कम खर्च और अधिक मुनाफे वाले 101+ बिजनेस आइडिया

Click here
कृषिकृषि मशीनरी

महिंद्रा नोवो 755 DI की कीमत और मुख्य फीचर्स | mahindra novo 755 di price

आइए, द रूरल इंडिया के ट्रैक्टर संग्रह (tractor junction) में महिंद्रा नोवो 755 DI (Mahindra Novo 755 DI) के फीचर्स और कीमत के बारे में जानें। 

mahindra novo 755 di price: किसान भाइयों के लिए ट्रैक्टर बहुत ही उपयोगी उपकरण है। ट्रैक्टर के बिना आधुनिक खेती के बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमारे देश में कई कंपनी ट्रैक्टर तैयार करती है। लेकिन देश के किसानों का भरोसा महिंद्रा ट्रैक्टर से सबसे अधिक देखने को मिलता है।

महिंद्रा किसानों के लिए कई मॉडल के ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। इन्हीं में से एक महिंद्रा नोवो 755 DI (Mahindra Novo 755 Di) ट्रैक्टर है। यदि आप महिंद्रा कंपनी की mahindra novo 755 di ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। 

 

तो आइए, द रूरल इंडिया के ट्रैक्टर संग्रह (tractor junction) में महिंद्रा नोवो 755 DI (Mahindra Novo 755 DI) के फीचर्स और कीमत के बारे में जानें। 

 

महिंद्रा नोवो 755 DI (Mahindra Novo 755 Di) ट्रैक्टर पर एक नजर 

महिंद्रा नोवो 755 DI (Mahindra Novo 755 DI) एक मजबूत और टिकाऊ ट्रैक्टर है। यह किसी भी मिट्टी में आसानी से भारी सामान को लेकर चल सकता है। 

महिंद्रा नोवो 755 DI की मुख्य खासियत यह है कि आप इसे लंबे समय तक बिना किसी रूकावट के काम कर सकते हैं। 

 

कंपनी ब्रांड

महिंद्रा ट्रैक्टर

101+ बिजनेस आइडिया

मॉडल

महिंद्रा नोवो 755 DI 

सिलेंडर संख्या

4

इंजन हॉर्स पावर

74 HP

गियर

15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स

ब्रेक 

तेल में डूबे हुए ब्रेक्स

कंपनी वारंटी

6000 घंटे या 6 साल

mahindra novo 755 di price

11.20 लाख से 12.50* लाख रुपए तक

महिंद्रा नोवो 755 DI (Mahindra Novo 755 DI) में 2100 इंजन रेटेड आरपीएम का शक्तिशाली इंजन दिया  गया है। 

 

महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडर और 74 HP (हॉर्स पावर), PTP HP 66 के साथ आपको दिया जाता है। इसके अलावा इसमें डबल एक्टिंग पावर स्टियरिंग का (ऑप्शनल) और ड्यूल क्लच भी दिया गया है, जिसे किसान खेतों में आसानी से चला सकते हैं।  

 

महिंद्रा नोवो 755 DI में किसान भाइयों की सुविधाओं के लिए 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर और तेल में डूबे हुए के साथ डिस्क ब्रेक्स भी दिए गए हैं, जो इस ट्रैक्टर को मजबूत पकड़ में सहायता प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर की डीजल टैंक की अधिकतम क्षमता 60 लीटर और एयर फिल्टर के लिए ड्राई टाइप विद क्लोग इंडिकेटर दिया गया है।

 

महिंद्रा नोवो 755 DI अधिकतम 2600 किलोग्राम तक का सामान आराम से उठा और खींच सकता है। 

 

महिंद्रा कंपनी (Mahindra Company) इस ट्रैक्टर पर 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी के साथ देती है। 

 

महिंद्रा नोवो 755 DI की कीमत (mahindra novo 755 di price)  बाजार में लगभग 11.50 लाख से 12.50* लाख रुपए है। 

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न- महिंद्रा नोवो 755 DI ट्रैक्टर कितनी एचपी का है?

उत्तर- महिंद्रा नोवो 755 DI ट्रैक्टर 74 HP का ट्रैक्टर है। 

प्रश्न- महिंद्रा नोवो 755 DI ट्रैक्टर की कीमत क्या है? 

उत्तर- महिंद्रा नोवो 755 DI ट्रैक्टर की कीमत लगभग 11.2 लाख से 12.50* लाख रुपए तक है। 

प्रश्न- महिंद्रा नोवो 755 DI ट्रैक्टर में कितने गियर दिए गए हैं?

उत्तर- महिंद्रा नोवो 755 DI ट्रैक्टर 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं।  

Related Articles

Back to top button