पशुपालन

झींगा मछली पालन कैसे करें? यहां जानें | jhinga machli palan

झींगा मछली पालन (jhinga machli palan) के प्रति किसानों का रुझान काफी तेजी से बढ़ रहा है। आइए, इस लेख में झींगा मछली पालन के बारे में जानें...

jhinga machli palan: भारत में मछली पालन (fish farming) काफी तेजी से प्रचलित हो रहा है। ऐसे में झींगा मछली पालन (jhinga machli palan) के व्यवसाय के प्रति किसानों का रुझान काफी तेजी से बढ़ रहा है। झींगा पालन को आमतौर तटीय क्षेत्रों में पालना सबसे बेहतर माना जाता था, लेकिन अब तकनीकी सहायता के चलते किसान खेतों में बनाए गए तालाबों में भी झींगा पालन (jhinga palan) कर सकते हैं। झींगा मछली पालन (jhinga machli palan) से किसान एक हेक्टेयर क्षेत्र में बने तालाब से 4 से 5 लाख रुपए तक का मुनाफा कमा सकते हैं। 

 

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में जानते हैं- झींगा मछली पालन कैसे करें? (jhinga machli palan kaise kare)?

 

झींगा मछली पालन (jhinga machli palan) 

शुरूआत के लिए सबसे पहले झींगा की नर्सरी तैयार करनी पड़ती है। इसके लिए सबसे पहले तालाब का पुराना पानी निकाल इसे सुखाया जाता है। तालाब सूखने के बाद इसकी जुताई की जाती है। इसके बाद इसमें 1 मीटर तक पानी भरा जाता है और झींगे के बीज डाल दिये जाते हैं। इन बीजों को भोजन के लिए सूजी, मैदा और अंडे को एक साथ मिलाकर दिया जाता है। इसे भोजन के रूप में 80 प्रतिशत शाकाहारी और 20 प्रतिशत मांसाहारी भोजन देना चाहिए। 

 

बीज से निकलने वाले लार्वा को करीब 45 दिन तक ऐसे ही रखा जाता है। इसके बाद यह लार्वा शिशु झींगा का रुप ले लेता है। इसके बाद इन छोटे-छोटे झीगों को तालाब में छोड़ दिया जाता है। 

 

आपको बता दें, झींगा का पालन (jhinga palan) मछली पालन (fish farming) के साथ भी किया जा सकता है। साथ ही इसके पानी में पीएच मान सामान्य बनाए रखने के लिए चूने का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। झींगा मछली का पालन (jhinga machli palan) खारे और मीठे दोनों तरह के पानी में किया जा सकता है। 

 

झींगा मछली खाने के फायदे (benefits of eating lobster)

  • झींगा मछली औषधीय गुणों से भरपूर होता है। 
  • इसमें काफी मात्रा में विटामिन और खनिज लवण पाए जाते हैं। 
  • थायरायड और घेंघा रोगियों के लिए झींगा बहुत ही फायदेमंद होता है।
  • झींगा मछली विटामिन डी से भरपूर होने के कारण इसका उपयोग त्वचा संबंधी रोगियों के लिए बहुत लाभदायक होता है। 

 

ये तो थी, झींगा मछली पालन कैसे करें (jhinga machli palan kaise kare) और झींगा मछली खाने के फायदे (benefits of eating lobster) की बात। यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया, पशुपालन और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो इस वेबसाइट की अन्य लेख जरूर पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ने के लिए शेयर करें। 

Related Articles

Back to top button