power tiller: टॉप 10 पावर टिलर, जानें फीचर्स और कीमत
पावर टिलर (Power tiller) एक बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है। जिसे किसान अपने हाथों से आराम से चला सकते है। इसकी कीमत भी काफी कम होती है।
power tiller tractor in India: पावर टिलर (Power tiller) एक बहुउद्देशीय छोटा ट्रैक्टर है। जिसे किसान अपने हाथों से आराम से चला सकते है। यह कृषि क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाला बेहतरीन उपकरण में से एक है। जो खेती-बाड़ी से जुड़े अनेक छोटे-बड़े कार्य को और भी अधिक आरामदायक बनाता है। इसे चलाना बेहद आसान होता है। क्योंकि यह बेहद ही हल्का और सुरक्षा होता है। इसे आप दो पहिए वाला ट्रैक्टर भी कह सकते है, जिसे कोई भी आराम से कहीं भी ले जा सकता है।
पावर टिलर (Power tiller tractor) छोटे और सीमांत किसानों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यह बेहतर और टिकाऊ होने के साथ-साथ डीजल की कम खपत भी करता है। पावर टिलर में हल, पावर वीडर, रिपर, कल्टीवेटर, थ्रेसर, वाटर पंप, केज़ व्हील, रोटावेटर आदि मशीनों को आसानी से जोड़कर खेती के कार्य किए जा सकते हैं।
पावर टिलर का आविष्कार (invention of power tiller)
आपको बता दें, 1920 में पावर टिलर का आविष्कार किया गया था। फिर 1947 में पहला मजबूत और सफल पावर टिलर बनाया गया था। साल 1950 से लेकर 1965 में पावर टिलर के निर्माण में तेजी से वृद्धि हुई। जापान पावर टिलर पर बड़े पैमाने पर काम करने वाला पहला देश बना। भारत में साल 1963 में पावर टिलर की शुरुआत हुई। उसके बाद से अब तक यह देश के किसानों का पसंदीदा है।
तो आइए, ‘द रूरल इंडिया’ के इस लेख में पावर टिलर (power tiller) के कुछ बेहतरीन मॉडलों जानें। साथ ही इस लेख में पावर टिलर की कीमत और उसके फीचर्स को भी जानेंगे।
टॉप 10 पावर टिलर उपकरण (Top 10 Power Tiller Equipment)
1. सम्यक एसटी 960 (SAMYAK ST 960)
2. होंडा FJ500 (Honda FJ500)
3. वीएसटी शक्ति 135 डीआई अल्ट्रा (Vst Shakti 135 DI Ultra)
4. ग्रीव्स कॉटन जीएस 15 डीआई (Greaves Cotton GS 15 DI)
5. मेगा टी 15 डीलक्स (Mega T 15 Deluxe)
6. कामको सुपर DI (KAMKO SUPER DI)
7. ग्रेव्स जीएस 18 डीआईएल (Graves GS 18 DIL)
8. के एम डब्लू (किर्लोस्कर) मेगा T 12 (KMW (Kirloskar) Mega T 12)
9. कुबोटा पीईएम 140 डीआई (Kubota PEM 140 DI)
10. केएमडब्ल्यू मेगा टी 15 (KMW Mega T 15)
1. सम्यक एसटी 960 (SAMYAK ST 960)
यह पावर टिलर एक सिलेंडर, 12 HP (हॉर्स पावर) और 2000 RPM रेटेड इंजन के साथ आता है। इसमें 4 स्ट्रोक डीआई डीजल इंजन और सिंगल क्लच दिया गया है। इसमें 744 CC का शक्तिशाली इंजन और 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए है।
सम्यक एसटी 960 पावर टिलर 11 लीटर के डीजल टैंक क्षमता और इसकी अधिकतम स्पीड 15 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड थर्मोसाइफन भी दिया गया है। भारतीय बाजार में सम्यक एसटी 960 की कीमत लगभग 1.50 लाख से 1.75 लाख रुपए तक है।
2. होंडा FJ500 (Honda FJ500)
होंडा FJ500 पावर टिलर कृषि क्षेत्र में बहुत उपयोगी है। यह होंडा पावर टिलर एक मिनी पावर टिलर है। इसका रखरखाव लागत कम है। यह टिलर सभी जुताई प्रक्रियाओं को कुशलतापूर्वक करता है।
इसमें 1 सिलेंडर और 163 cc का इंजन दिया गया है। यह 4 स्ट्रोक इंजन और 5.5 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इस पावर टिलर का कुल वजन 105 किलोग्राम है। इसमें 2.4 लीटर की डीजल टैंक क्षमता और रेटेड पावर 2.9kW या 3600 RPM दी गई है। इस पावर टिलर में 2 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियर बॉक्स दिया गया है।
होंडा FJ500 की कीमत 68 हजार से 1 लाख रुपए तक है।
3. वीएसटी शक्ति 135 डीआई अल्ट्रा (vst power tiller)
वीएसटी शक्ति 135 डीआई अल्ट्रा पावर टिलर सबसे उन्नत मशीनों में से एक है जो खेतों में शानदार प्रदर्शन प्रदान करती है।
वीएसटी शक्ति 135 डीआई अल्ट्रा पावर टिलर 13 HP (हॉर्स पावर) और 2400 RPM रेटेड इंजन के साथ आता है। इसमें 673 cc का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इसके अलावा इसमें 11 लीटर का डीजल टैंक की क्षमता और 6 फॉरवर्ड व 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिया गया है। इसमें मल्टीपल प्लेट ड्राई डिस्क क्लच दिया गया है।
भारत में वीएसटी शक्ति 135 डीआई अल्ट्रा (vst power tiller) की कीमत 1 लाख से लेकर 1.55 लाख रुपए तक है।
