कम खर्च और अधिक मुनाफे वाले 101+ बिजनेस आइडिया

Click here
काम की खबरकृषि

रेन वाटर हार्वेस्टिंग क्या है? | Rainwater harvesting in hindi

रेन वाटर हार्वेस्टिंग खेती (Rainwater harvesting) का एक नया और आधुनिक तरीका है। इसे वर्षा जल संचयन भी कहते हैं।

Rainwater harvesting in hindi: रेन वाटर हार्वेस्टिंग खेती (Rainwater harvesting) का एक नया एवं आधुनिक तरीका है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग को वर्षा जल संचयन (rain water harvesting) भी कहते हैं।

Rainwater harvesting in hindi: रेन वाटर हार्वेस्टिंग क्या है? यहां जानें, रेन वाटर हार्वेस्टिंग के फायदे

जैसा कि आप सभी जानते हैं, पृथ्वी पर जल स्तर में लगातार कमी होती जा रही है। हमारे देश में कई क्षेत्रों में अधिक वर्षा होने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं कई क्षेत्रों में भयंकर सूखा होने के कारण एक-एक बूंद के लिए हमें संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में पानी की कमी की समस्या को दूर करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग (Rainwater harvesting) एक बेहतर विकल्प है। 

अब सवाल यह उठता है कि आखिर क्या है रेन वाटर हार्वेस्टिंग क्या हैं और इसके क्या फायदे हैं? 

अगर आप अभी तक इन सवालों के जवाब से अवगत नहीं हैं तो द रुरल इंडिया के इस लेख में रेन वाटर हार्वेस्टिंग (Rainwater harvesting) से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से जानें। 

सबसे पहले जानते हैं कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग क्या है (rainwater harvesting kya hai?)

रेन वाटर हार्वेस्टिंग क्या है? (What is Rain Water Harvesting?)

रेनवॉटर हार्वेस्टिंग बारिश के पानी को जमा करने का एक तरीका है। जिसका इस्तेमाल बाद में खेती के लिए किया जाता है। इस विधि में जल का सरंक्षण किया जाता है। इससे धरती में पानी का स्तर भी बढ़ जाता है। 

दूसरे शब्दों में कहें तो रेन वाटर हार्वेस्टिंग (Rainwater harvesting) विधि के द्वारा वर्षा के जल को संरक्षित किया जाता है। वर्षा के जल को अपनी आवश्यकता के अनुसार हम विभिन्न कार्यों में उपयोग कर सकते हैं।

कृषि क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के क्या फायदे हैं? (What are the advantages of rainwater harvesting in agriculture?)

  • सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं होने पर या सूखे की स्थिति में हम वर्षा के संरक्षित जल के द्वारा पौधों की सिंचाई कर सकते हैं।
  • वर्षा के जल से फसलों की सिंचाई करने पर सिंचाई के लिए पानी पर होने वाले खर्च में कमी आती है।
  • पशुओं के पीने के लिए भी हम वर्षा के संरक्षित जल का प्रयोग कर सकते हैं।
  • पशुओं को नहलाने के लिए वर्षा के जल का उपयोग किया जा सकता है।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग के फायदे (Benefits of Rainwater Harvesting)

  • वर्षा के संरक्षित जल का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में कर सकते हैं।
  • वर्षा के जल को संरक्षित कर के घर की साफ-सफाई, स्नान करना, कपड़े धोना, बरतन साफ करना जैसे कई घरेलु कार्य भी किए जा सकते हैं।
  • वर्षा के पानी को भूमि के अंदर भेजकर हम जमीन के अन्दर मौजूद मीठे पानी के स्तर को बढ़ा सकते हैं।
  • वर्षा का जल प्रयोग करने से सप्लाई का पानी या भूमि के अंदर के पानी की बचत होती है।

ये तो थी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग ( Rainwater Harvesting In Hindi) की बात। ऐसे ही काम की खबर पढ़ने के लिए द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।

Related Articles

Back to top button