आज का मौसमकृषिमौसमसमाचार

मध्य प्रदेश में 8 जून, 2023 का मौसम पूर्वानुमान | mp ka mausam

आइए, द रूरल इंडिया के मौसम अपडेट्स में जानते हैं- मध्य प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा? (10 दिनों का मौसम 2023 मध्य प्रदेश)

aaj ka mausam (8 जून, 2023 का मौसम पूर्वानुमान): मौसम विभाग मध्य प्रदेश (IMD, Bhopal) के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। जबलपुर, शहडोल और उज्जैन संभाग के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई।

आपको बता दें, पिछले 24 घंटें में सर्वाधिक तापमान टिकमगढ़ में 44 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटे में चंबल और ग्वालियर संभागों के कई जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भोपाल, देवास, अनूपपुर, उज्जैन, सागर, छत्तरपुर, छिंदवाड़ा, नीमच रायसेन, सीहोर, मंदसौर और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। राज्य के शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, रीवा, नर्मदापुरम, भोपाल और सागर संभागों के कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

मौसम विभाग मध्य प्रदेश के मुताबिक इस वर्ष प्रदेश में मानसून 5 से 6 दिन तक देरी से आने का अनुमान है।

देशभर की ताजा मौसम अपडेट्स के साथ-साथ कृषि संबधित जानकारी के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।

Via
Mausam Tak Devendra Tripathi Skymet
Source
imd bhopal

Related Articles

Back to top button