विविध

पशुधन संजीवनी हेल्पलाइन योजना | pashu sanjivani yojana

पशुधन संजीवनी योजना (pashu sanjivani yojana) के तहत प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर और उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग कर के इसका समाधान करना है।

pashu sanjivani yojana 2023: पशुपालन (animal husbandry) किसानों की आय का हमेशा से ही एक महत्वपूर्ण स्रोत रहा है। पशुपालन व्यवसाय समय के साथ दूसरी आय का माध्यम बनता जा रहा है। लेकिन अलग-अलग नस्ल की गाय-भैंस, क्षेत्र या बीमारियों के इलाज के लिए किसानों को अक्सर घरेलू इलाज या दूर क्षेत्रों और शहरें में स्थित चिकित्सकों पर निर्भर रहना पड़ता है। जिससे इलाज का खर्च भी बढ़ जाता है। 

 

पशुधन संजीवनी हेल्पलाइन योजना क्या है? (pashu sanjivani yojana kya hai)

पशुओं में बढ़ रही बीमारियां और इलाज की उपयुक्त सुविधा न मिल पाने के कारण पशु पालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से बचने के लिए सरकार ने पशुधन संजीवनी हेल्पलाइन (pashu sanjivani yojana) की सुविधा शुरू शुरू की है, जो सिर्फ एक फोन पर दूर से दूर इलाकों में भी चिकित्सकीय सुविधा देने के लिए उपयोगी है। 

 

पशुधन संजीवनी योजना (pashu sanjivani yojana) के तहत प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर और उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग कर के इसका समाधान करना है। 

 

तो आइए, द रुरल इंडिया के इस लेख में पशुधन संजीवनी हेल्पलाइन योजना (pashu sanjivan helpline number) के बारे में विस्तार से जानें। 

 

पशुधन संजीवनी हेल्पलाइन योजना से किसानों को मिलने वाले लाभ एवं प्रक्रिया

  • पशुधन संजीवनी हेल्पलाइन का लाभ उठाने के लिए पशुपालकों को (pashu sanjivan helpline number) टोल फ्री नम्बर 1962 पर कॉल कर पशु रोग की सामान्य जानकारी सेंटर को देनी होगी।
  • पशुपालकों को घर पहुंचकर पशु चिकित्सा जैसी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
  • पशुधन संजीवनी हेल्पलाइन कृत्रिम गर्भाधान सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • सूचना मिलने के 5 से 12 घंटे के अंदर उपचार सुविधा उपलब्ध होगी।
  • पशुपालक को फ्रोजन सीमेन की उपलब्ध नस्ल एवं उसके दुग्ध उत्पादन की जानकारी भी दी जाएगी।
  • पशुओं के उपचार के लिए राज्य स्तरीय कॉल सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
  • पशुधन संजीवनी हेल्पलाइन योजना के तहत पशु औषधि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • पशुपालक किसानों को पशु चिकित्सा सेवाओं में पशुओं का इलाज, टीकाकरण और उनकी देखभाल जैसी सभी पशुपालन संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।

ये तो थी, पशुधन संजीवनी योजना (pashu sanjivani yojana) की जानकारी। ऐसे ही पशुपालन, सरकारी योजना और ग्रामीण विकास के लिए द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।

Related Articles

Back to top button