कम खर्च और अधिक मुनाफे वाले 101+ बिजनेस आइडिया

Click here
काम की खबरग्रामीण भारतसरकारी योजनासोशल मीडिया

Janani suraksha Yojana: जननी सुरक्षा योजना (JSY) की संपूर्ण जानकारी

जननी सुरक्षा योजना (JSY) की शुरुआत पूरे भारत की गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु के लिए देखभाल के लिए शुरू किया गया है।

Janani suraksha Yojana: भारत सरकार द्वारा सभी वर्ग के लोगों के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजना चलाई गई है। इसके साथ ही गर्भवती महिला और नवजात शिशु की मृत्यु दर में कमी लाने के लिए उनके स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जताते हुए जननी सुरक्षा योजना (Janani suraksha Yojana) का भी शुभारंभ किया गया है।

 

जननी सुरक्षा योजना केंद्र सरकार द्वारा 12 अप्रैल 2005 को लाई गई थी। जननी सुरक्षा योजना (JSY) की शुरुआत पूरे भारत की गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु के लिए देखभाल के लिए शुरू किया गया है। जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे है और गर्भवती महिला या नवजात शिशु की देखभाल अच्छे से नहीं कर पाते हैं। उनको जननी सुरक्षा योजना (Janani suraksha Yojana) के अंतर्गत रखा गया है। ताकि शिशु का जन्म अस्पताल में डॉक्टरों के देखरेख में हो और जच्चा और बच्चा दोनों को ही आपात स्थितियों का सामना ना करना पड़े।

 

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में जानें- जननी सुरक्षा योजना क्या है (janani shishu suraksha)

 

आप इस ब्लॉग में जानेंगे-

  • जननी सुरक्षा योजना क्या है
  • जननी सुरक्षा योजना किसके लिए है
  • इस योजना का उद्देश्य
  • जननी सुरक्षा योजना का लाभ कैसे लें
  • जननी सुरक्षा योजना की विशेषताएं
  • जननी सुरक्षा योजना(JSY) में आशा बहनों की भूमिका
  • जेएसवाई के लिए पात्रता
  • जेएसवाई के लिए आवश्यक दस्तावेज

 

जननी सुरक्षा योजना क्या है (Janani Suraksha Yojana kya hai)

जननी सुरक्षा योजना गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई एक योजना है। इसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

 

101+ बिजनेस आइडिया

जननी सुरक्षा योजना किसके लिए हैं

जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे आने वाली गर्भवती महिलाएं और नवजात शिशु को रखा गया है।

 

जननी सुरक्षा योजना का उद्देश्य

  • मातृ एवं नवजात के मृत्यु दर को कम करना।
  • गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवार को संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना।
  • गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर जांच और गर्भवती महिला की देखरेख करना।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य भी है कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले गर्भवती महिलाएं भी अस्पताल में अपने डिलीवरी(प्रसव) करवा सकें। जिससे बच्चे को विपरीत परिस्थितियों से बचाया जा सके।

 

जननी सुरक्षा योजना का लाभ कैसे लें

  • जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद गर्भवती महिला को एक कार्ड प्रदान किया जाता है  जिसे जननी कार्ड कहा जाता है।
  • इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को 1000 की धनराशि और शहरी क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को 1400 की राशि का लाभ दिया जाता है।
  • यह धनराशि सरकार द्वारा सीधे गर्भवती महिला के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है।

 

जननी सुरक्षा योजना की विशेषताएं

  • जननी सुरक्षा योजना मातृ मृत्यु दर को कम करने में सहायक योजना है।
  • इस योजना के अंतर्गत जो महिलाएं आंगनबाड़ी, आशा बहनों की सहायता से घर पर बच्चे को जन्म देती हैं उनमें उनको ₹ 500 की राशि प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत शिशु के जन्म के बाद 5 साल तक टीकाकरण की जानकारी उसके घर तक भेजी जाती है। और निःशुल्क टीकाकरण कराया जाता है।
  • जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत आशा बहनों को सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता का दर्जा दिया गया है।
  • यदि महिला मृत बच्चे को जन्म देती है तो भी वादे के अनुसार महिला को इस योजना का लाभ मिलता है।

