पशुपालनबिजनेस आइडिया

कड़क कमाई के लिए करें कड़कनाथ मुर्गी पालन | kadaknath murgi palan

अधिकतर किसान कड़कनाथ मुर्गी पालन (kadaknath murgi palan) से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। आइए, इस ब्लॉग में कड़कनाथ मुर्गी पालन विस्तार से जानें। 

लखपति बना सकता है कड़कनाथ मुर्गी पालन, यहां जानें कैसे?

kadaknath murgi palan: मुर्गों की प्रजाति में सबसे ज्यादा सर्वश्रेष्ठ माना जाने वाला कड़कनाथ (kadaknath) मध्यप्रदेश में झाबुआ जिले में पाया जाता है। इसका शरीर, खून, चोंच, मां और अंडा सभी काले रंग के होते हैं। सामान्य मुर्गें की अपेक्षा इसमें स्वाद और गुण दोनों कई गुना ज्यादा होते हैं। कड़कनाथ मुर्गें के स्वाद और गुणों के कारण बाजार में इसकी मांग दिन-प्रतिदन बढ़ती जा रही है।

आजकल अधिकतर किसान कड़कनाथ मुर्गी पालन (kadaknath murgi palan) से बहुत अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। 

तो आइए, इस ब्लॉग में कड़कनाथ मुर्गी पालन (kadaknath murgi palan) और कड़नाथ मुर्गी पालन के लिए ध्यान रखने योग्य बातें विस्तार से जानें। 

कड़नाथ कहां पाया जाता है?

वैसे तो यह मूल रूप में मध्य प्रदेश के झाबुआ के आदिवासी अंचलों में पाया जाता है। लेकिन वैज्ञानिक की मदद से छत्तीसगढ़, तमिललाडू, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में भी इसका पालन आसानी से किया जा रहा है।  

कड़कनाथ मुर्गे की विशेषताएं

  • इसमें 25 से 27 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है, जबकि अन्य में 15 से 20 प्रतिशत तक ही प्रोटीन होता है। 
  • कड़कनाथ मुर्गें में 0.73 प्रतिश वसा (फैट) होता है, जबकि अन्य में 15 से 25 प्रतिशत फैट होता है। 
  • कड़कनाथ मुर्गे में आयरन अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है।  
  • इसका मांस रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। 
  • यह मुर्गा 4 से 5 महीनों में तैयार हो जाता है। 
  • इसकी तीन प्रजातियां हैं- (1)-जेड ब्लैक,(2)- पैंसिल्ड और (3)-गोल्डेल ब्लैक।  

कड़नाथ मुर्गी पालन के लिए ध्यान रखने योग्य बातें

  • कड़कनाथ मुर्गी पालन छोटे स्तर से शुरू करें 
  • पहले ही आवास, उपकरण, दाने का प्रबंध करें। 
  • फार्म ऊंचे स्थान पर बनाएं, जिससे नमी वहां तक नहीं पहुंचे। 
  • चूजों के पंख निकलने तक ब्रूडर से गर्म रख सकते हैं। 
  • बिजली और स्वच्छ पानी का व्यवस्था करें। 
  • आवास आरामदायक और हवादार बनाएं। 
  • टीकाकरण समय से कर लें। 
  • मुर्गियों को संतुलित आहार दें। 
  • कृमिनाशक दवा हर दो माह में दें। 
  • मुर्गों की बिक्री के लिए पहले से ही बाजार का रिसर्च कर लें। 
  • पशुपालन विभाग से सरकारी योजनाओं ओर सुविधाओं के बारे में जरूर संपर्क करें। 

कड़नाथ मुर्गी पालन के फायदे

  • कड़कनाथ 4 से 5 महीने में ही पूरी तरह तैयार हो जाता है। 
  • इसके अंडा की कीमत 50 रुपए तक मिल जाती है। 
  • यह 800 से 1000 रुपए प्रति किलो तक बाजार में बिकता है। 
  • 1 दिन के चूजों की कीमत 80 से 100 रुपए मिलती है। 
  • औषधीय गुणों के कारण बाजार में इसकी मांग अधिक है। 

कैसे करें कड़कनाथ पालन

  1. 100  चुजों को पालने के लिए 150 वर्गफीट स्थान की जरूरत होती है। 
  2. शेड में पानी और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था करें। 
  3. एक साथ दो अलग-अलग ब्रीड न रखें। 
  4. कड़कनाथ को अंधरे या रात में खाने के लिए कुछ न दें। 
  5. इसके लिए नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण ले सकते हैं। 
  6. बड़े स्तर व्यवसाय के लिए आप राष्ट्रीय बैंक, ग्रामीण बैंक, नाबार्ड आदि संस्थानों से लोन ले सकते हैं। 

ये तो थी, कड़कनाथ मुर्गी पालन (kadaknath murgi palan in hindi) और कड़नाथ मुर्गी पालन के लिए ध्यान रखने योग्य बातें। यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो इस बेवसाइट की अन्य लेख जरूर पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ने के लिए शेयर करें। 

ये भी देखें- 👇

Related Articles

Back to top button