काम की खबरकृषिस्वास्थ्य
नीम से कीटनाशक बनाने की विधि | neem se kitnashak banane ki vidhi
आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में नीम से कीटनाशक बनाने का आसान तरीका (neem se kitnashak banane ki vidhi) जानें।
neem se kitnashak banane ki vidhi: किसान खेतों में रसायनिक उर्वरक और कीटनाशक का उपयोग करते हैं, जिससे कई बार फसल प्रभावित हो जाती है और भारी नुकसान होता हैं। इसलिए अब किसान धीरे-धीरे प्राकृतिक कीटनाशकों का इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसे में नीम से बना कीटनाशक (neem kitnashak) बेहद प्रभावी और सस्ता होता है।
तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में नीम से कीटनाशक बनाने का आसान तरीका (neem se kitnashak banane ki vidhi) जानें।
नीम की पत्ती से कीटनाशक बनाने की विधि
- नीम की पत्तियों को इकट्ठा कर लें। फिर उन्हें छाया में सुखा दें।
- पत्तियों के पूरी तरह सूखने के बाद इसे पर्याप्त पानी में रात भर डूबा कर रखें।
- फिर नीम की पत्ती वाले पानी को बोतल में भरकर पौधों पर छिडक़ाव कर दें।
- इसके छिड़काव से फसलों पर कीटों का प्रभाव नहीं होता है।
- इसका छिड़काव करने से कीट भाग जाते हैं या मर जाते हैं।
- नीम की पत्ती से बने कीटनाशक से बैंगन के पौधौं पर छिड़काव करने से तना छेदक कीट से पौधों को बचाया जा सकता है।
नीम की खली से कीटनाशक बनाने की विधि (Method of making insecticide from neem cake)
- सबसे पहले 3 किलोग्राम बारीक कुटी हुई निबोली को करीब 15 से 16 लीटर पानी में तीन दिनों तक फूला दें।
- इसके बाद चौथे दिन पिसी हुई हरी मिर्च 250 ग्राम और धतूरे का रस 100 ग्राम लें, इससे लगभग 3 लीटर अर्क निकाल लें।
- लगभग 15 लीटर शुद्ध पानी में 1.5 लीटर अर्क को मिलाकर सुबह के समय पौधे पर छिड़काव करें।
- यह दवा पौधों और पत्ते पर लगने वाले कीटों, मच्छर और माहू आदि से बचाव के लिए काफी कारगर है।
- नीम की खली से बने कीटनाशक का छिड़काव एक महीने पुरानी फसल पर ही करें।