कृषि मशीनरी

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर की कीमत और मुख्य फीचर्स | power trac 439 plus price

आज हम आपको एस्कॉर्ट कंपनी की पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर (power trac 439 plus tractor) के बारे में बता रहे हैं

power trac 439 plus price: भारत में इन दिनों कृषि मशीनरी का उपयोग बहुत तेजी से बढ़ रहा है। किसान अब परंपरागत खेती से आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। कृषि मशीनरी में ट्रैक्टर का उपयोग सबसे ज्यादा होता है। हमारे देश में कई कंपनियां ट्रैक्टर की निर्माण में जुटी हुई हैं। ऐसे में किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए कई ऑप्शन उपलब्ध हैं।  

 

आज हम आपको एस्कॉर्ट कंपनी की पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर (power trac 439 plus tractor) के बारे में बता रहे हैं। इस लेख को पढ़कर किसान पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर की कीमत और मुख्य विशेषताओं को आसान भाषा में जान सकेंगे। 

तो आइए सबसे पहले मुख्य फीचर्स को जान लें। 

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर (power trac 439 plus tractor) 41 एचपी का ट्रैक्टर है। यह अपने बेहतरीन लुक और बंपर के लिए पसंद किया जाता है। 439 प्लस ट्रैक्टर 12 वॉल्ट 75 एएच की बैटरी के साथ आता है। इसकी बैटरी को रखने के लिए साइड में बॉक्स भी दिया गया है। 

 

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर की स्टीयरिंग 

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर में सिंगल ड्राप आर्म के साथ पावर स्टीयरिंग और मैकेनिकल स्टीयरिंग का विकल्प दिया गया है। आप अपनी सुविधा के अनुसार इनका चुनाव कर सकते हैं। इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए मल्टी प्लेट डिस्क ब्रेक मिलते हैं, वहीं आरामदायक एडजस्टेबल सीट भी दी गई है। 

 

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर की इंजन 

इस ट्रैक्टर में 2339 सीसी, 3 सिलेंडर और 41 हॉर्स पावर का इंजन दिया गया है। इसके साथ ही कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड का सिस्टम दिया गया गई। आयल बॉथ टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। इसका इंजन रेटेड आरपीएम 2200 आरपीएम है और पीटीओ पावर 38.9 एचपी है। ट्रैक्टर में वाटर सपरेटर भी दिया गया है।

 

डाइमेंशन्स 

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर (power trac 439 plus tractor) का कुल वजन 1850 किलोग्राम है। वहीं व्हील बेस 2010 एमएम है। जबकि ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3225 एमएम और चौड़ाई 1750 एमएम है। ग्राउंड क्लीयरेंस 400 एमएम है।

 

ट्रांसमिशन 

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर में साइड शिफ्ट के साथ कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड 30.6 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें 8 रिवर्स गियर और दो फॉरवर्ड गियर दिए गए हैं। यह ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है। साथ ही इसमें ड्यूल क्लच का ऑप्शन भी दिया गया है। 

 

हाइड्रोलिक्स 

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम है। लिफ्टिंग के लिए 3 लीवर दिए गए है। इसके हिच एडजस्टेबल है।

 

पीटीओ पावर

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर में सिंगल 540 और ड्यूल (540 +1000) पीटीओ दिए गए हैं। सिंगल पीटीओ 1800 आरपीएम पर 540 की स्पीड से काम करता है, जबकि ड्यूल पीटीओ 1840 और 2150 आरपीएम पर 540 और 1000 की स्पीड से काम करता है। पीटीओ को ऑपरेट करने के लिए ड्राइवर सीट के पास पीटीओ लीवर भी दिया गया है। 

 

टायर 

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है। इस ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6×16 साइज में और रियर टायर 13.6×28 साइज में दिए गए हैं। साथ ही पीछे के टायर में 12.4 x 28 साइज का भी ऑप्शन मिलता है। इसकी ईधन टैंक क्षमता 50 लीटर है। 

पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर की कीमत (power trac 439 plus tractor price)

भारतीय बाजार में पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर की कीमत 5.30 लाख से 5.60 लाख रुपए तक हैं। यह कीमत राज्यों में लगने वाले टैक्स और स्थान के आधार में अलग-अलग हो सकती है। अपने इलाके में पॉवर ट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर की कीमत (power trac 439 plus price) जानने के लिए कंपनी के नजदीकी डीलर से संपर्क कर लें। वहीं कंपनी इस पर 5 साल या 5 हजार घंटे की वारंटी प्रदान करती है।


👉 कृषि मशीनरी या टैक्टर संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए आज ही द रूरल इंडिया विजिट करें।

Related Articles

Back to top button