जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स | john deere 5045 d power pro price
आइए, द रूरल इंडिया के ब्लॉग में जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो की कीमत (john deere 5045 d power pro price) और फीचर्स के बारे में जानें।
john deere 5045 d power pro price: जॉन डियर पिछले कई वर्षों से भारत में ट्रैक्टर का निर्माण कर रही है। यह ट्रैक्टर किसान भाइयों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इसके सभी ट्रैक्टर बहुत ही मजबूत और किफायती होते हैं। इस कंपनी की जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो (John Deere 5045 D Power Pro) एक मजबूत और टिकाऊ ट्रैक्टर है, जिसमें उच्च पावर शक्ति और कृषि से कठिन कार्यों को भी आसानी से कर सकता है। अगर आप एक किसान है और आप एक उच्च पावर शक्ति का ट्रैक्टर खरीदना चाहते है, तो जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर (John Deere 5045 D Power Pro Tractor) आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
तो आइए, द रूरल इंडिया के ट्रैक्टर संग्रह सीरीज़ (tractor junction) में जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो की कीमत (john deere 5045 d power pro price) और फीचर्स के बारे में जानें।
जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर (john deere 5045d power pro) पर एक नजर
जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर की इंजन क्षमता
जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर (john deere 5045d power pro) 3 सिलेंडर और 46 hp के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में इंजन रेटेड RPM की क्षमता 2100 दी गई है। इसके अलावा इसमें एयर फिल्टर ड्राई टाइप, ड्यूल एलिमेंट और कूलिंग के लिए कूलैंट कूल्ड विथ ओवरफ्लो रिजर्वायर दिए गए है। साथ ही इस ट्रैक्टर में PTO hp 39 है, जो इसे एक प्रभावशाली ट्रैक्टर बनाता है।
जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर के खास फीचर्स
जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर (John Deere 5045 D Power Pro Tractor) में सिंगल और ड्यूल क्लच दोनों ऑप्शन के साथ आपको दिया जाता है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर दिए गए है। यह ट्रैक्टर हैवी ड्यूटी तेल में डुबे हुए डिस्क ब्रेक और शानदार पावर स्टीयरिंग के साथ आपको दिया जाता है। इस ट्रैक्टर में डीजल टैंक की क्षमता 60 लीटर दी गई है। साथ ही यह ट्रैक्टर 540 @ 1600/2100 RPM दी गई है, जो खेतों में सुचारू रूप से कठिन कार्य को करने में सहायक होते है। जॉन डियर के इस मॉडल में 12v 88AH दी गई है।
जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड(John Deere 5045 D Power Pro Tractor Maximum Speed) 30.92 किलोमीटर तक है।
आपको बता दें कि जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर कुल वजन (John Deere 5045 D Power Pro Tractor Net Weight) 2100 किलोग्राम और भार उठाने की अधिकतम क्षमता 1600 किलोग्राम तक है। यह ट्रैक्टर आपको 2WD व्हील ड्राइव के साथ दिया जाता है। साथ ही इसमें 3 पाइंज लिंकेज के लिए ऑटो ड्राफ्ट और गहराई नियंत्रण (ADDC) दिए गए है।
जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर में अन्य उपकरण
जॉन डियर कंपनी किसानों की बेहतर सुविधा के लिए कंपनी अपने इस मॉडल के ट्रैक्टर के साथ कुछ जरूरी उपकरण भी देती है, जिसका इस्तेमाल किसान जरूरत के समय पर कहीं भी आसानी से कर सकते हैं।
अन्य उपकरण- गिट्टी वजन, चंदवा, हिच आदि के अलावा इस ट्रैक्टर में कुछ विकल्प भी दिए गए है। जैसे कि- आरपीटीओ, एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल, एडजेस्टेबल सीट और साथ ही अतिरिक्त सुविधाएं भी है जैसे कि- कॉलर शिफ्ट गियरबॉक्स, फिंगर गार्ड, पीटीओ एनएसएस, वॉटर सेपरेटर, अंडरहुड एग्जॉस्ट मफलर आदि।
जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर की वारंटी
जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर (john deere 5045d power pro) पर 5000 घंटे या 5 साल तक की वारंटी के साथ जॉन डियर कंपनी अपने हर एक ग्राहकों को देती है।
जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर की कीमत (john deere 5045d power pro price)
जॉन डियर के ट्रैक्टर किसान भाइयों के लिए बेहद किफायती होते है। यह कंपनी किसानों को ध्यान में रखते हुए ही अपने ट्रैक्टरों को बनाती हैं। जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर की कीमत(John Deere 5045 D Power Pro Tractor Price) लगभग 6.35 लाख से 6.70 लाख* रुपए तक भारतीय बाजार में उपलब्ध है।
किसान भाइयों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न- जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो कितने का ट्रैक्टर है?
उत्तर- जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो 46 HP का ट्रैक्टर है।
प्रश्न- जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर में डीजल टैंक की क्षमता क्या है?
उत्तर- जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर में 60 लीटर की डीजल टैंक की क्षमता है।
प्रश्न- जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर की कीमत क्या है?
उत्तर- जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर की कीमत 6.35 लाख से 6.70 लाख* रुपए तक है।
प्रश्न- जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर में कितने गियर दिए गए है?
उत्तर- जॉन डियर 5045 D पॉवर प्रो ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर दिए गए है।