कम खर्च और अधिक मुनाफे वाले 101+ बिजनेस आइडिया

Click here
ताजा खबरें

Krishi Udan Yojana: कृषि उड़ान योजना क्या है? यहां जानें

कृषि उड़ान योजना (Krishi udan yojana) योजना में किसानों की फसल को हवाई जहाज या रेल के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जाता है।

Krishi udan yojana: भारत विविधताओं का देश है। हमारे देश में खेती में भी विविधता पाई जाती है। जम्मू-कश्मीर केसर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है जबकि केरल में नारियल की खेती सबसे अधिक होती है। 

 

ऐसे में यदि नारियल की सप्लाई या अधिक दाम पर बेचने की बात आती है तो स्थानीय बाजार में किसानों को कम मूल्य प्राप्त होता है। ऐसे में कृषि उपज की सप्लाई की जरूरत देश के एक कोने से दूसरे कोने तक होती है। इससे किसानों को अपने उपज का अच्छा दाम मिलता है। किसानों की इन्हीं जरूरतों के लिए सरकार ने कृषि उड़ान योजना (Krishi udan yojana) लॉन्च की है। 

 

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में कृषि उड़ान योजना (Krishi udan yojana)  के बारे में जानते हैं। 

 

कृषि उड़ान योजना क्या है (Krishi udan yojana)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक “कृषि उड़ान योजना” (Krishi udan yojana) है। इस योजना में किसानों की फसलों को हवाई जहाज या रेल के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाया जाता है। जिससे फसल कम समय में देश के एक हिस्से से दूसरे से तक पहुंच जाता है जिससे फसल के खराब होने का खतरा कम रहता है। क्योंकि कई बार किसानों की कुछ फसलें ऐसी होती हैं जो धीमी ट्रांसपोर्ट प्रक्रिया की वजह से रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। 

 

आपको बता दें, पीएम कृषि उड़ान योजना (Krishi udan yojana) में रेलवे भी किसानों की फसलों का ट्रांसपोर्टेशन करने की अहम रोल निभा रहा है। “कृषि रेल” रेलवे द्वारा किसानों को उपलब्ध कराई गई एक ऐसी विशेष सुविधा है जिसमें रेल की बोगियों में भरकर फसलों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है। इन्हें किसान रेल (kisan rail) भी कहा जाता है।  

 

101+ बिजनेस आइडिया

किसान रेल (kisan rail) में आलू, मक्का आदि फसलों के अलावा दूसरे उत्पाद भी जैसे दूध, दही, मांस, मछली अन्य चीजें जो कि जल्दी खराब होने वाली है, उन्हें भी बाजारों में निश्चित समय पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाती है। 

 

कृषि उड़ान योजना में आवेदन कैसे करें

  • कृषि उड़ान योजना (Krishi udan yojana) में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट agriculture.gov.in पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट में कृषि उड़ान योजना (Krishi udan yojana) के विकल्प पर जाकर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। 
  • इस पेज में फॉर्म दिया गया होगा इस फार्म को आपको सही-सही भरना है और इसमें मांगी गई सारी जानकारी देनी है।
  • इस फार्म को भरने के बाद ऑनलाइन ही इसे सबमिट कर देना है।

 

कृषि उड़ान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज पासबुक 
  • भूमि से जुड़े दस्तावेज (जो प्रमाणित करते हो कि आप एक किसान हैं) 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • एक्टिव मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी

 

ये तो थी कृषि उड़ान योजना (Krishi udan yojana) की जानकारी। ऐसे ही सरकारी योजनाओं और खेती-किसानी की जानकारी के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें। 

Related Articles

Back to top button