कृषिबागवानीबिजनेस आइडिया
इन 5 फूलों की खेती से कमाएं ज्यादा मुनाफा
आज हम आपको इस ब्लॉग में ऐसे ही 5 बारहमासी फूलों की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सुगंध और सुंदरता के साथ आपको अच्छा मुनाफा देंगे।

5 perennial flower cultivation in hindi: फूलों की खेती करना आय का एक बेहतर साधन है। आप फूलों की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। ऐसे कई फूल हैं जो वर्षभर खिलते हैं और इनकी मांग हमेशा बनी रहती है।
आज हम आपको द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में ऐसे ही 5 बारहमासी फूलों की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सुगंध और सुंदरता के साथ आपको अच्छा मुनाफा देंगे।
1. लैंटाना का फूल
- लैंटाना एक सुगन्धित पौधा है।
- इसके फूल के साथ-साथ तने और पत्तियां उपयोग की जाती हैं।
- लैंटाना के फूलों की खेती व्यवसाय के लिए बेहतर विकल्प है।
- इस पर गुच्छों में लाल, सफेद, पीले, नारंगी और गुलाबी रंग के फूल आते हैं।
- इसे गर्म जलवायु वाले इलाकों में आसानी से उगाया जा सकता है।
- यह पौधा अच्छे जल निकासी वाली मिट्टी में उगाया जाता है।
2. गुड़हल का फूल
- इसका भारतीय संस्कृति में काफी महत्व है।
- गुड़हल के फूल का उपयोग ख़ासकर पूजा-पाठ में किया जाता है।
- गुड़हल की खेती व्यवसायिक रूप से भी की जा सकती है।
- यह पूरे साल खिलने वाला बारहमासी पौधा है।
- इसके पौधे पर लाल, सफेद,गुलाबी और पीले रंग के फूल लगते हैं।
3. गुलाब का फूल
- गुलाब का फूल जितना दिखने में सुंदर होता है, उतना ही सुगंधित भी होता है।
- गुलाब अपने चटक रंग और महक के लिए प्रसिद्ध है।
- यह पूरे साल खिलने वाला सुगंधित बारहमासी फूल वाला पौधा है।
- गुलाब की मांग बाजारों में अन्य फूलों के मुकाबले काफी अधिक है।
- गुलाब के फूलों की खेती का व्यवसाय के रूप में काफी मुनाफा देता है।
- इसकी कई किस्में हैं जैसे- कश्मीरी गुलाब, देसी गुलाब आदि।
4. चमेली का फूल
- चमेली का फूल भी बारहमासी झाड़ी है।
- चमेली के फूलों की खेती सालभर की जा सकती है।
- इसमें कई तरह के हर्बल गुण पाए जाते हैं।
- चमेली के फूल का इस्तेमाल सजावट और इत्र बनाने में किया जाता है।
- यह फूल देवताओं को भी चढ़ाया जाता है।
5. एक्सोरा का फूल
- एक्सोरा का फूल भी सालभर खिलने वाला फूल है।
- एक्सोरा चमकीले नारंगी रंग, आकर्षक लाल और पीले रंग में उगता है।
- इसे ज्यादा देखभाल और रखरखाव की जरूरत नहीं पड़ती।
- एक्सोरा के फूलों की खेती हर तरह की जलवायु में की जा सकती है।