कम खर्च और अधिक मुनाफे वाले 101+ बिजनेस आइडिया

Click here
कृषिकृषि मशीनरी

पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर की कीमत और मुख्य फीचर्स | power track 439 price

पॉवर ट्रैक यूरो 439 (powertrac 439) अपनी आकर्षक डिजाइन, किफायती माइलेज के लिए भारतीय किसानों में काफी प्रसिद्ध है।

 

powertrac 439 price in india: हमारे देश में ट्रैक्टर का उपयोग अब पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गया है। देश में कई कंपनियां आधुनिक ट्रैक्टरों के निर्माण में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में पावर ट्रैक का नाम अग्रणी है। पावर ट्रैक कंपनी आधुनिक और नई तकनीक से लैस ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। इस कंपनी का पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर 41 एचपी श्रेणी में एक दमदार ट्रैक्टर है। यह अद्भुत और उत्तम दर्जे का ट्रैक्टर है। 

पॉवर ट्रैक यूरो 439 (powertrac 439) अपनी आकर्षक डिजाइन, किफायती माइलेज के लिए भारतीय किसानों में काफी प्रसिद्ध है। बेहतर माइलेज के कारण किसान लंबे समय तक कम डीजल में आसानी से काम कर सकते हैं। पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर से आसानी से भारी कृषि उपकरण को भी चलाए जा सकते हैं। 

पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर की कीमत और मुख्य फीचर्स | power track 439 price in hindi

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर की कीमत और मुख्य फीचर्स को जानें। 

पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर की स्टीयरिंग 

पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर में एडजस्टेबल स्टीयरिंग दिया गया है। इसका स्टीयरिंग कॉलम टिल्टेबल टाइप का है। इसमें एडवांस तकनीक वाले सेल्फ एडजस्टिंग, सेल्फ इक्यूलाइजिंग, हाइड्रोकली एक्चुएटेड तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा किसान आसानी से अपनी सुविधा के अनुसार स्टीयरिंग को 25 डिग्री एंगल तक ऊपर या नीचे कर सकते हैं। 

ट्रांसमिशन की जानकारी

पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेष टेक्नोलॉजी गियर बॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर की रोड पर चलने की अधिकतम स्पीड 32.8 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें फॉरवर्ड 8 और रिवर्स 2 गियर दिए गए हैं। यह ट्रैक्टर ड्यूल क्लच में आता हैं। 

पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर की इंजन 

पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर में रोटरी पंप वाला 3 सिलेंडर और 41 एचपी इंजन दिया गया है। यह ट्रैक्टर 2400 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इसमें टर्बो चार्जड 2339 सीसी की इंजन क्षमता दी गई है साथ ही कूलिंग सिस्टम कूलैंट कूल्ड विथ ओवरफ्लो रिजर्वायर के साथ दिया गया है।

टायर 

पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है। इसके अगले टायर 6.00 x 16 और पिछले टायर 13.6 X 28 के साइज में आते हैं। 

पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर की पीटीओ पावर

पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 51 एचपी है। वहीं इसमें 6 स्पलाइन वाली इनडिपेंडेट पीटीओ दी गई है। यह 540 रेटेड आरपीएम पर जनरेट होती है, साथ ही इसमें सिंगल डायाफ्राम क्लच दिया गया है। 

डाईमेंशन्स 

पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2040 एमएम है, साथ ही 400 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है। इसका कुल वजन 1850 किलो है। इसमें 50 लीटर का ईंधन टैंक दिया गया है। ये 2 लेवलर आटोमेटिक डेप्थ और ड्राफ्ट कंट्रोल के साथ आता है। 

101+ बिजनेस आइडिया

पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक्स 

पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर के 3 पाइंट लिंकेज एडीडीसी टाइप के होते हैं। 

पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर की कीमत (powertrac 439 price)

भारतीय बाजार में पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर की कीमत 5.65 लाख रुपए से 6.45 लाख रुपए तक है। यह कीमत अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए आप कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी डीलर से संपर्क कर सकते हैं। कंपनी पॉवर ट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर पर 5 साल या 5 हजार घंटे की गारंटी देती है।

👉ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।

Related Articles

Back to top button