 

जननी सुरक्षा योजना (JSY) में आशा बहनों की भूमिका

गरीब महिलाओं और सरकार के बीच आशा एक कड़ी के रुप में काम करती है। जननी योजना का लाभ दिलवाने में आशा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

 

जननी सुरक्षा योजना (JSY) में आशा बहनों के कार्य

  • अपने क्षेत्र में उन गर्भवती महिलाओं की पहचान करना। 
  • पात्र की सूची तैयार करना।
  • गर्भवती महिलाओं की लिस्ट बनाकर अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी को सौंपना।
  • गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव(अस्पताल में शिशु का जन्म) के लाभों के बारे में बताना।
  • गर्भवती महिलाओं की पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराने में मदद करना। 
  • कम से कम 3 बार प्रसव के पूर्व जांच सुनिश्चित कराना। जिसमें टिटनेस के इंजेक्शन और आयरन फोलिक एसिड गोलियां देना शामिल होता हैं।
  • गर्भवती महिलाओं को रजिस्ट्रेशन के लिए सभी डॉक्यूमेंट इकट्ठा करने से लेकर  जहां उनको प्रसव के लिए भेजा जा सकता है। 
  • घातक बीमारी जैसे टीबी के खिलाफ बीसीजी टीकाकरण सहित, नवजात शिशुओं के लिए टीकाकरण की व्यवस्था करना।
  • प्रसव के बाद 7 दिन तक  महिला से लगातार रोज मिलना। 
  • स्तनपान में प्रसूति की सहायता करना।
  • परिवार नियोजन के बारे में बताना।
  • जन्म के बाद शिशु का नाम दर्ज करना।
  • नवजात शिशु का 8 महीने तक समय-समय पर देखभाल करना करना।

 

जेएसवाई के लिए पात्रता

  • जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्र के गर्भवती महिलाएं पंजीकरण करवा सकती हैं।
  • गर्भवती महिला की उम्र 19 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • जननी सुरक्षा योजना के अनुसार गर्भवती महिलाओं को शिशु के जन्म के समय मात्र सरकारी अस्पताल में यानी जी संस्थान में जाना होगा जो सरकार के द्वारा चुनी गई है।
  • जननी सुरक्षा योजना का लाभ गर्भवती महिलाओं को सिर्फ दो बच्चों के जन्म तक के लिए दिया जाता है।

 

JSY जननी सुरक्षा योजना के लिए दस्तावेज

  • आवेदिका का आधार कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • पते का सबूत
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जननी सुरक्षा कार्ड
  • सरकारी अस्पताल द्वारा जारी डिलीवरी सर्टिफिकेट
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न- जननी सुरक्षा योजना में कितने रुपए मिलते हैं?

उत्तर- जननी सुरक्षा योजना में ग्रामीण इलाके की गर्भवती महिलाओं को 1,400 रुपये जबकि शहरी क्षेत्र की महिलाओं 1 हजार रुपए मिलते हैं।

प्रश्न- जननी सुरक्षा योजना का लाभ कैसे मिलता है?

उत्तर- जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिलाओं की प्रसव सरकारी अस्पतालों या सरकारी उपकेंद्र या संस्थागत संस्थाओं में कराना जरूरी होता है। 

प्रश्न- जननी सुरक्षा योजना कब शुरू किया गया?

उत्तर- जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत 2005 में की गई थी। 

प्रश्न- जननी सुरक्षा योजना के लिए कौन पात्र है?

उत्तर- जननी सुरक्षा योजना के तहत वे सभी गर्भवती महिलाएं पात्र हैं जो गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवार में आती है और 19 वर्ष अधिक उम्र की हैं। 

 

ये तो थी, जननी सुरक्षा योजना (Janani suraksha Yojana) संबंधित तमाम जानकारियां। ऐसे ही सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए द रूरल इंडिया वेबसाइट क्लिक करें।

Related Articles

Back to top button