मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना | mukhyamantri kisan kalyan yojana
मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तर्ज पर ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ की शुरूआत की है।

तो आइए इस ब्लॉग में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (mukhyamantri kisan kalyan yojna) को विस्तार से जानें।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (cm kisan kalyan yojana)
यह योजना केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि (pm kisan samman nidhi yojana) के तर्ज पर मध्य प्रदेश में शुरू की गई है। यह योजना 25 सितंबर 2020 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन पर लॉन्च की है।
मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुभारंभ करते हुए कहा है कि
मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि के तहत 2000 रुपए की पहली किस्त 25 सितंबर से किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा रही है। जिसका लाभ प्रदेश के सभी किसानों को मिलेगा।
यानि प्रदेश में अब किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 6 हजार और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 4 हजार कुल मिलाकर 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लिस्ट (mukhyamantri kisan kalyan yojana list)
गौरतलब है कि यह धनराशि किसानों को वर्ष में 2-2 हजार रूपए 2 किश्तों में उनके बैंक खाते में दिए
जा रहे हैं। पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसानों को वर्ष में 3 समान किश्तों में 6 हजार रूपये का भुगतान किया जाता है। वह राज्य के किसानों को पहले की ही तरह मिलती रहेगी।
आपको बता दें, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लिस्ट (mukhyamantri kisan kalyan yojana list) अलग से राज्य के राजस्व विभाग द्वारा तैयार की जाती है। लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए राज्य के पटवारी से संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे करें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में आवेदन
आवेदन के लिए आपको राजस्व विभाग से संपर्क करना पड़ेगा। आवेदन आनलाईन और आफलाईन दोनों तरह से किए जा सकते हैं। जिसका वेरीफिकेशन क्षेत्र के पटवारी करेंगे। यदि आप पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं, तो तत्काल राज्य के पटवारी से संपर्क कर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लिस्ट में नाम दर्ज करा लें।
आवेदन के लिए जरूरी कागजात
- पीएम किसान निधि के कागजात
- किसान बही
- आधार कार्ड
- एक पासपोर्ट साईज फोटो
- मोबाईल नंबर
- बैंक पास बुक
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana) पर एक नजर
अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा हो, तो इसे मित्रों तक जरूर पहुंचाए। जिससे अन्य मित्र भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (mukhyamantri kisan kalyan yojana) का लाभ उठा सकें।