विविध

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की संपूर्ण जानकारी | kanya sumangala yojana

बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (mukhyamantri kanya sumangala yojana) बेहद ही महत्वपूर्ण है।

mukhyamantri kanya sumangala yojana: माता-पिता अपनी बेटियों के भविष्य को लेकर हमेशा चिंता में रहते है। एक आम आदमी अपनी बेटी की शादी-ब्याह और उनकी शिक्षा के लिए जन्म से ही निवेश  करना शुरू कर देता हैं। लेकिन हमारे देश में आधे से ज्यादा लोग ऐसे है जो रोज का कमाते हैं रोज का खाते हैं। ऐसे में वह निवेश कैसे करें। इसलिए इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार समय-समय पर कई तरह की योजनाएं लॉन्च करती रहती है।

 

इन योजनाओं में बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (mukhyamantri kanya sumangala yojana) बेहद ही महत्वपूर्ण है। यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए चलाई गई है।

 

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में उत्तर प्रदेश की कन्या सुमंगला योजना (UP Kanya Sumangala Yojana) को विस्तार से जानें। 

 

कन्या सुमंगला योजना क्या है?

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों  की बेटियों की अच्छी शिक्षा और इनके उज्जवल भविष्य के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना में बेटियों की शिक्षा के लिए हर एक स्तर पर यूपी सरकार धनराशि के माध्यम से सहायता करती है। यह सहायता केवल एक ही परिवार की दो बेटियों को दी जा सकती है।

 

आपको बता दें, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों के जन्म से लेकर उनकी स्नातक की शिक्षा पूरी करने तक 15000 रुपये की आर्थिक मदद का प्रावधान किया गया है। यह योजना का कुल बजट 1200 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इस योजना का लाभ वहीं परिवार उठा सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से अधिक न हो।

कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana)

कन्या सुमंगला योजना का मुख्य उद्देश्य

  • बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना
  • समाज में बेटियों के प्रति सोच को बदलना
  • भ्रूण हत्या को रोकना
  • बेटियों को आगे बढ़ने का बढ़ावा देना

 

ऐसे मिलता है कन्या सुमंगला योजना का लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कन्या सुमंगला योजना (kanya sumangala yojana) का लाभ आपको 6 किस्तों के माध्यम से मिलेगा।

 

इस योजना का लाभ परिवार की 2 बेटियों को ही दिया जाएगा।

  1. जन्म के समय सबसे बच्ची को 2 हजार रुपये दिए जाएंगे।
  2. टीकाकरण के समय बेटी को 1 हजार रुपये मिलेंगे।
  3. पहली कक्षा में प्रवेश के समय बेटी को 2 हजार रुपये दिये जाएंगे।
  4. छठवीं कक्षा के प्रवेश के समय 2 हजार  रुपये दिये जाएंगे।
  5. नौवीं कक्षा के प्रवेश  के समय 3 हजार रुपये दिये जाएंगे ।
  6. 10वीं और 12वीं कक्षा के समय 5 हजार रुपये तक की सहायता की जाएगी।

 

यह सब राशि लाभार्थियों को बैंक द्वारा दी जाएगी।

 

कन्या सुमंगला योजना रजिस्ट्रेशन

इस योजना में पंजीकरण के लिए आपको सबसे पहले कन्या सुमंगला योजना आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फिर उसके होम पेज पर Citizen Service Portal के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर आपसे यह सहमति मांगेगा उसमें मैं सहमत हूं पर क्लिक करके जारी रखें पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में आपसे आपकी जानकारी पुंछी जाएगी, जिससे बहुत ही ध्यान से भरना होगा। जैसे कि- नाम ,आधार नंबर ,मोबाइल नंबर और OTP डालकर सत्यापित करना होगा। इन सब प्रक्रियाओं के सही से होने के बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा।

 

फिर आपको अपने  यूजर आईडी से कन्या सुमंगला योजना को लॉगिन करना होगा। उसके बाद आपको बेटी का पंजीकरण फॉर्म आ जाएगा। फिर इसमें पूछी गई हर एक जानकारी को सही से भरे और अपने दस्तावेजों के साथ इसे सब्मिट कर दें। इसके बाद आपकी बेटी कन्या सुमंगला योजना का पात्र बन जाएगी।

कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana)

कन्या सुमंगला योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • यूपी का स्थायी निवासी होना जरूरी है
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कन्या जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा हो, तो इसे मित्रों तक जरूर पहुंचाए। जिससे दूसरे मित्र भी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (mukhyamantri kanya sumangala yojana) की जानकारी प्राप्त कर सकें।

 

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पीडीएफ

Related Articles

Back to top button