harvester price: कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की कीमत
आजकल फसल की कटाई के लिए कई प्रकार के मशीन आते हैं लेकिन कंबाइन हार्वेस्टर मशीन (Combine Harvester Machine) किसानों की पहली पसंद है।
harvester price: समय पर मजदूर नहीं मिलने से किसानों को फसल कटाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मजदूरों से फसल की कटाई करने में कई दिन लग जाते हैं। जबकि मशीनों से कटाई करने पर किसानों को समय और लागत कम लगती है। आजकल फसल की कटाई के लिए कई प्रकार के मशीन आते हैं लेकिन कंबाइन हार्वेस्टर मशीन (Combine Harvester Machine) किसानों की पहली पसंद है। इस यंत्र से फसल को एक साथ कटाई, गहाई और मड़ाई भी हो जाती है।
तो आइए, इस लेख में कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की विशेषताएं और कीमत (Combine Harvester Machine price) को जानते हैं।
कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की विशेषताएं (Features of Combine Harvester Machine)
- यह एक स्वचालित मशीन है जिसे ड्राइवर की सहायता चलाया जाता है।
- इसमें जरूरत के हिसाब से सभी उपकरण अटैच होते हैं।
- इसमें इंजन और पहिया होते हैं, जिससे यह कहीं भी आसानी से आ-जा सकती है।
- इस मशीन से फसलों की कटाई और गहाई एक साथ हो जाती है।
- इससे किसानों को खेत पर ही साफ अनाज मिल जाता है। जिससे खलिहान बनाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
कंबाइन हार्वेस्टर मशीन के लाभ (Advantages of Combine Harvester Machine)
- कंबाइन हार्वेस्टर से खेत की खड़ी फसल जैसे- गेहूं, धान, चना, सरसों, सोयाबीन, सूरजमुखी, मूंग आदि की कटाई की जाती है।
- यह कटाई के साथ ही फसलों के दोनों को अलग करके इकठ्ठा भी करती है।
- यह खेत में आड़ी और तिरछी पड़े फसल को भी कटाई कर देती है।
- एक घंटे में 4 से 5 एकड़ की फसल काटकर साफ बीज निकाल देती है।
कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की कीमत (Combine Harvester Machine Price)
- बाजार में हार्वेस्टर बनाने की कंपनी और साइज पर कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत निर्धारित होती है।
- कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की कीमत 10 से 50 लाख रुपए तक होती है।
- इसे खरीदने के लिए सरकार इस पर सब्सिडी भी देती है।
ये तो थी, कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की कीमत (Combine Harvester Machine Price) और इसके लाभ की बात। यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो इस वेबसाइट की अन्य लेख जरूर पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ने के लिए शेयर करें।