कृषिकृषि मशीनरी

swaraj 744 price: स्वराज 744 एफ ई ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स

स्वराज 744 FE मजबूत और दमदार ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर खेती से जुड़े हर काम और अन्य कामों को भी आसानी से पूरा कर सकता है।

swaraj 744 price: किसान भाइयों! स्वराज ट्रैक्टर का नाम तो आपने सुना ही होगा। स्वराज ट्रैक्टर भारत की स्वदेशी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। स्वराज के ट्रैक्टर किसानों का पसंदीदा ट्रैक्टर है। बाजार में ट्रैक्टर के कई मॉडल मौजूद हैं। उनमें स्वराज 744 FE मजबूत और दमदार ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर खेती से जुड़े हर काम और अन्य कामों को भी आसानी से पूरा कर सकता है। swaraj 744 fe कम ईंधन खपत और काफी लंबे समय तक आसानी से चलने वाला ट्रैक्टर है। स्वराज 744 एफ ई (Swaraj 744 FE) की कीमत भी दूसरे ट्रैक्टरों के मुकाबले कम है।  

 

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में स्वराज 744 एफ ई ट्रैक्टर की कीमत (swaraj 744 price) और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें।

 

स्वराज 744 एफ ई (swaraj 744 fe) ट्रैक्टर के एक नजर

कंपनी ब्रांड

स्वराज ट्रैक्टर

मॉडल

स्वराज 744 FE

सिलेंडर संख्या

3

इंजन हॉर्स पावर

48 HP

गियर

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

ब्रेक

ड्राई डिस्क और तेल में डूबे हुए ब्रेक

वारंटी

2000 घंटे या 2 साल

swaraj tractor 744 price

6.25 लाख से 6.60 लाख* रुपए

स्वराज 744 एफ ई एक 48 HP एक बेहतरीन ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर और 3136 CC का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। साथ ही इसमें इंजन रेटेड आरपीएम 2000 की क्षमता दी गई है। 

इसके अलावा इस ट्रैक्टर में कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड और एयर फिल्टर के लिए 3-स्टेज आयल बाथ टाइप दिए गए है, जिससे यह ट्रैक्टर लंबे समय तक चल सके।

 

स्वराज 744 एफ ई ट्रैक्टर (Swaraj 744 FE Tractor) में PTO HP 41.8 दिया गया है और यह ट्रैक्टर सिंगल व ड्यूल क्लच दोनों ऑप्शन के साथ आता है। किसान इसका इस्तेमाल अपने हिसाब से आसानी से कर सकते है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर और बैटरी 12V 88AH की दी गई है, जो इस ट्रैक्टर को प्रभावशाली बनाती है।

 

आपको बता दें कि स्वराज 744 एफ ई ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड (Swaraj 744 FE Tractor Maximum Speed) 29.2 किलोमीटर प्रति घंटा है और पीछे की तरफ 24.3 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

 

स्वराज ट्रैक्टर (Swaraj Tractor) के इस मॉडल में ड्राई डिस्क ब्रेक और तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए है, जो इसे खेत के काम में कम फिसलन और अच्छी पकड़ देते है। यह ट्रैक्टर 540 से 1000 RPM के साथ आता है और इसमें 60 लीटर की डीजल टैंक क्षमता दी गई है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1990 किलोग्राम है और भार उठाने की अधिकतम क्षमता 1700 किलोग्राम तक है।

 

कंपनी किसानों की सुविधा के लिए इस ट्रैक्टर में कई अन्य जरूरी उपकरण भी देते है, जिसका उपयोग किसान अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते है।

 

जैसे- बुमफोर, गिट्टी वजन, शीर्ष लिंक, चंदवा, ड्रॉबार, हिच, स्टीयरिंग लॉक आदि।

 

स्वराज 744 FE ट्रैक्टर पर वारंटी (Swaraj 744 FE Tractor Warranty) 2000 घंटे या 2 साल तक देती है। भारतीय बाजार में स्वराज 744 FE ट्रैेक्टर की कीमत (swaraj tractor 744 price) लगभग 6.25 लाख  से 6.60 लाख* रुपए है।

 

किसान भाइयों के द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न- स्वराज 744 FE ट्रैक्टर में कितनी एचपी है?

उत्तर- स्वराज 744 FE 48 HP का ट्रैक्टर है।

प्रश्न- स्वराज 744 FE ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

उत्तर- स्वराज 744 FE ट्रैक्टर की कीमत 6.25 से 6.60 लाख* रुपए है।

प्रश्न- स्वराज 744 FE ट्रैक्टर में कितने गियर होते हैं?

उत्तर- स्वराज 744 FE ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर हैं।

प्रश्न- स्वराज 744 FE ट्रैक्टर में कितने सीसी का इंजन होता है?

उत्तर- स्वराज 744 FE ट्रैक्टर में 3136 CC का इंजन दिया गया है।

Related Articles

Back to top button