औषधीय पौधेबागवानी

Mangosteen Farming: मैंगोस्टीन की खेती कैसे करें? यहां जानें

Mangosteen Farming: मैंगोस्टीन की खेती कैसे करें? यहां जानें

Mangosteen Farming: मैंगोस्टीन एक विदेशी फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। यह स्वाद में तो मीठा और खट्टा होता है, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर है। मैंगोस्टीन स्वास्थ्य के लिए इतना फायदेमंद है कि दुनियाभर में इसकी मांग है। 

मैंगोस्टीन कई बीमारियों से लड़ने में कारगर होता है। इस कारण लोग इसे खूब पसंद करते हैं और इसके भाव भी अच्छे मिलते हैं। 

आज हम आपको द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में मैंगोस्टीन की खेती (Mangosteen Farming) के बारे में बता रहे हैं। 

तो सबसे पहले मैंगोस्टीन की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु के बारे में जान लेते हैं। 

जलवायु 

मैंगोस्टीन की खेती (Mangosteen Farming)  के लिए गर्म, नमी युक्त और भूमध्यरेखीय जलवायु की आवश्यकता होती है। इस फल को ना अधिक गर्मी, ना अधिक सर्दी और ना अधिक पानी लगता है। इसकी खेती के लिए 5 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान ठीक रहता है। औसत बारिश में इसका अच्छा उत्पादन होता है। मैंगोस्टीन के पौधों को हर दिन 13 घंटे तक धूप में रहने की जरूरत होती है।

मिट्टी 

मैंगोस्टीन की खेती (Mangosteen Farming) के लिए रेतीली दोमट, उपजाऊ मिट्टी उगाने के लिए अच्छी मानी जाती है। इसके लिए 6.5 से लेकर 7.5 पीएच मान वाली अम्लीय सबसे अच्छी होती है। अच्छी जल निकासी वाली भूमि में इसकी बेहतर पैदावार होती है। 

बुआई 

मैंगोस्टीन के बीजों को लगाना थोड़ा मुश्किल होता है, इसलिए नर्सरी से पौधा खरीद कर लगाना चाहिए। इसके पौधे को 12 इंच तक ऊंचा होने में दो साल लग जाते हैं। यह साल में दो बार जुलाई से अक्टूबर और अप्रैल से जून के महीनों में फल देते हैं। इसके पौधे को पानी देते समय ताजे पानी का ही उपयोग करना चाहिए। 

फसल अवधि 

रोपाई के बाद इन पेड़ों को फल देने में 5 से 6 साल तक का समय लग जाता है। हालांकि फल उत्पादन का समय उचित सिंचाई व उर्वरक प्रबंधन और देखभाल पर भी निर्भर करता है। 

सिंचाई प्रबंधन

पौधे को तभी पानी दें जब ऊपरी सतह सूख जाए। अगर बीज से उगा रहे हैं, तो मिट्टी में नमी रखें। पौधे को पानी देते समय ताजे पानी का ही उपयोग करें। खारा पानी का उपयोग ना करें।

मैंगोस्टीन की खेती में कमाई

आपको बता दें, कुछ खास बातों का ध्यान रखकर अगर आप मैंगोस्टीन की खेती (Mangosteen Farming) करते हैं, तो आप अच्छी पैदावार लेने के साथ-साथ अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं। 

👉 ऐसे ही विदेशी फल या ज्यादा लाभ देने वाली खेती के बारे में जानने के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।

Related Articles

Back to top button