जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की कीमत और मुख्य फीचर्स | john deere 5310 tractor price
आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की कीमत और मुख्य विशेषताओं (john deere 5310 tractor price and features) को जानें।
john deere 5310 tractor price: जॉन डियर ट्रैक्टर भारत में अग्रणी ट्रैक्टरों में से एक है। यह ट्रैक्टर बेहतर इंजिनियरिंग, दमदार शक्ति और माइलेज के लिए जाना जाता है। जॉन डियर 5310 परमा क्लच 55 एचपी का ट्रैक्टर है।
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर अपने बेहतर लुक, उच्च इंजन क्षमता और कुशल माइलेज के लिए भारतीय किसानों में लोकप्रिय है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में सिंगल क्लच दिया गया है, जो आरामदायक और आसान कार्य प्रदान करता है। यह बेहतर इंजन क्षमता के कारण लंबे समय तक खेतों में काम कर लेता है।
तो आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की कीमत और मुख्य विशेषताओं (john deere 5310 tractor price and features) को जानें।
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर का इंजन
इस ट्रैक्टर में 55 एचपी और 3 सिलेंडर का इंजन लगा हुआ है। इसमें कूलैंट कूल्ड विथ ओवरफ्लो रिजर्वायर लगा हुआ है। यह ड्राई टाइप और ड्यूल एलिमेंट एयर फिल्टर के साथ आता है। यह 2400 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में कॉलर शिफ्ट टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 9 फॉरवर्ड गियर और 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.6 – 31.9 किलोमीटर प्रतिघंटा और रिवर्स स्पीड 3.8 – 24.5 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें 12 एम्पीयर की बैटरी लगी हुई है।
हाइड्रोलिक्स
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक क्षमता 2000 किलोग्राम है। इसमें 3 पाइंट लिंकेज के साथ सिंगल एक्टिंग स्पूल वाल्व टाइप की हाइड्रोलिक दी गई है।
स्टीयरिंग
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर ड्यूल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। स्टीयरिंग के नीचे हैंड रेस का लीवर दिया गया है। इसमें आरामदायक सीट भी दी गई है। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं।
टायर
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर के टायर दोनों व्हील ड्राइव के साथ आते हैं। इसमें अगले टायर 6.5 X 20 और पीछे के टायर 16.9 X 28 साइज में दिए गए हैं।
पीटीओ
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर 6 स्पलाइन पीटीओ शॉफ्ट के साथ आता है। पीटीओ पॉवर 46.7 एचपी है। इस ट्रैक्टर में 60 लीटर का डीजल टैंक दिया गया है।
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की कीमत
भारतीय बाजार में जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की कीमत 8.75 से 9.25 लाख रुपए तक है। यह कीमत अलग-अलग राज्यों के अनुसार अलग-अलग भी हो सकती है। इसके लिए आप जॉन डियर ट्रैक्टर के नजदीकी डीलर से संपर्क करें। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5 साल या 5 हजार घंटे की वारंटी देती है।
👉 कृषि मशीनरी संबंधित अन्य महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।