कृषि मशीनरीग्रामीण विकास

Mahindra tractors price: महिंद्रा के टॉप 10 ट्रैक्टर और कीमत

किसानों के लिए सबसे उपयोगी कृषि उपकरण है। ट्रैक्टर्स के बिना आधुनिक और उन्नत खेती की कल्पना नहीं की जा सकती है।

Mahindra tractors price: ट्रैक्टर (Tractor) किसानों के लिए सबसे उपयोगी कृषि उपकरण है। ट्रैक्टर्स के बिना आधुनिक और उन्नत खेती की कल्पना नहीं की जा सकती है। हरित क्रांति से लेकर अनाज उत्पादन के आत्मनिर्भरता में ट्रैक्टर की अहम भूमिका है। हमारे देश में कई कंपनियां ट्रैक्टर बनाती हैं, लेकिन महिंद्रा ट्रैक्टर (Mahindra tractor) पर किसानों का भरोसा सबसे अधिक है। 

 

महिंद्रा देश की सबसे अग्रणी ट्रैक्टर कंपनियों में से एक है। महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर ने कृषि क्षेत्र में अपनी एक अलग ही पहचान बना रखी है। भारत में लाखों किसान महिंद्रा ट्रैक्टर्स (Mahindra tractors) यूज करते हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर को भारत का नंबर-1 ट्रैक्टर ब्रांड कहा जाता है। यह कपंनी देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है। 40 से भी अधिक देशों के किसान महिंद्रा ट्रैक्टर्स का उपयोग कर रहे हैं। 

 

तो आइए, द रूरल इंडिया के ट्रैक्टर संग्रह (tractor junction) सीरीज़ में महिंद्रा ट्रैक्टर के 10 सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर्स और उनसे जुड़ी विशेष जानकारी के बारे में जानें।

 

ये हैं महिंद्रा के 10 टॉप ट्रैक्टर्स (Top 10 Mahindra tractor)

1. महिंद्रा ट्रैक्टर 475 DI

2. महिंद्रा ट्रैक्टर 275 DI-TU

3. महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर

4. महिंद्रा जीवो 245 DI ट्रैक्टर

5. महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर

6. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-MS ट्रैक्टर

7. महिंद्रा युवो 275 DI ट्रैक्टर

8. महिंद्रा जीवो 225 DI ट्रैक्टर

9. महिंद्रा 415 DI ट्रैक्टर

10. महिंद्रा युवो 575 DI ट्रैक्टर

 

1. महिंद्रा ट्रैक्टर 475 DI

इस ट्रैक्टर को किसानों के बीच बहुत ही पसंद किया जाता है। महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर सबसे फायदेमंद ट्रैक्टरों में से एक है। यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडर और 42 HP (हॉर्स पावर) के शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इसके इंजन की क्षमता 2730 CC  की है और इसके अलावा इसके इंजन की रेट RPM 1900 दी गई है। इसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए है। यह ट्रैक्टर मैनुअल और पावर स्टीयरिंग दोनों के साथ आता है। कंपनी इस ट्रैक्टर को 2 साल की वारंटी के साथ देती है। 

 

यह एक मात्र ट्रैक्टर है जो सभी जरूरी विशेषताओं के साथ आता है। जो खेती के हर काम को आसानी से सफल बनाता है। इसकी कीमत हर एक किसान के लिए ठीक मानी जाती है। महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर की कीमत 5 लाख से 6 लाख रुपये है। 

 

2. महिंद्रा ट्रैक्टर 275 DI-TU

यह ट्रैक्टर महिंद्रा के सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों में से एक है। महिंद्रा 275 DI-TU एक बहुउद्देशीय ट्रैक्टर भी है। इस ट्रैक्टर की रखरखाव में लागत बहुत ही कम लगता है। इसकी कीमत कम होने के कारण किसान इसे जिंदगी का लाइफ इंश्योरेंस ट्रैक्टर कहते हैं। 

 

महिंद्रा 275 DI-TU ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 39 हॉर्स पावर और 2038 शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की इंजन रेट RPM 2100 है। इसमें इंजन कुलिंग के लिए वॉटर कूल्ड और यह ड्राई टाइप एयर फिल्टर के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में ड्राई टाइप सिंगल और डबल क्लच होता है। इसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए है। इसकी आगे की तरफ अधिकतम स्पीड 31.2 किमी प्रति घंटे और पीछे की तरफ 13.5 किमी प्रति घंटे है।

 

महिंद्रा 275 DI-TU का कुल वजन 1700 किलोग्राम है। इसकी लिफ्टिंग की क्षमता 1200 किलोग्राम की है। महिंद्रा 275 DI-TU ट्रैक्टर की कीमत 5 लाख से लेकर 6 लाख रुपये तक है।

 

3. महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर

अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर नई तकनीकों से लैस है। इसमें 4 सिलेंडर और 50 HP (हॉर्स पावर) के इंजन के साथ दिया गया है। इस ट्रैक्टर में इंजन RPM रेट 2100 दी गई है और इंजन कुलिंग के लिए वॉटर सिस्टम दिया गया है और साथ ही ड्राई टाइप एयर फिल्टर भी दिया गया है।

 

महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर सिंगल और ड्यूयल विकल्प के साथ आता है। इसमें 5 गियर आगे के लिए एवं 2 गियर पीछे के लिए दिये गए है। यह ऑल ब्रेक के साथ आता है और 65 लीटर का डीजल टैंक भी दिया गया है। इस ट्रैक्टर की 16000 किलोग्राम की लिफ्टिंग की क्षमता है। महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर की कीमत 6 लाख से लेकर 7 लाख* रुपये तक है। 

 

4. महिंद्रा जीवो 245 DI ट्रैक्टर

इस ट्रैक्टर को भारत के सबसे मिनी ट्रैक्टरों में एक बेहतर ट्रैक्टर माना जाता है। क्योंकि जीवो 245 DI ट्रैक्टर हर एक कार्य को आसानी से पूरा करने में सक्षम है। महिंद्रा जीवो 245 DI ट्रैक्टर को छोटे और सीमांत किसान खूब खरीदते है। क्योंकि इस ट्रैक्टर के रखरखाव पर कम खर्च और कमाई में अधिक बचत होती है। यह अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज वाला ट्रैक्टर है।

 

इस ट्रैक्टर में 17.9 kW (24 HP) की इंजन लगी होती है। इसकी अधिकतम टॉर्क 86.3 Nm और अधिकतम PTO पावर (kW) 16.4 kW (22 HP) होती है। यह ट्रैक्टर रेटेड RPM 2300 इंजन के साथ उपलब्ध है। इसमें गियर की संख्या  8 आगे की तरफ और  4 पीछे की तरफ है। बाजार में महिंद्रा जीवो 245 DI ट्रैक्टर की कीमत 4 लाख से 4.5 लाख तक है। 

 

5. महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर

यह ट्रैक्टर 30 HP (हॉर्स पावर) के साथ सबसे विश्वसनीय में से एक ट्रैक्टर कहा जाता है। 265 DI ट्रैक्टर की बिक्री अच्छी होने से और डीजल की खपत कम होने के कारण यह ट्रैक्टर किसान भाइयों को बेहद पसंद है।

 

265 DI ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 30 HP (हॉर्स पावर) के इंजन के साथ आता है। यह 1900 आरपीएम रेट उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में कूलिंग के लिए वॉटर कोल्ड और ड्राई टाइप एयर फिल्टर दिया गया है। महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर में मल्टी प्लेट, ऑयल डूबे हुए ब्रेक होते हैं, जो इसे अच्छी पकड़ और कम फिसलन देते है। इसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 पीछे के लिए दिए गए हैं। इसकी अधिकतम स्पीड 25.2 किमी प्रति घंटे है।

 

महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक उठाने की क्षमता 1200 किलोग्राम है और इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1900 किलोग्राम है। इसे भी 2 साल की वारंटी के साथ दिया जाता है।

महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर की कीमत 4 लाख 60 हजार रुपये से लेकर 5 लाख तक है।

 

6. महिंद्रा अर्जून नोवो 605 DI-MS ट्रैक्टर

इस ट्रैक्टर को खरीदारों के लिए बेहद ही अच्छा माना जाता है। महिंद्रा अर्जून नोवो 605 DI-MS ट्रैक्टर 4 सिलेंडर और 50 HP(हॉर्स पावर) के शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इसका इंजन आरपीएम 2100 रेट है।  इसके अलावा इसमें यांत्रिक सिंक्रोमेश टाइप दिया गया है।  इस ट्रैक्टर में 15 गियर आगे के लिए एवं पीछे के लिए 3 गियर दिए गये है। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड 32.04 किमी प्रति घंटे है। इस ट्रैक्टर में मैकेनिकल और ऑयल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक होते है। यह पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। इस ट्रैक्टर का डीजल टैंक 60 लीटर का दिया गया है। इसमें 1800 किलोग्राम की लिफ्टिंग की क्षमता होती है और इस ट्रैक्टर की भी वारंटी 2 साल की होती है।

 

बाजार में महिंद्रा अर्जून नोवो 605 DI-MS ट्रैक्टर की कीमत 6 लाख 70 हजार से लेकर 7 लाख रुपये तक है। इस ट्रैक्टर को मुख्य रूप से गेहूं, चावल, गन्ने आदि के कार्यों में लचीला माना जाता है। इसमें हुक, शीर्ष लिंक, चंदवा, ड्रॉअर अड़चन और बंपर जैसे सहायक उपकरण हैं।

 

