महिंद्रा जीवो 225 DI की कीमत और फीचर्स | mahindra jivo 225 di price
महिंद्रा जीवो 225 DI एक मिनी ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर बागवानी और खेत के छोटे-मोटे कार्य करने के लिए उत्तम माना जाता है।

mahindra jivo 225 di price: महिंद्रा जीवो 225 DI एक मिनी ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर बागवानी और खेत के छोटे-मोटे कार्य करने के लिए उत्तम माना जाता है। इसके लिए आपको ट्रैक्टर की लागत पर अधिक खर्च भी नहीं करना पड़ता है। इस ट्रैक्टर का रखरखाव बेहद कम होता है। यह ट्रैक्टर खेतों के काम में अच्छा माइलेज देता है, जिससे आपको कम कीमत पर ज्यादा काम मिलता है।
तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में महिंद्रा जीवो 225 DI की कीमत (mahindra jivo 225 di price) और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते है।
महिंद्रा जीवो 225 DI (Mahindra Jivo 225 DI) ट्रैक्टर पर एक नजर
महिंद्रा जीवो 225 DI (Mahindra Jivo 225 DI) एक छोटा और मजबूत ट्रैक्टर है। इस मिनी ट्रैक्टर को किसी भी मिट्टी में आसानी से चल सकते है। यह ट्रैक्टर काफी लंबे समय तक चलता है। किसानों के बीच यह ट्रैक्टर बेहद लोकप्रिय है।
महिंद्रा जीवो 225 DI ( Mahindra Jivo 225 DI) में 1366 CC का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इसकी RPM रेटेड इंजन 2300 है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 2 सिलेंडर और 20 HP (हॉर्स पावर), PTO HP 18.4 के साथ आता है, जो खेतों को काम में बेहतर प्रदर्शन देता है।
इसके अलावा इसमें पावर स्टीयरिंग और सिंगल क्लच भी दिया गया है, जिसे किसान आसानी से चला सकते हैं।
महिंद्रा जीवो 225 DI (Mahindra Jivo 225 DI) में 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स और तेल में डूबे हुए ब्रेक्स दिए गए है। यह ट्रैक्टर 22 लीटर के डीजल टैंक और एयर फिल्टर के लिए ड्राई टाइप भी दिया गया है।
महिंद्रा जीवों 225 DI अधिकतम 750 किलोग्राम तक का सामान आराम से उठा सकता है।
इसमें किसानों की सुविधा के लिए कई अन्य सुविधाएं भी दी गई है, जिसे जरूरत के समय लोग इस्तेमाल कर सकते हैं।
जैसे- टूल, टॉपलिंक, कैनोपी, हुक, बम्पर, ड्रॉबार आदि।
कंपनी महिंद्रा जीवो 225 DI पर वारंटी (Warranty on Mahindra Jivo 225 DI) 2000 घंटे या 2 साल तक देती है।
महिंद्रा जीवों 225 DI की कीमत (Mahindra Jiva 225 DI Price) बाजार में लगभग 2.91* लाख रुपए से शुरु होती है।
किसान भाइयों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न(FAQ)
प्रश्न- महिंद्रा जीवो 225 DI ट्रैक्टर कितनी एचपी का है?
उत्तर- महिंद्रा जीवो 225 DI ट्रैक्टर 20 HP का ट्रैक्टर है।
प्रश्न- महिंद्रा जीवो 225 DI ट्रैक्टर की कीमत क्या है?
उत्तर- महिंद्रा जीवो 225 DI ट्रैक्टर की कीमत लगभग 2.91* लाख रुपए तक है।
प्रश्न- महिंद्रा जीवो 225 DI ट्रैक्टर में कितने गियर दिए गए है?
उत्तर- महिंद्रा जीवो 225 DI ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर दिए गए हैं।
प्रश्न- महिंद्रा जीवो 225 DI ट्रैक्टर में कितनी सीसी का इंजन दिया गया है?
उत्तर- महिंद्रा जीवो 225 DI ट्रैक्टर में 1366 cc का बेहतर इंजन दिया गया है।