कृषि मशीनरी

रोटावेटर की कीमत और मुख्य विशेषताएं | rotavator price

आइए, द रुरल इंडिया के इस ब्लॉग में आज रोटावेटर के प्रकार, विशेषताएं और कीमत (rotawaiter ki kimat) को जानते हैं। 

रोटावेटर की कीमत

rotavator price: विकसित देशों की तरह भारत में भी कृषि क्षेत्र में मशीनों का उपयोग बढ़ रहा है। इसके लिए कृषि वैज्ञानिक और इंजीनियर मिलकर नए-नए कृषि यंत्रों की खोज कर रहे हैं। इन्हीं कृषि मशीनों में रोटावेटर (rotavator) किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी कृषि यंत्र है।

रोटावेटर (rotavator) का इस्तेमाल बुआई से पहले खेत की तैयारी के लिए किया जाता है। यह मशीन खेत पुरानी फसलों के अवशोषों को जड़ से खोदकर अच्छी तरह मिट्टी में मिलाने का काम करती है। यह विशेष रुप से पराली की खूंठ को मिट्टी में अच्छी तरह दबाकर खेत को समतल कर देती है। इससे खेत की जुताई भी की जा सकती है। इसे किसी भी तरह की मिट्टी में चलाया जा सकता है। बाजार में रोटावेटर की कीमत (rotawaiter ki kimat) इसके साइज के आधार पर 50 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक है। 

तो आइए, द रुरल इंडिया के इस ब्लॉग में आज रोटावेटर के प्रकार, विशेषताएं और कीमत (rotawaiter ki kimat) को जानते हैं। 

रोटावेटर के प्रकार (Types of Rotavators)

आमतौर पर बाजार में रोटावेटर दो प्रकार के आते हैं। 

  1. सॉइल मास्टर रोटावेटर
  2. टिलमेट रोटावेटर 

सॉइल मास्टर रोटावेटर (Soil Master Rotavator)

यह रोटावेटर (Soil Master Rotavator) कठोर से कठोर मिट्टी और नरम से नरम मिट्टी में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका डिजाइन काफी आकर्षक और मजबूत होता है। इसमें कंपन बहुत कम होता है। ट्रैक्टर पर भी कम भार पड़ता है। सूखी और गीली दोनों तरह की मिट्टी में अच्छा काम करता है।

टिलमेट रोटावेटर (tillmate rotavator)

इस रोटावेटर (tillmate rotavator) में एक गियर ड्राइवर होता है। इस वजह से यह लंबे समय तक चल सकता है। यह ऑटोमैटिक भी काम कर सकता है। टिलमेट रोटावेटर भी सभी तरह के मिट्टी में आसानी से काम कर सकता है। 

रोटावेटर की विशेषताएं (Features of Rotavator)

  • यह पुरानी फसलों के अवशोषों को मिट्टी में अच्छी तरह से मिला देता है। 
  • इससे खेती की हल्की जुताई भी की जा सकती है। 
  • खेती की मिट्टी को उथल-पुथल करने में काम आता है। 
  • इसके इस्तेमाल में टिलर की तुलना में 15 से 35 प्रतिशत तक ईंधन की बचत होती है।
  • मिट्टी को तुरंत तैयार करने में सक्षम है। 
  • बीज की बुआई जल्दी की जा सकती है। 
  • गीले और सूखे दोनों ही खेत में एक समान का करता है. 
  • इससे खरपतवार को हटाकर खेत में मिलाया जा सकता है. 
  • रोटावेटर के उपयोग से 125 से 150 मिलीमीटर की गहराई तक मिट्टी की जुताई की जा सकती है। 

रोटावेटर की कीमत (rotawaiter ki kimat)

  1. 6 फीट रोटावेटर की कीमत (rotavator price) 88 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक होती है। 
  2. 7 फीट रोटावेटर की कीमत 92 से रुपए से लेकर 1 लाख 10 हजार रुपए तक होती है। 
  3. 8 फीट रोटावेटर की कीमत 1 लाख रुपए से 1.5 लाख रुपए तक होती है। 

रोटावेटर पर सब्सिडी और अनुदान (Subsidies and Grants on Rotavators) 

केंद्र और राज्य सरकारें खेती को उन्नत बनाने के लिए कृषि मशीनों पर सब्सिडी और अनुदान भी दे देती है। स्माम योजना के तहत कृषि उपकरणों पर 40 से 80 प्रतिशत तक का अनुदान मिलता है। इसके लिए आप अपने जिले के कृषि अधिकारी या कृषि विज्ञान केंद्र से पूरी जानकारी ले सकते हैं।

ये तो थी, रोटावेटर के प्रकार, विशेषताएं और कीमत (rotawaiter ki kimat) की बात। यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो इस वेबसाइट की अन्य लेख जरूर पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ने के लिए शेयर करें। 

ये भी देखें-👇
 

Related Articles

Back to top button