7. महिंद्रा युवो 275 DI ट्रैक्टर

महिंद्रा युवो 275 DI ट्रैक्टर देश में किसानों के लिए कृषि में नई संभावनाओं के अवसरों को खोलता है। यहीं नहीं इस ट्रैक्टर को कृषि क्षेत्र के लिए उन्नत तकनीक में शामिल किया गया है। यह ट्रैक्टर एकदम नई सुविधाओं के साथ ट्रांसमिशन और उन्नत हाइड्रोलिक सुनिश्चित करता है, जिससे किसान अपने खेत में सही से चला सकें।

 

महिंद्रा युवो 275 DI ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 35 HP(हॉर्स पावर) के शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर की इंजन की क्षमता 2235 CC है। जो इंजन रेटेड आरपीएम 2000 उत्पन्न करता है। इसके अलावा इसमें कुल्लिंग के लिए लिक्विड कूल्ड  (Liquid cooled) का फीचर दिया गया है और एयर फिल्टर ड्राई टाइप है।

 

महिंद्रा युवो 275 DI ट्रैक्टर में 12 गियर आगे के लिए और 3 गियर पीछे के लिए दिए गये है। इसकी अधिकतम स्पीड आगे की तरफ 30.61 किमी प्रति घंटे है और पीछे की तरफ 11.2 किमी प्रति घंटे की है।

 

महिंद्रा युवो 275 DI ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ आता है। इसकी सबसे अच्छा खासियत है कि इसमें मैनुअल और पावर स्टीयरिंग दोनों विकल्प मिलते है। इस ट्रैक्टर की डीजल क्षमता 60 लीटर है और इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1950 Kg है और लिफ्टिंग की क्षमता 1500 Kg है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी 2 साल की वारंटी देती है। महिंद्रा युवो 275 DI ट्रैक्टर की कीमत 5,35,000 रुपये है।

 

8. महिंद्रा जीवो 225 DI ट्रैक्टर

यह ट्रैक्टर 2 सिलेंडर की संख्या के साथ 20 HP(हॉर्स पावर) और 4WD शक्तिशाली इंजन क्षमता के साथ आता है। इसे किसान बेहद पसंद करते है। क्योंकि यह खेतों में एक शानदार माइलेज देती है।

 

महिंद्रा जीवो 225 DI ट्रैक्टर में 8 गियर आगे की तरफ और 4 पीछे की तरफ दिए होते है। इस ट्रैक्टर में हैवी ड्यूटी तेल में डूबे हुए ब्रेक ब्रेक दिए गए हैं और इसमें 22 लीटर डीजल टैंक की क्षमता दी गई है। महिंद्रा जीवो 225 DI ट्रैक्टर की कीमत कम से कम 4.50 लाख रुपये है।

 

9. महिंद्रा 415 DI ट्रैक्टर

महिंद्रा 415 DI किसान के लिए एक विश्वसनीय ट्रैक्टर है। इसे भरोसेमंद ट्रैक्टर कहा जाता है क्योंकि इस ट्रैक्टर में सभी तरह की विशेषताएं होती है जो खेती के कामों में जरूरत होती है। किसान इसे खेती का बॉस भी कह कहते हैं। यह एक कम डीजल खपत वाला ट्रैक्टर होता है। इसे किसी भी खेत में आसानी से चलाया जा सकता है।

 

महिंद्रा 415 DI ट्रैक्टर 4 शक्तिशाली सिलेंडर के साथ आता है। इसमें 40 HP (हॉर्स पावर) का इंजन दिया होता है।  महिंद्रा 415 DI ट्रैक्टर कम से कम 1500 किलोग्राम के वजन उठाने की क्षमता होती है।

 

10. महिंद्रा युवो 575 DI ट्रैक्टर

यह ट्रैक्टर किसानों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। क्योंकि इसमें नई तकनीक और बेहतरीन फीचर्स होते है। यह ट्रैक्टर 4 शक्तिशाली सिलेंडर इंजन और 45 HP (हॉर्स पावर) और 2730 CC इंजन क्षमता के साथ आता है। इसकी इंजन रेट RPM 1900 दी गई है।

 

इसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर की आगे की तरफ चलने की अधिकतम स्पीड 29.5 किमी प्रति घंटे है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1860 किलोग्राम है और इसकी लिफ्टिंग की क्षमता 1600 किलोग्राम की है। महिंद्रा युवो 575 DI ट्रैक्टर की कीमत 6 लाख 20 हजार रुपए तक है।

 

*Note- लेख में दिए गए आंकड़े महिंद्रा ट्रैक्टर्स की वेबसाइट पर आधारित है। इस लेख में दी गई कीमतें राज्यों के हिसाब से थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी महिंद्रा ट्रैक्टर (Mahindra tractor) विक्रेता से संपर्क करें। 

Related Articles

Back to top button