कृषि मशीनरी

रोटावेटर मशीन की कीमत और विशेषताएं | rotavator machine price

आइए, द रुरल इंडिया के इस लेख में रोटावेटर मशीन की कीमत और विशेषताएं (rotavator machine and price) के बारे में विस्तार से जानें।

रोटावेटर मशीन (rotavator machine): भारत एक कृषि प्रधान देश है। ग्रामीण भारत में आज भी ज्यादातर लोगों का व्यवसाय कृषि है। जैसे-जैसे समय का पहिया आगे बढ़ रहा है, उसी प्रकार खेती में भी अधिकांश कार्य अब मशीनों पर ज्यादा होने लगा है। 

 

मशीनीकरण से खेती करने में बहुत आसानी हो गई है। ऐसे तो ट्रैक्टर किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लेकिन ट्रैक्टर से साथ लगने वाले कृषि मशीनें बहुत ही उपयोगी होती है। उनमें रोटावेटर(rotavator) एक बेहतरीन कृषि यंत्र है। इसका उपयोग खेत की जुताई से लेकर खरपतवार निकालने में बखूबी होता है।

 

तो आइए, द रुरल इंडिया के इस लेख में रोटावेटर मशीन (rotavator machine)  के बारे में विस्तार से जानें।

 

इस लेख में जानेंगे

  1. रोटावेटर क्या है?
  2. रोटावेटर पर एक नजर
  3. रोटावेटर के महत्व और विशेषताएं
  4. रोटावेटर का उपयोग
  5. रोटावेटर की कीमत (rotavator price)
  6. रोटावेटर पर सरकारी अनुदान और सब्सिडी

 

रोटावेटर क्या है? (what is rotavator?)

रोटावेटर एक कृषि उपकरण है, जिसका उपयोग खेत में जुताई, बुआई और मिट्टी को खेती करने के लिए तैयार करने के लिए किया जाता है। इस मशीन से किसानों को समय, लागत और ऊर्जा में काफी बचत होती है।

 

आसान भाषा में कहें तो रोटावेटर ट्रैक्टर के साथ कार्य करने वाली मशीन है। जिसका मुख्य रूप से उपयोग खेतों में बीजों की बुआई के समय किया जाता है। रोटावेटर के उपयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार भी आता है

 

रोटावेटर पर एक नजर

रोटावेटर को इस तरह से बनाया गया है, यह किसी भी तरह की मिट्टी में आसानी से अपना कार्य कर सकता है। इसमें लगे ब्लेडों को खास तरीकों से डिजाइन किया गया है, जिससे की यह मिट्टी को आसानी से काट सके और साथ ही अन्य कार्य में सफल हो सकें। यह एक मजबूत मशीन है।

 

रोटावेटर का महत्व और विशेषताएं

  • रोटावेटर मशीन को किसी भी तरह की मिट्टी में जुताई में प्रयोग किया जा सकता है।
  • इसके अलावा इसका उपयोग किसी भी फसल के लिए विशेष रूप से उथल-पुथल के लिए किया जा सकता है।
  • रोटावेटर मिट्टी को तुरंत खेती के लिए तैयार कर देता है।
  • रोटावेटर मशीन से बीजों की बुआई बहुत जल्दी होती हैं।
  • यह मशीन खेत में 125 किमी से लेकर 1500 किमी की गहराई तक करने के लिए उत्तम मानी गई है।
  • इस मशीन का इस्तेमाल फसल के बचें हुए अवशेषों को हटाने के लिए भी किया जाता है।
  • इसे खेत के किसी भी मोड़ पर आसानी से घुमाया जा सकता है।
  • रोटावेटर अन्य मशीनों के मुकाबले कम ईंधन खपत करता है। यह लगभग 15- 35 प्रतिशत तक ईंधन की बचत करता है।
  • रेटावेटर मशीन से उत्पादकता में वृद्दि जल्दी होती है।
  • रोटावेटर से खोती की जुताई करने के बाद उसमें पाटा लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
 

रोटावेटर की कीमत (rotavator price)

बाजार में कई कंपनियां बेहतर और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रोटावेटर मशीन तैयार करती है। जैसे- सोनालिका, महिंद्रा, स्वैन, जग्गी, जॉन डियर, ऑक्स, मास्कीओ ,ओस मेष, आदि कंपनी रोटावेटर मशीन को बनाती है।

 

रोटावेटर की कीमत भारतीय बाजार में रोटावेटर की कीमत लगभग 50 हजार से शुरू होकर 2.50 लाख* रुपए तक है। जो किसान भाइयों के लिए बेहद किफायती हैं।

 

रोटावेटर पर सब्सिडी (subsidy on rotavator)

देश के किसान भाइयों को खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार के द्वारा भी कई तरह की सब्सिडी दी जाती हैं। ऐसी ही किसानों के लिए रोटावेटर व कृषि से जुड़े अन्य उपकरणों पर अनुदान दिया जाता है। जिसे उन्हें कृषि यंत्रों  को खरीदते समय किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। कृषि यंत्रों पर सब्सिडी और अनुदान की जानकारी अपने नजदीकी बैंक शाखा या कृषि विभाग में मिल सकती है।

 

आपको बता दें, कृषि यंत्रों पर लगभग 75 प्रतिशत तक की अनुदान राशि दी जाती है और वहीं यह अनुदान राशि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़े वर्ग के किसान के लिए 5 प्रतिशत का इजाफा हो जाता है। 

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न- रोटावेटर क्या है?

उत्तर- रोटावेटर एक कृषि उपकरण है।

प्रश्न- भारत में रोटावेटर की कीमत क्या है?

उत्तर- भारतीय बाजार में रोटावेटर की कीमत लगभग 50 हजार से शुरू होकर 2.50 लाख* रुपए तक है।

प्रश्न- रोटावेटर अन्य मशीनों के मुकाबले कितनी प्रतिशत ईंधन की बचत करता है?

उत्तर- रोटावेटर अन्य मशीनों के मुकाबले 15-35 प्रतिशत तक ईंधन की बचत करता है।

प्रश्न- रोटावेटर कहां से खरीदें?

उत्तर- इसे आप कंपनी से ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं। 

Related Articles

Back to top button