red sindhi cow: लाल सिंधी गाय की कीमत और पहचान
लाल सिंधी गाय (red sindhi cow) को सिंधी गाय के नाम से भी जाना जाता है। क्रॉस ब्रीडिंग के लिए इसका सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है।
red sindhi cow price: लाल सिंधी गाय (red sindhi cow) को सिंधी गाय के नाम से भी जाना जाता है। यह देसी नस्ल की बेहतरीन गाय है। क्रॉस ब्रीडिंग के लिए इसका सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है। पहले लाल सिंधी नस्ल की गाय केवल सिंध के क्षेत्रों में पाई जाती थी। लेकिन अब यह पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और ओडिशा में भी पाई जाती है।
भारत और पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश और श्रीलंका में भी लाल सिंधी नस्ल की गाय (red sindhi cow) पाई जाती हैं। ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड स्टेट आदि देशों में क्रॉस ब्रीडिंग के लिए लाल सिंडी को ज्यादा महत्व दिया जाता है। अधिक दूध उत्पादन के कारण पशु पालकों के बीच लाल सिंधी गाय बहुत प्रचलित है।
तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में लाल सिंधी गाय की कीमत, पहचान और मुख्य विशेषताएं (red sindhi cow price, identification in hindi) जानें
लाल सिंधी गाय की पहचान (Identification of Red Sindhi Cow)
- इस नस्ल की गाय का शरीर गहरे से हल्के लाल रंग का होता है।
- इनके शरीर पर सफेद धारियां भी नजर आ सकती हैं।
- लाल सिंधी नस्ल की गाय आकार मध्यम आकार की होती है।
- सिंधी गाय का सिर चौड़ा, सींग छोटे एवं मोटे, पूंछ लंबी और पैर छोटे होते हैं।
- इस नस्ल की गाय का औसत वजन 3.15 क्विंटल एवं ऊंचाई करीब 115 सेंटीमीटर होती है।
- बैल का औसत वजन 4.5 क्विंटल एवं ऊंचाई करीब 132 सेंटीमीटर होता है।
लाल सिंधी गाय की मुख्य विशेषताएं
- सिंधी गाय प्रति वर्ष 1,100 से 2,600 किलोग्राम तक दूध का उत्पादन करती है।
- इनके दूध में करीब 5.0 प्रतिशत तक वसा की मात्रा होती है।
- 39 से 50 महीने की वर्ष आयु होने पर इस नस्ल की गाय पहले बछड़े को जन्म देने में सक्षम हो जाती है।
- इस नस्ल की गाय अधिक तापमान को भी आसानी से सहन कर सकती हैं।
- लाल सिंधी गाय की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है।
लाल सिंधी गाय की कीमत (red sindhi cow price)
लाल सिंधी गाय एक देशी नस्ल होने के साथ-साथ अधिक दूध देने वाली नस्ल है। जिसके कारण पशु बाजार में इस सभी पशुपालक भाइयों की नज़र रहती है। एक स्वस्थ लाल सिंधी गाय की कीमत 15 हजार रुपए से लेकर 80 हजार रुपए तक होती है। हालांकि यह कीमत लाल सिंधी गाय की दूध देने की क्षमता, स्वास्थ्य और आयु पर भी निर्भर करता है।