4. ग्रीव्स कॉटन जीएस 15 डीआई (Greaves Cotton GS 15 DI)
इस पावर टिलर को पूरे देश में किया जाता है। यह टिलर किसानों की खेती की सुविधा को बढ़ाती है।
यह पावर टिलर 15.4 HP (हॉर्स पावर) और 2000 RPM रेटेड इंजन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 942 cc का शक्तिशाली इंजन और 6 फॉरवर्ड व 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं।
यह ग्रीव्स कॉटन डबल डिस्क कॉन्स्टेंट मेश टाइप क्लच के साथ आता है। इसमें 15 लीटर डीजल टैंक की क्षमता और टाइनों की संख्या 20 दी गई है। इस टिलर का कुल वजन 4 किलोग्राम और इसकी ढुलाई की क्षमता 1.5 टन है।
ग्रीव्स कॉटन जीएस 15 डीआई की कीमत 1 लाख से 1.4 लाख रुपए तक है।
5. मेगा टी 15 डीलक्स (Mega T 15 Deluxe)
इस टिलर में ट्रैक्टर से जुड़े सभी फायदे हैं। यह सिंगल सिलेंडर और 15 HP (हॉर्स पावर) के साथ आता है। इसमें 2000 RPM रेटेड एवं 995 cc का दमदार इंजन दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6 फॉरवर्ड व 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं। इसकी अधिकतम स्पीड 14.86 किलोमीटर प्रतिघंटे और इस टिलर का कुल वजन 138 किलोग्राम है। यह मल्टी क्लच और 7.5 लीटर डीजल टैंक की क्षमता के साथ आता है।
भारत में मेगा टी 15 डीलक्स की कीमत लगभग 2 लाख से 2.03 लाख रुपए तक है।
6. कामको सुपर DI (KAMKO SUPER DI)
यह 12 HP (हॉर्स पावर) और 2000 RPM रेटेड के साथ आता है। इसमें 4 स्ट्रोक DI डीजल इंजन व सिंगल सिलेंडर दिया गया है। इसके अलावा इस टिलर में 744 CC का इंजन और 6 फॉरवर्ड व 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं।
कामको सुपर DI की अधिकतम स्पीड 13 किलोमीटर प्रति घंटा और इस टिलर का कुल वजन 502 Kg है। कामको सुपर DI की कीमत लगभग 1.50 लाख से 1.85 लाख रुपए तक है।
7. ग्रेव्स जीएस 18 डीआईएल (Graves GS 18 DIL)
यह 15 HP (हॉर्स पावर) और 2000 RPM रेटेड के साथ आता है। इसमें 4 स्ट्रोक DI डीजल इंजन व सिंगल सिलेंडर दिया गया है। इसके अलावा इस टिलर में 996 CC का इंजन और 6 फॉरवर्ड व 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं। इसमें 15 लीटर की डीजल टैंक क्षमता और डबल डिस्क कल्च दिया गया है। इस टिलर का कुल वजन 478 Kg है।
भारतीय बाजार में ग्रेव्स जीएस 18 डीआईएल की कीमत कम से कम लगभग 1.50 लाख से 2.10 लाख रुपए तक है।
8. के एम डब्लू (किर्लोस्कर) मेगा T 12
के एम डब्लू (किर्लोस्कर) मेगा T 12 लगभग हर तरह से खेत के कार्यों को पूरा कर सकता है।
के एम डब्लू 12 HP (हॉर्स पावर) और 1800 RPM रेटेड के साथ आता है। इसमें 995 cc का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इसके अलावा यह सिंगल सिलेंडर और 3.5 लीटर का डीजल टैंक की क्षमता दी गई है। इस पावर टिलर में 6 फॉरवर्ड व 2 रिवर्स गियर बॉक्स और इसकी अधिकतम स्पीड 16.33 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस टिलर का कुल वजन 138 Kg और ड्राई मल्टी डिस्क दिए गए है।
के एम डब्लू (किर्लोस्कर) मेगा T 12 की कीमत लगभग 1.90 लाख रुपए तक है।
9. कुबोटा पीईएम 140 डीआई (Kubota PEM 140 DI)
कुबोटा पीईएम 140 डीआई को किसानों के बीच में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।कुबोटा पीईएम 140 डीआई टिलर 13 HP (हॉर्स पावर) और 2400 RPM रेटेड के साथ आता है। इस टिलर में 4 स्ट्रोक DI डीजल इंजन व सिंगल सिलेंडर दिया गया है। इसकी इंजन क्षमता 709 cc और 6 फॉरवर्ड व 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए है। इसके अलावा इसमें इसमें मल्टी क्लच और ब्लेड की संख्या 20 दी गई है। इसका रोटरी (rotary) 80 cm का है।
कुबोटा पीईएम 140 डीआई की कीमत लगभग 1.70 लाख से 1.90 लाख रुपए तक है।
10. केएमडब्ल्यू मेगा टी 15 (KMW Mega T 15)
यह 15 HP (हॉर्स पावर) और 2000 RPM रेटेड के साथ आता है। इसमें 4 स्ट्रोक DI डीजल इंजन व सिंगल सिलेंडर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 996 cc का दमदार इंजन और Bore- Stroke 105 mm X 115 mm दिया गया है। इसका कुल वजन 138 Kg और इंजन ऑयल टैंक 3.5 लीटर दिया गया है। इस टिलर में 6 फॉरवर्ड व 2 रिवर्स गियर बॉक्स भी दिए गए है। इसमें मल्टी क्लच और ब्लेड की संख्या 22 दी गई है। इसकी अधिकतम स्पीड 14.86 किलोमीटर प्रति घंटा है। भारतीय बाजार में केएमडब्ल्यू मेगा टी 15 की कीमत 2 लाख रुपए तक है।