कृषि

जैविक खेती क्या है? यहां जानें | organic farming in hindi

जैविक खेती एक पंरम्परागत कृषि पद्धति है। इस पद्धति में रासायनिक खाद और दवा का उपयोग नहीं कर जैविक खाद और देसी बीजों का उपयोग किया जाता है।

जैविक खेती क्या है? यहां जानें, जैविक खेती के लाभ

organic farming in hindi: हमारे देश में दिन-प्रतिदिन जनसंख्या बढ़ रही है। बढ़ती जनसंख्या के लिए खाद्यान उत्पादन एक बड़ी समस्या है। इसके लिए किसान कई हानिकारक कीटनाशकों और तकनीक का इस्तेमाल करके फसल उगा रहे हैं। परन्तु रासायनिक खेती न केवल मानव जीवन के लिए अपितु समस्त जीव के लिए काफी हानिकारक है। ऐसे में जैविक खेती ही हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। 

तो आइए, इस ब्लॉग में जानते हैं।- जैविक खेती क्या है और इसके क्या-क्या फायदे हैं?

जैविक खेती क्या है (what is organic farming in hindi)

जैविक खेती खेती की कोई नई प्रक्रिया नहीं है। भारत में जैविक खेती एक पंरम्परागत कृषि पद्धति है। इस पद्धति में रासायनिक खाद, दवा का उपयोग नहीं करके जैविक खाद और देसी बीजों द्वारा फसल उगाया जाता है। जैविक खेती का उद्देश्य पर्यावरण की शुद्धता बनाए रखने के साथ ही भूमि के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखना है। जैविक खेती को ऑर्गेनिक खेती या देशी खेती भी कहते हैं। 

जैविक खेती के फायदे (benefits of organic farming)

  • भूमि की उपजाऊ क्षमता में वृद्धि होती है।
  • सिंचाई अंतराल में वृद्धि होती है।
  • रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होने से लागत में कमी आती है।
  • फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होती है।
  • जैविक खाद के उपयोग करने से भूमि की गुणवत्ता में सुधार आता है।
  • भूमि की जल धारण क्षमता बढ़ती है।
  • भूमि से पानी का वाष्पीकरण कम होता है।
  • भूमि के जल स्तर में वृद्धि होती है।
  • मिट्टी, खाद्य पदार्थ और जमीन में पानी के माध्यम से होने वाले प्रदूषण मे कमी आती है।
  • कचरे का उपयोग, खाद बनाने में, होने से बीमारियों में कमी आती है ।
  • फसल उत्पादन की लागत में कमी एवं आय में वृद्धि होती है ।

जैविक खेती के लाभ (jaivik kheti ke labh)

  • अगर आप जैविक खेती अपनाते हैं तो आपको बहुत ज्यादा खर्चे की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • इसके साथ ही आप वातावरण की शुद्धता में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। 
  • जैविक खेती से उगाया गया अनाज मनुष्य की सेहत के लिए लाभदायक होता है।
  • अगर आप हमेशा जैविक खेती करते हैं तो उस शुद्धता के बल पर खुद को मशहूर कर सकते हैं।

जैविक खेती की चुनौतियां (challenges of organic farming)

  • भारत में जैविक खेती के पास कम विकल्प हैं और बेमौसम फसलें सीमित हैं।
  • किसानों को बड़े पैमाने पर उत्पादन को समायोजित करने में मुश्किल होती है।
  • जैविक खेती का मुख्य नुकसान उत्पादों के विपणन और अपर्याप्त बुनियादी ढांचे की कमी होती है।

Related Articles

Back to top button