गन्ने से गुड़ बनाने की विधि | jaggery making process
आजकल गुड़ भी चीनी की तरह फैक्ट्रयों में बनने लगा है। लेकिन पारंपरिक तरीके से निर्मित गुड़ की बाजार में भारी मांग होती है।
how to make jaggery from sugarcane in hindi: गुड़ (jaggery) का उपयोग आमतौर पर मिठास के लिए किया जाता है। सर्दियों में इसे खाने से शरीर में गर्मी आती है।
मिठास के लिए चीनी का सेवन अच्छा नहीं माना जाता है लेकिन गुड़ से स्वास्थ को किसी तरह का खतरा नहीं होता है। यह मानव स्वास्थ्य के लिए गुड़ (jaggery) बहुत लाभकारी माना जाता है।
आजकल गुड़ भी चीनी की तरह फैक्ट्रयों में बनने लगा है। लेकिन पारंपरिक तरीके से गन्ने का रस निकालकर आर्गेनिक तरीके से निर्मित गुड़ की बाजार में भारी मांग होती है। आर्गेनिक गुड़ का महत्व आज भी बाजारों और घरों में काफी ज्यादा है।
यदि किसान गन्ना के बजाय गुड़ बनाकर बेचें तो उन्हें दुगुना लाभ मिलता है। तो आइए, इस लेख में गुड़ बनाने की विधि (good banane ki vidhi) जानें।
गन्ने से गुड़ कैसे बनाएं?
- गुड़ बनाने के लिए सबसे पहले गन्ने का रसा निकाला जाता है।
- गन्ना का रस निकालने की चरखी तरह से चलाई जा सकती है।
- पहला- इलेक्ट्रिक या डीजल-पेट्रोल से चलने वाली मोटर से।
- दूसरा– चरखी में कोल्हू के बैल को बांधकर इससे रस निकाला जाता है।
- इस को मलमल के कपड़े से छानकर भट्टियों पर रखी कढ़ाई में पकाया जाता है।
- भट्टियों को ईंधन देने के लिए गन्ने का भूसा जलाया जा सकता है।
- रस को धीरे-धिरे भट्टी पर पकाया जाता है।
- पकने के बाद गन्ने के रस का रंग सुनहरा हो जाता है।
- फिर इसे बड़ी ट्रे या बड़े सीमेंट के चिकने फर्श पर डालकर ठंडा किया जाता है।
- इस दौरान इसे लगातार किसी खुर्चने या करचे से चलाकर पलटते रहने होता है।
- ठंडा होने के बाद यह कुछ देर और नरम रहता है।
- इस दौरान इसे अलग-अलग आकार दे सकते हैं।
- इस तरह आपका गुड़ (jaggery) बनकर तैयार हो जाता है।
ऐसे करें गुड़ की मार्केटिंग
गुड़ की मार्केटिंग करना बहुत ही आसान है। आर्गेनिक गुड़ की बिक्री आप प्रदर्शनी, मेला, मिठाई की दुकान या मॉल में आसानी से बेच सकते हैं। इसके अलावा आप अपना ब्रांड बनाकर भी गुड़ बेच सकते हैं। गुड़ की बिक्री त्योहारों के दौरान खूब होती है। अतः इन दिनों आप कस्टमर को डायरेक्ट भी गुड़ बेच सकते हैं।
किसान भाइयों! ये तो थी गुड़ का बिजनेस और गुड़ बनाने की विधि (good banane ki vidhi) की बात।
यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो इस वेबसाइट की अन्य लेख जरूर पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ने के लिए शेयर करें।