एचपी से 75 एचपी श्रेणियों तक के बेहतरीन ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। इसके कई ट्रैक्टर हैं जिनमें swaraj 841 xm का सबसे ज्यादा डिमांड है। स्वराज 841 एक्स एम (swaraj 841 xm) लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड में से एक है। स्वराज 841 XM एक मजबूत और कम ईंधन खपत वाला ट्रैक्टर है।
तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में स्वराज 841 एक्स एम ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स (Swaraj 841 XM Tractor Price & Features) के बारे में विस्तार से जानें।

स्वराज 841 XM (swaraj 841 xm) ट्रैक्टर पर एक नजर
स्वराज 841 XM ट्रैक्टर (Swaraj 841 XM Tractor) 2730 CC का शक्तिशाली इंजन और 45 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 1900 इंजन रेटेड RPM की क्षमता दी गई है, जो इसे एक प्रभावशाली ट्रैक्टर बनाती है।
इसके अलावा इसमें कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड और एयर फिल्टर के लिए 3 स्टेज आयल बाथ टाइप दिए गए है, जिसकी सहायता से यह ट्रैक्टर खेत के हर एक काम को लंबे समय तक आसानी से कर सकता है।
इस ट्रैक्टर में क्लच के लिए सिंगल व ड्यूल दोनों ऑप्शन दिए गए है, जिसका इस्तेमाल किसान अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते है। स्वराज के इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं।
स्वराज 841 एक्स एम ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड (Swaraj 841 XM Tractor Maximum Speed) 29.5 किलोमीटर तक है और पीछे की तरफ 10.9 किलोमीटर प्रति घंटा है।
स्वराज 841 XM ट्रैक्टर में मजबूत पकड़ और कम फिसलने के लिए इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए हुए है और मैनुअल स्टीयरिंग के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की RPM पावर 540 और डीजल टैंक की क्षमता 60 लीटर दी गई है।
स्वराज 841 एक्स एम ट्रैक्टर का कुल वजन(Swaraj 841 XM Tractor Total Weight) 1820 Kg है और भार उठाने की अधिकतम क्षमता 1200 किलोग्राम तक है।
स्वराज के इस मॉडल में किसानों की सहायता के लिए कुछ अन्य उपकरण भी दिए गए है। जैसे– बुमफोर, गिट्टी वजन, शीर्ष लिंक, चंदवा, ड्रॉबार, हिच, मोबाईल चार्जर, एडजस्टेबल सीट आदि।
स्वराज 841 एक्स एम ट्रैक्टर (Swaraj 841 XM Tractor) पर 2000 घंटे या 2 साल तक की वारंटी देती है।
भारतीय बाजार में स्वराज 841 एक्स एम ट्रैक्टर की कीमत (Swaraj 841 XM Tractor Price) लगभग 5.55 लाख से 5.80 लाख* रुपए तक है।
किसान भाइयों के द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न- स्वराज 841 XM ट्रैक्टर में कितनी एचपी है?
उत्तर- स्वराज 841 XM 45 HP का ट्रैक्टर है।
प्रश्न- स्वराज 841 XM ट्रैक्टर की कीमत क्या है?
उत्तर- स्वराज 841 XM ट्रैक्टर की कीमत 5.55 लाख से 5.80 लाख* रुपए है।
प्रश्न- स्वराज 841 XM ट्रैक्टर में कितने गियर होते हैं?
उत्तर- स्वराज 841 XM ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर हैं।
प्रश्न- स्वराज 841 XM ट्रैक्टर में कितने सीसी का इंजन होता है?
उत्तर- स्वराज 841 XM ट्रैक्टर में 2730 CC का इंजन दिया गया है।