महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस की कीमत और मुख्य फीचर्स | mahindra 575 di xp plus price
महिंद्रा देश ही नहीं दुनिया की नंबर-1 ट्रैक्टर कंपनी है, महिंद्रा की ट्रैक्टरों में महिंद्रा 575 डीआई xp प्लस भी बेहद खास है।

mahindra 575 di xp plus price: खेती-किसानी के कामों में ट्रैक्टर का महत्व कौन नहीं जानता है। ट्रैक्टर एक ऐसा उपकरण है जिसे हर किसान भाइयों की जरूरत होती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम किस तरह का ट्रैक्टर खरीदना चाहिए। बाजार में कई टैक्टर (Tractor) कंपनियों की ट्रैक्टर बाजार में उपलब्ध है लेकिन ज्यादातर किसान महिंद्रा टैक्टर को पसंद करते हैं। यदि आप भी एक दमदार और किफायती ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस (mahindra 575 di xp plus) ट्रैक्टर खरीद सकते हैं।
तो आइए, द रूरल इंडिया के ट्रैक्टर संग्रह (tractor junction) सीरीज़ में महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस की कीमत (mahindra 575 di xp plus price) और इसके विशेष फीचर्स को जानें। इसके आपको ट्रैक्टर खरीदने में आसानी होगी।
महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस (mahindra 575 di xp plus) पर एक नजर
महिंद्रा देश ही नहीं दुनिया की नंबर-1 ट्रैक्टर कंपनी है, जिसने किसानों के विश्वास को हमेशा से बनाए रखा है। महिंद्रा की ट्रैक्टरों में महिंद्रा 575 डीआई xp प्लस भी बेहद खास है। इसके दमदार ताकत, आकर्षक डिजाइन और माइलेज की वजह से किसानों की पहली पसंद है।
अगर आप 45 से 50 HP की श्रेणी में एक अच्छा ट्रैक्टर लेना चाहते है। तो महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस (mahindra 575 di xp plus) आपके लिए एक अच्छा ट्रैक्टर है। क्योंकि यह ट्रैक्टर कृषि उपकरणों जैसे- कल्टीवेटर, रोटावेटर, हल, प्लांटर जैसे अन्य उपकरणों के लिए अच्छा माना जाता है।
किसान भाइयों के लिए महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस ट्रैक्टर एक बढ़िया ट्रैक्टर है। जो खेत के कामों में अपना बढ़िया प्रदर्शन करता है। महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस डिजाइन और आकर्षण में बेहद सुंदर है।
यह ट्रैक्टर आपको 4 सिलेंडर और 47 Hp के साथ दिया जाता है। इसके अलावा इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स और तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए है।
महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस का इंजन (Engine of Mahindra 575 DI XP Plus) इसमें 3054 cc का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। यह ट्रैक्टर मैनुअल और पावर दोनों स्टीयरिंग के साथ दिया गया है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार इसका प्रयोग कर सकता है। इसी के साथ इसमें सिंगल और ड्यूल क्लच ऑप्शनल का फीचर्स भी दिया गया है।
अगर हम माइलेज की बात करें तो इस ट्रैक्टर में 65 लीटर का डीजल टैंक दिया गया। यह ट्रैक्टर खेतों में बढ़िया माइलेज देता है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1890 किलोग्राम है। इसकी भार उठाने की अधिकतम क्षमता 1500 किलोग्राम की है।
महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस की एक मुख्य खासियत यह है कि कई बार बच्चे ट्रैक्टर को गलती से स्टार्ट कर देते है, जिससे दुर्घटना होने का कारण बना रहता है। इससे बचने के लिए कपंनी ने इस ट्रैक्टर में लो हाई का लीवर न्यूटन हैंडल दिया गया। जब तक यह लीवर न्यूट्रल नहीं होगा यह ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं होगा।
महिंद्रा कंपनी इस ट्रैक्टर पर 6 साल की वारंटी देती है। भारतीय बाजार में महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी की कीमत (mahindra 575 di xp plus price) 6.70 लाख से लेकर 7.10* लाख रुपए तक है।