स्वराज 744 एक्स एम ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स | swaraj 744 price
आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में स्वराज 744 XM ट्रैक्टर की कीमत (swaraj 744 xm price) और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें।
swaraj 744 price: स्वराज हमारे देश की अग्रणी ट्रै्क्टर निर्माता कंपनी है। इस कंपनी द्वारा तैयार किए गए ट्रैक्टर किसान भाइयों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है। इन्हीं ट्रैक्टरों में स्वराज 744 XM भी है, जो बेहद सस्ते और मजबूत, टिकाऊ होते हैं। यही कारण है कि स्वराज 744 एक्स एम ट्रैक्टर (swaraj 744 xm) की मांग दूसरे ट्रैक्टरों की तुलना में अधिक है।
तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में स्वराज 744 XM ट्रैक्टर की कीमत (swaraj 744 xm price) और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानें।
स्वराज 744 एक्स एम ट्रैक्टर के एक नजर
स्वराज 744 xm ट्रैक्टर (Swaraj 744 XM Tractor) में 3 सिलेंडर और 48 HP के साथ आता है। खेतों में अच्छे करने के लिए इसमें 3307 cc का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इसके अलावा इसमें 1800 इंजन रेटेड आरपीएम क्षमता दी गई है, जो इस ट्रैक्टर को काफी लंबे समय तक आसानी से खेतों के कार्य करने में मदद करती है।
स्वराज 744 xm ट्रैक्टर (Swaraj 744 XM Tractor) में कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड और एयर फिल्टर के लिए 3-स्टेज आयल बाथ टाइप दिए गए है। साथ ही इस ट्रैक्टर में PTO HP 39.8 की क्षमता दी गई है, जो इसे एक प्रभावशाली ट्रैक्टर बनाती है। यह ट्रैक्टर सिंगल व ड्यूल क्लच दोनों ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर दिए गए है, जिससे चलाना बेहद आसान होता है। इस ट्रैक्टर में 12 V 88 AH की बैटरी और तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए है। स्वराज के इस मॉडल में मैनुअल व पावर दोनों स्टीयरिंग के ऑप्शन दिए गए है।
आपको बता दें, स्वराज 744 XM की अधिकतम स्पीड (Swaraj 744 XM Tractor Maximum Speed) 29.6 km/h है और पीछे की तरफ से 10.4 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसी के साथ इस ट्रैक्टर में RPM क्षमता 540 और 60 लीटर की डीजल टैंक क्षमता दी गई है।
स्वराज 744 XM ट्रैक्टर का कुल वजन (Swaraj 744 XM Tractor Total Weight) 2080 किलोग्राम है और 1700 किलोग्राम तक के सामान को आसानी से उठा सकता है।
कंपनी किसानों की बेहतर सुविधा के लिए स्वराज 744 XM ट्रैक्टर में कई अन्य जरूरी उपकरण भी देते है, जिसका उपयोग किसान अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते है। जैसे- बुमफोर, गिट्टी वजन, शीर्ष लिंक, चंदवा, ड्रॉबार, हिच, एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल, स्टीयरिंग लॉक, मोबाइल चार्जर आदि।
स्वराज 744 XM ट्रैक्टर (Swaraj 744 XM Tractor) पर 2000 घंटे या 2 साल तक की वारंटी है। स्वराज 744 FE ट्रैक्टर की कीमत (swaraj 744 xm price) लगभग 6.30 लाख से 6.70 लाख * रुपए तक है।
किसान भाइयों के द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न- स्वराज 744 XM ट्रैक्टर में कितनी एचपी है?
उत्तर- स्वराज 744 XM 48 HP का ट्रैक्टर है।
प्रश्न- स्वराज 744 XM ट्रैक्टर की कीमत क्या है?
उत्तर- स्वराज 744 XM ट्रैक्टर की कीमत 6.30 से 6.70 लाख* रुपए है।
प्रश्न- स्वराज 744 XM ट्रैक्टर में कितने गियर होते हैं?
उत्तर- स्वराज 744 XM ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर हैं।
प्रश्न- स्वराज 744 XM ट्रैक्टर में कितने सीसी का इंजन होता है?
उत्तर- स्वराज 744 XM ट्रैक्टर में 3307 CC का इंजन दिया गया है।