कम खर्च और अधिक मुनाफे वाले 101+ बिजनेस आइडिया

Click here
कृषि मशीनरी

प्रीत 955 ट्रैक्टर की कीमत और मुख्य फीचर्स | Preet Tractor 955 Price

प्रीत अग्रणी ट्रैक्टर कंपनी है जो कृषि उपकरण बनाने के लिए जानी जाती है। प्रीत ट्रैक्टर आधुनिक तकनीक से युक्त और शक्तिशाली होते हैं।

प्रीत 955 ट्रैक्टर की कीमत और मुख्य फीचर्स | Preet Tractor 955 Price

Preet Tractor 955: प्रीत अग्रणी ट्रैक्टर कंपनियों में से एक है। यह कंपनी ट्रैक्टर के साथ-साथ कई कृषि उपकरण बनाती है। प्रीत ट्रैक्टर आधुनिक तकनीक से युक्त और बहुत ही शक्तिशाली होते हैं। 

आज हम द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में प्रीत 955 ट्रैक्टर की कीमत और मुख्य फीचर्स के बारे में बता रहे हैं। 

तो आइए, सबसे पहले प्रीत 955 ट्रैक्टर पर एक नज़र डाल लेते हैं। 

Preet Tractor 955
 

प्रीत 955, 50 एचपी का ट्रैक्टर है। इसमें पावर स्टीयरिंग दी हुई है, जिससे ट्रैक्टर को नियंत्रित करना और तेजी से प्रतिक्रिया करना आसान होता है। 

स्टीयरिंग

प्रीत 955 ट्रैक्टर में सिंगल ड्राप आर्म पावर स्टीयरिंग दिया गया है।

इंजन

प्रीत 955 ट्रैक्टर में 50 एचपी, 3 सिलेंडर, 3066 सीसी का इंजन दिया गया है। इसकी पीटीओ पॉवर 42.5 एचपी दी गई है। 

ट्रांसमिशन 

प्रीत 955 ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया है। यह 2 रिवर्स गियर और 8 फॉरवर्ड गियर के साथ आता है।

स्पीड 

प्रीत 955 ट्रैक्टर की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 2.71 – 34.36 किलोमीटर प्रतिघंटा है और रिवर्स स्पीड 3.79 – 14.93 प्रति घंटा है। इसकी ईंधन टैंक क्षमता 67 लीटर है।

टायर 

प्रीत 955 ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है। इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 7.5 X 16 और बेक टायर 14.9 x 28 साइज के हैं। 

हाइड्रोलिक्स 

प्रीत 955 ट्रैक्टर की हाइड्रॉलिक लिफ्टिंग क्षमता 1800 किलोग्राम है। यह 3 पाइंट लिंक कैटगरी में आता है। 

101+ बिजनेस आइडिया

प्रीत 955 ट्रैक्टर की कीमत  

भारतीय बाजारों में प्रीत 955 ट्रैक्टर की कीमत लगभग 6.52 लाख- 6.92 लाख है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस प्रीत ट्रैक्टर के नजदीकी डीलर से संपर्क कर सकते हैं। 

👉 खेती किसानी और कृषि मशीनरी से संबंधित ऐसे ही महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।

Related Articles

Back to top button